एक्सप्लोरर

Leo 2025 Tarot Predictions: सिंह राशि वाले नए साल में कैसे आगे बढ़ें, टैरो कार्ड से जानें वार्षिक राशिफल

Leo 2025 Tarot Predictions: नया साल 2025 सिंह राशि वालों के लिए लव, करियर, बिजनेस, फैमली के लिहाज से कैसा रेहगा, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा  से जानें साल 2025 का सिंह राशि का राशिफल.

Leo 2025 Tarot Predictions: साल 2025 सिंह राशि वालों के लिए लव, करियर, हेल्थ, बिजनेस, फैमली के लिहाज से कैसा रहेगा. टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें सिंह राशि का 2025 का वार्षिक राशिफल.

इस साल कई तरह की चुनौतियां आ सकती हैं. हालांकि, प्रोफेशनल मामलों के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा, लेकिन आर्थिक तौर पर थोड़ा सावधान और सतर्क रहने की जरूरत होगी. आपको पूरी योजना बनाकर ही आगे बढ़ने की जरूरत है, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. इस दौरान  आपके विरोधी आपकी वित्तीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें. आपको इस समय में कोई भी प्रमुख आर्थिक फैसला न लेने की सलाह दी जाती है. आपको अपने खर्चों पर भी कंट्रोल करना होगा. अगर कहीं निवेश करना हो, तो किसी की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें, क्योंकि लापरवाही के कारण कोई बड़ी आर्थिक नुकसान हो सकता है.

आपका कार्ड कहता है कि आपको आर्थिक तौर पर संभल कर चलने की जरूरत है. अगर आप ध्यान देंगे, तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको खुशी मिलेगी. आप जो भी कार्य करेंगे पूरे जोश व जुनून से करेंगे, लेकिन कभी कभी निर्णय लेते समय आप जल्दबाजी से काम लेते हैं, तो इस वर्ष थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ें. आपका अति उत्साही स्वभाव मन में नए-नए विचार पैदा करता रहता है. दृढ़ संकल्प और सहज स्वभाव आपको विजेता बनाएगा. इस वर्ष आप कपटपूर्ण व्यवहार करने वालों पर आप विश्वास नहीं करेंगे, यह स्पस्ट दिख रहा है. इस वर्ष आप सरल व नैतिक ढंग से आगे बढ़ना पसंद करेंगे. इस वर्ष आप स्वतंत्र विचारों वाले होंगे.

सिंह 2025 करियर टैरो राशिफल 

इस वर्ष कॅरियर के हिसाब से आप सुरक्षा और स्थिरता लाने की दिशा में प्रयास करते नजर आएंगे और वह मिलेगा भी. इसका अंदाजा आपकी भौतिक व भावनात्मक रिएक्शन से पता चल जायेगा. इस बार स्वोर्ड्स के कार्ड भी रीडिंग में आ रहे हैं, इसलिए आप स्थितियों से निपटने के लिए कठोर उपायों को अमल में लाएंगे. आप कभी-कभी रूढ़िवादी भी हो सकते हैं. वैसे देखा जाए तो आप अपनी बनाई दुनिया में ररहना पसंद करेंगे और वह  एक ऐसी  दुनिया है, जिसमें आपके अनुकूल चीजें व मित्र मंडली होती है.

सिंह 2025 आर्थिक टैरो राशिफल 

आर्थिक रूप से स्थिर और मज़बूत होंगे. साथ ही, धन से जुड़े निर्णय और आय के विकल्पों का चुनाव बहुत समझदारी से करेंगे. इन जातकों के अनुशासन में रहने और अपने फैसलों का नियंत्रण अपने हाथ में होने से आप समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त करेंगे. हालांकि, आपको धन से जुड़े मामलों को लेकर एकाग्रचित रहना होगा. इस दौरान आपको प्रमोशन मिलने के भी योग बनेंगे. सिंह राशि वालों को निवेश और खर्चों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है. साथ ही, बेकार के कार्यों में अपना धन बर्बाद न करें. साल  के ज्यादातर भाग में आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और ऐसे में, बिना किसी समस्या के साल को गुज़ार लेंगे. छात्रों के लिए यह साल आशाजनक और प्रगतिशील रहेगा, विशेष रूप से उन छात्रों के लिए जो सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या फिर पोलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं. वह जातक अच्छे अंक के साथ परीक्षा को पास करने में सफल होंगे. 

सिंह 2025 लव टैरो राशिफल 

आपको नए रिश्ते में आने या वर्तमान रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए अपने दृष्टिकोण और व्यवहार में बदलाव लेकर आना होगा. पार्टनर के साथ हद से ज्यादा कठोर या आलोचनात्मक होने से बचने की कोशिश करें. घर-परिवार के वातावरण को सुख-शांति एवं सौहार्द से पूर्ण बनाए रखने के लिए बेकार के मतभेद या विवाद से बचें. प्रेम संबंधों के लिए साल का दूसरा चरण यानी अंतिम छमाही काफी शुभ है. आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताना चाहेंगे. आप अपनी छिपी विशेषताएं बाहर लाने के लिए प्रेरित होंगे, जो आपके व्यक्तित्व के लिए सकारात्मक होगा. इससे आपको जीवन में शांति प्राप्त करने में मदद मिलेगी. आप अपने साथी से वास्तव में क्या चाहते हैं, इस वर्ष आप इसपर फोकस करेंगे. पहली छमाही से जुलाई तक रिश्तों में विचारो के मतभेद रह सकते हैं.  इस समय आप लोगाें से आकर्षित हो सकते हैं. ऐसे  में जुलाई  तक आपको जल्दबाजी में निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है.

इस वर्ष में आप यह अच्छी तरह जान पाएंगे कि आपको लव लाइफ में आगे बढ़ने के लिए क्या करना है. विवाहितों के लिए यह वर्ष कई अनसुलझी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित करेगा. इन समस्याओं से बाहर आने का एकमात्र रास्ता आपका धैर्य है. जितना जल्दी और  संभव हो सके समस्याओं  का पता लगाकर उनपर काम करें. लव लाइफ के लिए साल का दूसरा चरण काफी शुभ है. आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना चाहेंगे. इस दौरान आप अपनी छिपी विशेषताओं को बाहर लाने का भी प्रयास करेंगे, जिससे आपकी पर्सनैलिटी में सकारात्मकता आएगी. आप अपने साथी से वास्तव में क्या चाहते हैं, इसपर फोकस करेंगे. 

उपाय
लड्डू गोपाल की पूजा-पाठ करें. माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करें.

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में स्नान की प्रमुख तिथियां क्या हैं? अभी से नोट कर लें ये शुभ डेट

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर कर्क राशि में चंद्रमा, जानें आज 12 राशियों का भाग्य!
Aaj Ka Rashifal 11 अगस्त 2026: सावन शिवरात्रि पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क राशि में चंद्रमा देंगे बड़ा लाभ
Aaj Ka Meen Rashifal 11 August 2026: कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 August 2026: बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
Aaj Ka Makar Rashifal 11 August 2026: बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ
बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget