एक्सप्लोरर

सिंह राशि वालों की होगी बल्ले बल्ले, मिथुन और तुला राशि वालों का बढ़ेगा आज से कॉन्फिडेंस

आज हम लोग उन 3 राशियों के विषय में बात करते हैं, जो सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगी. देव गुरु बृहस्पति के कुंभ में आने से मिथुन राशि वालों को देव गुरु बृहस्पति आत्मबल से परिपूर्ण कर देंगे.

देव गुरु बृहस्पति आज रात लगभग 11:30 बजे अपनी नीच राशि को छोड़कर, कर्माधिपति शनिदेव के मूल त्रिकोण की कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति जब कुंभ राशि में पहुंचते हैं, तो कुंभ राशि से उनका संबंध उच्च की राशि कर्क की भांति है. कुंभ के गुरु में ही कुंभ स्नान होता है. गुरु के पहुंचते ही तीन राशियां बहुत ही पॉजिटिव हो जाएंगी, उनके अंदर ज्ञान वर्षा होगी वह राशि हैं मिथुन, सिंह और तुला. वैसे देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में 6 अप्रैल 2021 को पहले आ चुके हैं, लेकिन सितंबर में यह वापस हो गए थे अपनी नीच राशि की ओर और उसके बाद आज रात यानी 20 नवंबर को यह वापस कुंभ राशि में पधार रहे हैं. 
हम लोग उन 3 राशियों के विषय में बात करते हैं, जो सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगी. देव गुरु बृहस्पति के कुंभ में आने से मिथुन राशि वालों को देव गुरु बृहस्पति आत्मबल से परिपूर्ण कर देंगे.  

मिथुन वालों के करियर में होगी उन्नति, बिटिया का होगा विवाह

देव गुरु बृहस्पति का संबंध उनके दांपत्य जीवन से हैं मित्रों से है. करियर किस तरीके का हो करियर की जिम्मेदारी देव गुरु बृहस्पति के पास ही है. भाग्य भाव में बैठकर देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि से जब मिथुन राशि को देखेंगे, तो निश्चित रूप से करियर में बढ़ोत्तरी होगी. जो लोग प्रोफेशनली कोई ज्ञान लेना चाहते हैं या कोई कोर्स करना चाहते हैं वह कर सकते हैं. उच्च शिक्षा के लिए यह समय बहुत अच्छा होगा. देव गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 तक हैं, तब तक निश्चित रूप से काफी ज्ञान का लाभ प्राप्त होने वाला है. इसके अतिरिक्त जिन घरों में कन्या विवाह योग्य हैं उनके लिए अच्छा घर परिवार वर मिलने वाला है. विवाह के संजोग बनेंगे और बिटिया के हाथ पीले हो जाएंगे. मिथुन राशि वाले यदि कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए भी यह समय बहुत अच्छा होगा, उन्हें ज्ञान मिलेगा और परीक्षा या इंटरव्यू में उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा. यह समय उनके लिए काफी निर्णायक और कारगर साबित होगा. 

गुरु की मिलेगी फुल पावर, मिलेगा ज्ञान बढ़ेगा प्रबंधन

सिंह- राशि वालों के लिए यह गुरु का बदलाव बड़े अवसर उन्नति लेकर आएगा. मिथुन और तुला से भी अधिक देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि पॉवर सिंह को मिलेगी. सिंह राशि नेतृत्व और प्रबंधन से भरी हुई है, और उस पर जब देव गुरु बृहस्पति की ज्ञान वर्षा होगी तब सिंह राशि वालों की होगी बल्ले बल्ले. गुरु की दृष्टि और कृपा प्राप्त होने वाली है, ठीक सामने से देव गुरु बृहस्पति इस राशि को चार्ज करेंगे. सिंह राशि वालों के लिए देव गुरु बृहस्पति बुद्धि, विशेषज्ञता, संतान और उच्च शिक्षा दिलाने वाले हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इनका संबंध आयु से भी है देव गुरु बृहस्पति ज्ञान बढ़ाएंगे. बड़ी जिम्मेदारी देंगे, साथ ही जिन लोगों को संतान की अभिलाषा है, उनके आंगन में किलकारियां गूंजेगी. सिंह राशि वालों को थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, पेट और कमर में दर्द व भारीपन हो सकता है, इसलिए खान-पान में ध्यान रखना होगा. यदि नियमित दिनचर्या और व्यायाम का पालन करेंगे, ऐसी कोई समस्या नहीं दिखाई दे रही. 

तुला- राशि वालों के लिए देव गुरु बृहस्पति की कृपा इन्हें शत्रुओं से विजय दिलाने वाली होगी. लंबे समय से जो रोग व शत्रु परेशान कर रहे थे, उनपर विजय प्राप्त होगी। तुला राशि वालों की संतान का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो अब उनकी चिंता समाप्त होगी। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से संतान के मस्तिष्क में मेधा का जन्म होगा. तुला राशि वालों के लिए जो शनि की ढैया चल रही है उसमें भी कुछ कमी आएगी क्योंकि देव गुरु बृहस्पति भी साथ में तुला पर दृष्टिपात करेंगे. जो लोग कानून से संबंधित कार्य करते हैं वरिष्ठ वकील हैं और जज बनने की कतार में है उन्हें भी सफलता प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें- 

मीन साप्ताहिक राशिफल: किसी तरीके के बदलाव के लिए रहना होगा तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

August 2026 Prediction: क्या सोशल मीडिया से उठेगा सरकार के खिलाफ नया तूफान?
28 अगस्त का चंद्रग्रहण क्या लाएगा आंदोलन की दूसरी लहर?
Flipkart Freedom Sale 2026, आपकी राशि के लिए क्या है 'Value for Money' deal? जानिए
Flipkart Freedom Sale 2026: बुध-मंगल का द्वि-द्वादश संबंध, राशि अनुसार क्या खरीदें और किन चीजों से बचें?
Kal Ka Rashifal 7 August 2026: कल शुक्रवार को वृद्धि योग का महासंयोग, तुला और सिंह राशि वालों को मिलेगा बंपर धन लाभ!
Kal Ka Rashifal 7 August 2026: कल शुक्रवार को वृद्धि योग का महासंयोग, तुला और सिंह राशि वालों को मिलेगा बंपर धन लाभ!
Hariyali Teej 2026 Shopping: हरियाली तीज और 15 अगस्त की सेल का संयोग! शादीशुदा महिलाएं क्या खरीदें?
हरियाली तीज और 15 अगस्त की सेल का संयोग! शादीशुदा महिलाएं क्या खरीदें?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget