एक्सप्लोरर

Money Horoscope 24 August: कर्क राशि वालों का बढ़ सकता है खर्चा, मिथुन, तुला, मकर वाले इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का आर्थिक राशिफल

Arthik Rashifal, Money Horoscope 24 August: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि समेत सभी राशियों के लिए 24 अगस्त 2022 का दिन धन के मामले में कैसा है? जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल (Financial Horoscope).

Money Horoscope 24 August 2022, Daily Financial Horoscope: आर्थिक राशिफल आज कुछ राशियों को धन के मामले में सावधानी बरतने को कह रहा है. मेष राशि वालों को आज धन लाभ हो सकता है. कर्क राशि वालों को अपने खर्चों पर तुरंत रोक लगाने की आवश्यकता है. अन्य राशियों के क्या कहते हैं किस्मत के सितारे, आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल(Arthik Rashifal)-

मेष राशि (Aries)- आज का धन राशिफल आपकी धन की स्थिति मजबूत होने की तरफ इशारा कर रहा है. बृहस्पति की वजह से कुछ धार्मिक खर्चे होंगे और बुध की कृपा से भी थोड़े खर्च हो सकते हैं लेकिन इन दोनों के बावजूद नौकरी में अच्छी स्थिति रहेगी. कोई इंक्रीमेंट और इंसेंटिव की स्थिति बन सकती है. आपका बिजनेस भी आज आपको अच्छे धन की प्राप्ति कराएगा. किसी को पैसे देने से आज बचना चाहिए लेकिन अपना उधार चुका सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)- यदि आज आपकी धन की स्थिति देखी जाए तो दिन बढ़िया रहने का संकेत दे रहा है. आपके पास प्रचुर मात्रा में धन प्राप्ति के योग बनेंगे. आज किसी यार दोस्त के लिए भी खर्च करेंगे और उनको कोई पार्टी दे सकते हैं. पुरानी किसी बात के लिए आज शर्त लगा सकते हैं, जिसमें पैसे जीतने के योग बनेंगे. ईश्वर की कृपा से आपके पास धन को लेकर आज अच्छी स्थिति रहेगी.

मिथुन राशि (Gemini)- आज का आर्थिक राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए कमजोर आर्थिक स्थिति का संकेत दे रहा है. मंगल और शनि की वजह से आज आपके काफी खर्चे होंगे. आप किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा सोच विचार कर सकते हैं, जिससे महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं. धन की कमी हो सकती है. नॉर्मल गति से डेली इनकम तो होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होने की वजह से आपके पास धन की कमी हो सकती है.

कर्क राशि (Cancer)- आज 24 अगस्त 2022 का आर्थिक राशिफल कर्क राशि के लिए यह संकेत करता है कि थोड़े खर्चे आज पड़ेंगे. परिवार में किसी की सेहत को लेकर कुछ खर्च हो सकता है. कोई लैब टेस्ट करा सकते हैं जिससे खर्चे के योग बनेंगे लेकिन पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की कोई खबर मिल सकती है. पिताजी से धन की प्राप्ति हो सकती है और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे तथा बैंक बैलेंस बढ़ेगा.

Moon in Cancer: कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को लाभ होगा या हानि, जानें भविष्यफल

सिंह राशि (Leo)- आज का आर्थिक राशिफल सिंह राशि के जातकों को धन के मामले में सचेत रहने के लिए संकेत दे रहा है. आज धन हानि के योग बन सकते हैं. आपका पैसा कोई चोर चुरा कर ले जा सकता है या आपके धन का गबन हो सकता है. इसका ध्यान रखें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरी में अच्छी स्थिति रहेगी। पैसा आने के योग बनेंगे। कुछ खर्च भी आपको करने पड़ेंगे लेकिन इनकम और खर्च में अच्छा तालमेल रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि का आज का आर्थिक राशिफल यह संकेत दे रहा है कि आज आपके पास  धन को लेकर कोई चिंता की बात नहीं रहेगी बल्कि कहीं ना कहीं से आज आपके पास धन आ ही जाएगा। आपका यदि कोई काम पैसों की वजह से अटका हुआ था तो आज उस काम को आप पूरा कर पाएंगे। ईश्वर की कृपा से आपके पास अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, जिसको जानकर आप भी हतप्रभ रह जाएंगे.

तुला राशि (Libra)- आज धन को लेकर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी. आपको गवर्नमेंट सेक्टर से कोई अच्छा और बड़ा बेनिफिट मिलने की संभावना है. यदि आप गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब करते हैं या गवर्नमेंट से जुड़ा कोई बिजनेस करते हैं तो आज का दिन आपका कोई पुराना बिल पास हो सकता है, जिससे आपके पास धन आगमन की सूचना मिल सकती है. कुछ जरूरत के कामों पर खर्च करेंगे लेकिन इनकम अच्छी होगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- यदि धन की बात की जाए तो आज का दिन अच्छा नजर आता है. भाग्य आज आपके साथ खड़ा नजर आएगा, इसलिए आप जिस काम में भी हाथ डालने की कोशिश करेंगे, उसी में आपको पैसा मिल सकता है. सीधे सरल शब्दों में समझें तो आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी और खर्चों में कमी आएगी. कोई कर्ज लेने से आज के दिन बचना चाहिए.

धनु राशि (Sagittarius)- आर्थिक राशिफल की बात करें तो धन के मामले में दिन कमजोर है. खर्चे बहुत ज्यादा होंगे और आप चाहकर भी अपने खर्चों को नहीं रोक पाएंगे. कुछ खर्चे तो ऐसे होंगे, जिन्हें आप जानबूझकर करेंगे क्योंकि वह आपको खुशी देंगे और आपके रिलेशनशिप के लिए भी कुछ खर्च करने पड़ेंगे, इसलिए आज का दिन खर्चों के नाम रहेगा. इनकम चाहे कितनी भी हो, आज आपके ऊपर खर्चों का रहने वाला है.

मकर राशि (Capricorn)- आज का आर्थिक राशिफल मकर राशि के लिए यह बताता है कि आपको अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक सफलता इसी पर टिकी थी, इसलिए आज का दिन अच्छा रहेगा. इनकम बढ़ने से आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा और आपके दिल में हर्ष की भावना बढ़ेगी. आपको अपना कुछ पैसा इन्वेस्टमेंट में लगाने का विचार करना चाहिए क्योंकि इसी से आप भविष्य के लिए अच्छी बचत कर पाएंगे.

कुम्भ राशि (Aquarius)- आज  का आर्थिक राशिफल यह बताता है कि आज खर्चे काफी रहेंगे. इनकम सामान्य से थोड़ी कम ही रहेगी, इसलिए आपको कुछ बचत में से पैसा निकाल कर खर्च करने पड़ सकते हैं. पारिवारिक जरूरतों पर खर्च हो सकते हैं. किसी की दवा आदि पर खर्च हो सकता है और आज अपनी खुशी के लिए अपने किसी प्यारे के लिए आप अच्छे खासे रुपए खर्च कर सकते हैं लेकिन इनसे आपको तनाव नहीं होगा बल्कि खुशी महसूस होगी.

मीन राशि (Pisces)- आज धन को लेकर भी आपको निश्चित स्थिति प्राप्त होगी क्योंकि कोशिश करने से आपको सफलता मिलेगी. आपके पास अच्छी मात्रा में धन भी आएगा और गुरु महाराज की कृपा से हर तरीके से आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा. थोड़े बहुत खर्च जरूर होंगे जो किसी गवर्नमेंट टैक्स को भरने के लिए हो सकते हैं या किसी कोर्ट कचहरी के मामले में हो सकते हैं. इन सब के बावजूद भी आपके पास अच्छा धन रहेगा, जो आपको कॉन्फिडेंस देगा.

Shani Dev: बन जाएं किसी हारे का सहारा, 'शनि देव' खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब अमेरिका रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगा रहा था...', पुतिन और PM मोदी की मीटिंग पर US मीडिया ने क्या लिखा?
'जब अमेरिका रूसी तेल कंपनियों पर बैन....', पुतिन और PM मोदी की मीटिंग पर US मीडिया ने क्या लिखा?
'सम्राट' के बुलडोजर एक्शन से जीतन राम मांझी 'खुश' नहीं, बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…'
'सम्राट' के बुलडोजर एक्शन से जीतन राम मांझी 'खुश' नहीं, बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…'
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब अमेरिका रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगा रहा था...', पुतिन और PM मोदी की मीटिंग पर US मीडिया ने क्या लिखा?
'जब अमेरिका रूसी तेल कंपनियों पर बैन....', पुतिन और PM मोदी की मीटिंग पर US मीडिया ने क्या लिखा?
'सम्राट' के बुलडोजर एक्शन से जीतन राम मांझी 'खुश' नहीं, बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…'
'सम्राट' के बुलडोजर एक्शन से जीतन राम मांझी 'खुश' नहीं, बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…'
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश; एयरलाइन को कब तक देना होगा पैसा?
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश
Video: 'टाइगर यहां बैठता है' पर्यटकों को कह रहा था गाइड इतने में बाघ ने ली दमदार एंट्री- निकल गई सभी की चीखें, वीडियो वायरल
'टाइगर यहां बैठता है' पर्यटकों को कह रहा था गाइड इतने में बाघ ने ली दमदार एंट्री- निकल गई सभी की चीखें
UPSSSC PET रिजल्ट जारी, 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; अब ग्रुप-सी भर्ती की राह खुलेगी
UPSSSC PET रिजल्ट जारी, 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; अब ग्रुप-सी भर्ती की राह खुलेगी
Embed widget