एक्सप्लोरर

Mesh Masik Rashifal September 2025: मेष राशि के लिए सितंबर का महीना आर्थिक चुनौतियों से लेकर सफलता तक! जानें करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

Aries Monthly Horoscope September 2025: मेष राशि के लिए सितंबर का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मेष मासिक राशिफल.

Mesh Masik Rashifal September 2025: सितंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. कभी आर्थिक दबाव तो कभी निजी चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि आपकी बुद्धि, विवेक और शुभचिंतकों का साथ हर मुश्किल को आसान बना देगा.

इस पूरे माह आपको बस अति उत्साह और ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा, वरना बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं.

करियर और नौकरी
माह की शुरुआत नौकरीपेशा जातकों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी. आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का सही मैनेजमेंट करना होगा. शुरुआत में परिवार पर अचानक बड़ा खर्च आ सकता है. कामकाज में भी शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन महीने के मध्य में मेहनत रंग लाएगी और आपके काम की तारीफ़ होगी.

व्यापार और धन लाभ
व्यापारियों के लिए सितंबर का पहला हिस्सा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको मनचाहा लाभ कमाने और बाज़ार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. हालांकि महीने का मध्य और उत्तरार्ध आपके पक्ष में रहेगा. रुका हुआ धन या उधार दी हुई राशि वापसी की संभावना है.

शिक्षा और करियर ग्रोथ
जो विद्यार्थी या युवा उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे थे, उन्हें इस महीने शुभ समाचार मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा या विदेश शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है.

परिवार और रिश्ते
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. कठिन समय में परिजन आपके साथ खड़े रहेंगे. प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें. छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें, तभी रिश्ता मजबूत होगा. दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी रह सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें.

स्वास्थ्य और कोर्ट कचहरी
सितंबर के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें. खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही नुकसान दे सकती है. वहीं, कानूनी मामलों में यह महीना आपके पक्ष में रहेगा. आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने की संभावना है.

उपाय
इस पूरे महीने शांति और सफलता के लिए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें.

Q1: मेष राशि के लिए सितंबर 2025 कैसा रहेगा?
सितंबर 2025 मेष राशि के लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला महीना रहेगा. आर्थिक चुनौतियाँ आएंगी लेकिन मध्य और उत्तरार्ध में परिस्थितियाँ सुधरेंगी.

Q2: क्या सितंबर में मेष राशि वालों को धन लाभ होगा?
हाँ, महीने के उत्तरार्ध में रुका हुआ पैसा वापस मिलने और आर्थिक स्थिति सुधरने की संभावना है.

Q3: मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा?
नौकरी में शुरुआत चुनौतियों वाली रहेगी लेकिन मध्य से हालात सुधरेंगे और मेहनत का फल मिलेगा.

Q4: मेष राशि के छात्रों के लिए सितंबर 2025 कैसा रहेगा?
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.

Q5: सितंबर में मेष राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
महीने के पहले भाग में सेहत का ध्यान रखना होगा. खान-पान और रूटीन पर ध्यान दें.

Q6: प्रेम और दांपत्य जीवन कैसा रहेगा?
प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें. दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है, धैर्य रखना जरूरी है.

Q7: मेष राशि वालों के लिए सितंबर का उपाय क्या है?
इस महीने ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget