एक्सप्लोरर

Manglik Dosh: मंगल ग्रह से बनता है मांगलिक दोष, शादी विवाह में आती है परेशानी, जानें उपाय

Manglik Dosh: मंगल ग्रह को एक उग्र ग्रह माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह से ही मांगलिक दोष पैदा होता है. इस दोष के कारण शादी विवाह में परेशानी आती है.

Mangal Dosh In Kundali : मेष राशि और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल को माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है. मंगल का स्वभाव उग्र है. इसीलिए मंगल प्रधान व्यक्ति को बहुत जल्द गुस्सा आ जाता है. मंगल से एक अशुभ योग का भी निर्माण होता है जिसे सभी मांगलिक दोष के नाम से जानते हैं.

मांगलिक दोष क्या है? मांगलिक दोष को मंगल दोष के नाम से भी जानते हैं. जन्मकुंडली में इसका निर्माण कैसे होते है? जन्मकुंडली में यह मौजूद है कि नहीं इसका पता बहुत ही आसान तरीके से लगाया जा सकता है. जन्म पत्रिका में जब मंगल ग्रह 1, 2, 4, 7, 8 और 12 वें भाव विराजमान हो तो मांगलिक दोष का निर्माण होता है.

मंगल ग्रह का परिचय मंगल दोष को जानने के लिए पहले मंगल ग्रह के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है. कुछ लोग मंगल ग्रह के नाम पर भयभीत हो जाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. मांगलिक दोष के बारे में जानना तब अधिक जरूरी हो जाता है जब विवाह संबंध करने जा रहे हैं. क्योंकि मांगलिक दोष होने पर मांगलिक दोष वाली कुंडली से ही विवाह का मिलान करना अधिक उचित माना जाता है.

मांगलिक दोष से भयभीत न हों मांगलिक दोष के नाम पर भयभीत होने की जरूरत नहीं है. कहा जाता है जिस व्यकित की कुंडली में यह योग होता है उसका जीवन कठिनाइयों से गुजरता है. कुछ लोगों का मत है कि जन्मकुंडली में यह दोष 28 वर्ष की आयु के बाद स्वत: ही समाप्त हो जाता है मंगल दोष को लेकर कई तरह की मिथक और भ्रांतियां हैं.

जन्म कुंडली में बैठे अन्य ग्रहों का भी विचार करें मंगल दोष होने पर अन्य ग्रहों का भी विचार करना चाहिए. क्योंकि जन्मकुंडली में बैठे अन्य ग्रह भी व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालते हैं कुंडली में इन ग्रहों की डिग्री और दशा का ज्ञान करा लेना चाहिए, इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए. आजकल कई ऑनलाइन कुंडली के ऐसे सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप जो इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराते हैं. इससे मंगल दोष के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है.

मंगल जब अशुभ होता है तो नजर आते हैं ये लक्षण जन्मकुंडली में मंगल के खराब होने का पता लगाया जा सकता है. मंगल एक उग्र ग्रह है. जब यह प्रभावी होता है व्यक्ति पर इसका प्रभाव साफ दिखाई देता है. ऐसे व्यक्तिओं की आवाज कठोर और भारी होती है. मंगल व्यक्ति को मजबूत कद काठी प्रदान करता है. हाथ पैर लंबे होते हैं. ऐसे व्यक्ति लंबे भी होते हैं. इनका रंग भी लालिमा लिए हुए होता है. ऐसे व्यक्ति विपरीत लिंग के प्रति कम आकर्षित होते हैं. इन्हें जल्दी क्रोध आता है. ऐसे लोगों को मेहनत का काम करना अच्छा लगता है. सेना और पुलिस में जाने की ऐसे लोगों की अधिक इच्छा रहती है.

मंगल ग्रह का उपाय मंगल की अशुभता को दूर किया जा सकता है. जिन लोगों की शादी में अड़चन आ रही है तो वट सावित्री और मंगला गौरी का व्रत रखना चाहिए. इससे मंगल दोष दूर होता है. विवाह से पहले गुप्त रूप से पीपल या घट के वृक्ष से विवाह करने से भी इसका दोष चला जाता है. मंगलवार हनुमान जी की पूजा करने और नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी इसके दोष दूर हो जाते हैं. भगवान शिव की पूजा करने से भी मंगल ठीक होने लगता है.

शुक्र गोचर 2021: धनु राशि में शुक्र का प्रवेश, इन राशियों की बढ़ने जा रही हैं परेशानी, धन का होगा व्यय, रोमांस में आएगी कमी

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, बन रहा है विशेष संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget