एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि 8 या 9 मार्च को? नोट करें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पर्व माना जाता है. इस दिन विशेष पूजा-अर्चना से प्रसन्न होकर भोलेनाथ सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

Mahashivratri Puja: महाशिवरात्रि हिन्दुओं के सबसे बड़े पर्वों में से एक है. शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत खास होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने कैलाश पर्वत पर माता पार्वती से विवाह किया था. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की आराधना करते हैं. महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि  का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. 

महाशिवरात्रि 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat)

प्रथम प्रहर में पूजा समय  8 मार्च की शाम 06.25 मिनट से रात्रि 09.28 मिनट तक है. दूसरे प्रहर में पूजा का समय रात 09.28 मिनट से 9 मार्च मध्य रात्रि 12.31 बजे तक है. वहीं तीसरे प्रहर में पूजा का समय 9 मार्च मध्य रात्रि 12.31 मिनट से प्रातः 03.34 मिनट तक है. जबकि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 9 मार्च को ही प्रातः 03.34 मिनट से सुबह 06.37 मिनट तक है.

महाशिवरात्रि का महत्व (Significance of Mahashivratri)

महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्योहार होता है. इस दिन शंकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त व्रत रख उनकी खास पूजा-अर्चना करते हैं. महिलाओं के लिए महाशिवरात्रि का व्रत बेहद ही फलदायी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने से अविवाहित महिलाओं का विवाह जल्दी होता है. इस दिन व्रत रखकर पूजा-पाठ करने से विवाह में आ रही सारी अड़चनें दूर हो जाती हैं.

महाशिवरात्रि पर दिन भर शिवजी की पूजा की जाती है. इस दिन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद रात और दिन के बीच का समय पूजा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय की गई पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होकर जल्द ही अपनी कृपा बरसाते हैं. महाशिवरात्रि की रात भर जागरण कर के रात के चारों प्रहर में पूजा करने से शिव जी भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन रात भर जागकर शिव और उनकी शक्ति माता पार्वती की आराधना करने से भक्तों पर शिव और मां पार्वती की विशेष कृपा होती है. महाशिवरात्रि के दिन रात भर जागकर भोलेनाथ की आराधना करने से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं. 

ये भी पढ़ें

मार्च में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-दौलत की होगी बरसात

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: क्या आपकी जन्मतिथि में भी छिपा है धनवान बनने का राज? जानिए किस उम्र में मिल सकता है बड़ा धन लाभ
Numerology: क्या आपकी जन्मतिथि में भी छिपा है धनवान बनने का राज? जानिए किस उम्र में मिल सकता है बड़ा धन लाभ
Numerology: अगर बार-बार 11:11 या 22:22 दिखता है, तो क्या है इसका ज्योतिषीय मतलब? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
Numerology: अगर बार-बार 11:11 या 22:22 दिखता है, तो क्या है इसका ज्योतिषीय मतलब? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा कूड़ादान रोक सकता है धन आगमन, जानें सही दिशा
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा कूड़ादान रोक सकता है धन आगमन, जानें सही दिशा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget