एक्सप्लोरर

Love Horoscope 20 August: इन राशि वालों को अपने लव पार्टनर को रखना होगा खुश, जानें आज का लव राशिफल

Love Rashifal 20 August 2022: लव राशिफल (Rashifal) सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ लेकर आ रहा है. आज का दिन कैसा रहेगा? जानते हैं 20 अगस्त 2022 का लव राशिफल (Love Horoscope Today).

Love Horoscope Today 20 August 2022, Daily Love Rashifal: आज का लव राशिफल कुछ राशि वालों के लिए अच्छा समाचार लेकर आ रहा है. ग्रहों की स्थिति प्रेम संबंधों को मजबूती प्रदान कर रही है. मेष से मीन राशि तक का जानते हैं आज राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries)- प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा. एक दूसरे के लिए बहुत अच्छी फीलिंग महसूस करेंगे. आप चाहेंगे कि अपने लवर के लिए कुछ कर सके और उनके परिवार वालों के साथ मिलकर कुछ अच्छी बातें करने का मौका मिलेगा, उनको भी आपके इस रिश्ते से खुशी महसूस होगी वह आपको कोई बढ़िया एडवाइज भी देंगे, इसके अलावा आप उनके किसी खास मित्र से मिल सकते हैं, जिससे आपको उनसे कोई गलतफहमी नहीं रहेगी.

वृषभ राशि (Taurus)- आप प्यार करना जानते हैं और प्यार की कीमत भी समझते हैं. आज आपको अपने लवर की आंखों में अपने लिए प्यार दिखाई देगा, जिससे आप दोनों के बीच की केमिस्ट्री बहुत बढ़िया हो जाएगी. आप लोगों की जुबान पर अपना नाम सुनकर बड़े खुश नजर आएंगे, क्योंकि आपको लगेगा कि आपको ऊपर वाले ने बहुत अच्छा साथी दिया है. आज के दिन को आप साथ में एंजॉय करेंगे और कहीं पार्टी में जा सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)- प्यार के मामले में आज का दिन थोड़ा सा रहेगा, कभी आपको लगेगा कि आपसे प्यार करते हैं और कभी लगेगा कि नहीं वह केवल दिखावा करते हैं. आपस असमंजस मे दिन को खराब कर लेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि भूल कर भी उनसे कुछ ऐसा ना कहें, जो उनके दिल को दुखा दे, क्योंकि इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है और बात बिगड़ सकती है. बहुत प्यार करते हैं और आज कुछ ना कुछ ऐसा जरूर करेंगे, जो आपको खुशी दे.

कर्क राशि (Cancer)- प्यार को लेकर आप जो परेशानियां महसूस कर रहे थे और जो आपके मन में जल्दबाजी थी, वह आज दूर होगी. आपके लवर आपको यह बताएंगे कि आपके अंदर कुछ ऐसी कमियां हैं, जो उन्हें पसंद नहीं है. यदि आप उन कमियों को दूर कर ले, तो आप एक अच्छे साथी बन सकते हैं. आप उनकी इन बातों को सुने और समझे, क्योंकि एक दूसरे की कमी दूर करने से ही रिश्ता और अच्छा हो सकता है वह आपसे बहुत प्यार करते हैं, उनके प्यार को समझें और उनकी बात मानें.

सिंह राशि (Leo)- प्यार के लिए दिन बाद बढ़िया रहने वाला है. आज काफी रोमांस करने का मौका मिलेगा. अपने लवर के साथ किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर घूमने जा सकते हैं या किसी पुरानी इमारत में घूमने जाने का मौका मिलेगा. आज उनके साथ गुजारा हुआ हर पल आपको बहुत लंबे समय तक याद रहेगा. यह समय आपके रिलेशनशिप का एक इंटिमेट समय हो सकता है. एक दूसरे को पूरा सपोर्ट करें कि वह अपने कामों में सफल हो सके. आज आपका लवर आपको कोई ऐसा गिफ्ट देगा, तो आपको हमेशा याद रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)- आज आप अपने लवर के लिए बहुत कुछ करेंगे. एक अच्छे साथी की तरह और एक आदर्श प्रेमी की तरह आप उनका दिल रखने के लिए सब कुछ करेंगे, जो उन्हें खुशी देगा और उन्हें लगेगा कि जैसे वह सातवें आसमान पर हों, क्योंकि इतनी खुशी उन्हें पहले कभी नहीं मिली होगी. आज का दिन बहुत रोमांटिक भी रहेगा और कुछ रोमांचक करने का अवसर भी आपको प्राप्त होगा. आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं.

तुला राशि (Libra)- आज आप प्यार को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव होंगे और कुछ नया करना चाहेंगे.  आप यह सोचेंगे कि अपने लवर को खुश करने के लिए आपने बहुत कुछ किया, लेकिन फिर भी वह कुछ नाराज रहते हैं, इसलिए आप उनसे बात जानने की कोशिश करें कि इसके पीछे क्या वजह है, क्योंकि जब तक आपको वजह पता नहीं चलेगी. आप अपने रिश्ते को इंजॉय नहीं कर पाएंगे, उस कमी को दूर करें और एक अच्छे प्रेमी बन कर दिखाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज आपकी पर्सनल लाइफ की परेशानियां आपकी लव लाइफ को घेर सकती हैं, इसलिए आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि किसी एक चीज की समस्या दूसरे चीज को समाप्त ना करें और खराब ना करें यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है, इसी को तालमेल कहते हैं, जो आपको बिठाना होगा. आप परेशान हैं, तो अपने लवर से साफ शब्दों में कहें कि आपके साथ यह समस्या है ताकि वह भी आपके साथ उस समस्या में शरीक हो सके और आपको सपोर्ट कर सकें.

धनु राशि (Sagittarius)- प्यार एक कोमल भावना है और आज आपको यह समझ में आएगा क्योंकि आज आपको बहुत ज्यादा अच्छी फीलिंग आएगी. आपके लवर आपको कुछ ऐसा महसूस करेंगे कि जैसे आप कोई बहुत ही स्पेशल व्यक्ति हैं और इससे आप अपने आप को बहुत हल्का महसूस करेंगे और दिल में बड़ी खुशी की फुहार छूटेंगी. प्यार का यह एहसास आपने कभी पहले नहीं किया था. इससे आप गदगद हो जाएंगे.

मकर राशि (Capricorn)- जैसा कल आप महसूस कर रहे थे, आज उसकी उल्टी स्थिति रहेगी. आपको लगेगा कि आप तो बने ही इस रिलेशनशिप के लिए हैं और अपने लव रिलेशनशिप को आप बहुत इंजॉय करेंगे. जो मन में एक बहुत बड़ा बोझ था, वह दूर हो जाएगा और अपने लवर से मिलकर आपके अंदर जो फीलिंग आएगी, वह आपको बहुत अच्छा महसूस कराएगी. आपको लगेगा कि आप इस दुनिया के सबसे खास व्यक्ति हैं, जिसका एक इतना अच्छा लवर है. इस अनुभव से आपको खुशी मिलेगी.

कुम्भ राशि (Aquarius) - प्यार के रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है. जरा सी चोट भी इसे तोड़ सकती है, इसलिए सावधानी रखें. आज जो भी बोलें, बहुत सोच समझकर बोलें क्योंकि आपकी कही हुई एक जरा सी बात भी आपके लवर के दिल पर चोट कर सकती है क्योंकि आज वह बहुत ज्यादा इमोशनल महसूस करेंगे. उन्हें अपने किसी खास की बहुत याद सता सकती है. वह उनके परिवार का कोई सदस्य भी हो सकता है लेकिन आपको उनका साथ देना चाहिए और अपने प्यार से उनके दिल को खुश करना चाहिए.

मीन राशि (Pisces)- प्यार का खुमार आज आपके सर चढ़कर बोलेगा. आपके चेहरे की रौनक ही बता देगी कि आप कितने खुश हैं. आपके चेहरे पर रौनक रहेगी और यह आपके लवर से बात करने और उनसे मिलने की खुशी के कारण होगा. आज बहुत समय उनके साथ बिताएंगे. यह वीकेंड आप कभी नहीं भूलेंगे क्योंकि बहुत कुछ खास होने वाला है. उनके साथ डिनर डेट पर जाने का अच्छा मौका मिलेगा, जहाँ एक दूसरे को और जानने का मौका मिलेगा.

Astrology: इस राशि की लड़कियां अपने गुस्से पर नहीं कर पाती हैं कंट्रोल, वाणी भी हो जाती है खराब

Pradosh Vrat 2022: प्रदोष व्रत कब है? जानें इस दिन बनने वाले प्रदोष काल का सही समय

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget