एक्सप्लोरर

Kamika Ekadashi Ke Upay: काम‍िका एकादशी के द‍िन अगर करेंगे ये उपाय, मिलेंगे लाभ

Kamika Ekadashi 2022: सभी एकादशी व्रतों में से कामिका एकादशी का व्रत सबसे अच्छा माना जाता है. इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है और पूजा करता है वह अपने कष्टों से मुक्ति पाता है.

Kamada Ekadashi Upay: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को काम‍िका एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस साल कामिका एकादशी 24 जुलाई, दिन रविवार को पड़ रही है. यह एकदाशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है. मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है. आज के दिन पूजा करने से भगवान विष्णु सभी कष्टों को हर लेते हैं और हर मनोकामना पूर्ण करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस कुछ विष्णु भगवान की पूजा करने के साथ अगर कुछ उपाय किए जाएं तो वहां काफी लाभकारी सिद्ध होते हैं. आइए जानें कि काम‍िका एकादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए ताकि जीवन के सारे कष्ट हो जाएं दूर.

ये उपाय हैं कल्याणकारी

उपाय 1
परिवार के सदस्यों के बीच अगर कोई अनबन चल रही है तो पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्पित करें. पूजा के बाद इस जल को परिवार के सब सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट दें.

उपाय 2
आर्थिक उन्नति के लिए तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ बोलते हुए 11 बार तुलसी के पौधे को प्रणाम करें. लाभ होगा.

उपाय 3
घर में धन की कमी हो रही है तो एक पीले कपड़े में दो हल्दी की गांठ,चांदी या साधारण एक रूपये का सिक्का और पीले रंग की कौड़ी रखें. इस कपड़े की पोटली बना लें. इस पोटली को भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने धन रखने वाले स्थान पर रख दें.धन में बढ़ोतरी होगी.

उपाय 4
मनोवांछ‍ित कामनाओं की पूर्ति के लिय कामिका एकादशी के दिन श्रीहर‍ि का दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें. ऐसा करने से वह शीघ्र ही प्रसन्‍न होते हैं.

उपाय 5
अगर करियर में प्रगति चाहते हैं प्रगति तो एक पीपल के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और उसे भगवान के चरणों में ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ कहते हुए अर्पित करें. इसके बाद पीले रंग की मिठाई या केले का भोग लगाएं.

उपाय 6
कामिका एकादशी के दिन श्री सूक्‍त का पाठ जरूर करें. मान्‍यता है इसके पाठ से लक्ष्‍मी माता जल्दी प्रसन्न होती हैं.

उपाय 7
घर-पर‍िवार में सुख-समृद्धि की कमी ना रहे इसके लिए कामिका एकादशी के दिन कन्‍हैयाजी को बांसुरी जरूर भेंट करें.

उपाय 8
जीवन में कष्टतो से मुक्ति पाने के लिए कामिका एकादशी के दिन व‍िष्‍णु चालीसा का पाठ करें और भूखे लोगों को यथाशक्ति भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें. इससे जीवन में व्‍याप्‍त कष्‍ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं.

उपाय 9
काम‍िका एकादशी के द‍िन भगवान व‍िष्‍णु को भोग में पीले रंग की ही चीजें अर्पित करें.मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से भगवान व‍िष्‍णु अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं और कुंडली में अगर गुरु दोष हो तो वह भी दूर होता है.

उपाय 10
पूर्वजों का आशीर्वाद आप पर बना रहे इसके लिए काम‍िका एकादशी के द‍िन गीता का पाठ जरूर करें, इससे प‍ितर प्रसन्‍न होगें.

उपाय 11
अगर धन लाभ नहीं हो पा रहा है, तो पीले रंग के रेशमी कपड़े में सात हल्दी की गांठें बांधकर केले के पेड़ के नीचे रख रख दें.कुछ दिनों में परिणाम नजर आने लगेंगे.

उपाय 12
कर्ज से पाना चाहते हैं मुक्ति तो पीपल के वृक्ष पर 11 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें.परिक्रमा पूरी होने के बाद पीपल की जड़ में जल अर्पित करें और हाथ जोड़कर कर्ज से जल्दी मुक्ति पाने के लिये प्रार्थना करें.

उपाय 13
दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए भगवान विष्णु और तुलसी के पौधे की विधि-पूर्वक पूजा करें और भगवान को इलायची का जोड़ा अर्पित करें. पूजा करने के बाद इलायची पति पत्नी दोनों लोग इलायची को खा लें.

ये भी पढ़ें :- Vastu Tips for Buying Home : सपनों का आशियाना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, तो कभी नहीं होगा नुकसान

Fengshui For Home: घर में चाहते हैं पॉजिटिव वाइब्ज़, तो करें दर्पण, घंटी और घोड़े की नाल से जुड़े ये उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget