एक्सप्लोरर

Kawad Yatra 2023: कांवड़ यात्रा के दौरान ना करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा यात्रा का फल

Kawad Yatra 2023: कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ काम करने पर मनाही है. ऐसा माना जाता है कि अगर आप ये काम करेंगे तो भोलेनाथ के आशीर्वाद से वंछित रह जाएंगे.

Kawad Yatra 2023: सावन के शुरु होते ही कांवड़ यात्रा शुरु हो जाती है. इस साल 4 जुलाई 2023, मंगलवार के दिन से सावन शुरु हो चुका है. सावन का पहला जल 15 जुलाई, शनिवार के दिन चढ़ाया जाएगा. इस दिन मासिक शिवरात्रि पड़ रही है. कांवड़ यात्रा के बहुत से नियम है जिनका पालन करना बेहद जरुरी है. कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ काम करने पर मनाही है , इन कामों को भूलकर भी वो लोग ना करें जो कांवड़ के लिए जा रहे हो. आइये जानते हैं वो कौन से काम से जिनसे हमें कांवड़ यात्रा के दौरान दूरी बना कर रखनी चाहिए.

क्रोध (Krodh)-
कांवड़ यात्रा के दौरान जो लोग कांवड़ भरने जा रहे हो उनको क्रोध नहीं करना चाहिए. कांवड़ यात्रा एक तीर्थ के सामान होती है, जब भी आप तीर्थ यात्रा पर आपको गुस्सा नहीं करना चाहिए, आपको अपना मन शांत रखकर ही यात्रा पर जाना चाहिए, तभी आपको भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी.

विवाद (Vivaad)-
कांवड़ यात्रा पर जो जातक जा रहें हो उनको अपने आप को विवाद से दूर से रखना चाहिए. विवाद करने से मन की शांति भंग हो सकती है. आप तीर्थ पर अपने मन में विवाद ना करें, किसी को कटु शब्द ना बोलें, मन में द्वेश की भावना से आपको शुभ फल  की प्राप्ति नहीं होगी. इसीलिए कांवड़ यात्रा पर जाते समय किसी से विवाद ना करें. भगवान का नाम ही अपनी जुबान पर रखें.

नशा (Nasha)-
कांवड़ यात्रा पर जाते समय नशा ना करें. नशा करना एक बुरी आदात है. नशा कर, मांस, मदिरा का पान नहीं करना चाहिए. कांवड़ यात्रा को तीर्थ भी कहा जाता है इसीलिए इस यात्रा पर जाते समय किसी भी नशे या मास मदिरा जैसी चीज को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए.

दूषित भोजन (Dushit Bhojan)-
कांवड़ यात्रा पर हमें दूषित भोजन नहीं खाना चाहिए. इस यात्रा में हमें केवल स्वच्छ भोजन का सेवन करना चाहिए. कांवड़ियों के लिए लगाए जाने वाले पंडाल बेहद शुद्ध और अच्छा खाना बनाते है. इस समय हमें वहीं खाना खाना चाहिए, तामसिक भोजन से दूरी बना कर रखनी चाहिए.

वाणी पर संयम (Vaani Par Sanyam)-
कांवड़ यात्रा के दौरान हमें अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. ऐसी बात अपने मुख से नहीं निकालनी चाहिए जिससे किसी का मन खराब हो या किसी को बुरा लगे. इस बात का खास ख्याल रखें कांवड़ यात्रा पर जाते समय झूठ ना बोले, किसी की निंदा ना करें. ऐसा करने से आपको यात्रा का फल नहीं मिलता.

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के चमत्कारों की लिस्ट बहुत लंबी है, ये कहानी सुन रह जाएंगे दंग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget