एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 07 June 2023: मेष, तुला, कुंभ राशि वाले सावधान, सभी 12 राशियों का जानें कल का राशिफल

Horoscope Tomorrow 07 June 2023, Daily Horoscope, Kal Ka Rashifal: मेष, कर्क, मीन राशि के साथ सभी 12 राशि वालों के लिए 7 जून 2023, बुधवार का दिन विशेष है, जानें अपना कल का राशिफल (Horoscope in Hindi).

Kal Ka Rashifal, Horoscope Tomorrow | राशिफल के अनुसार कल यानि  07 जून 2023, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है. ग्रहों की चाल के मुताबिक कल के दिन मेष राशि वालों को कल परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वृषभ राशि वाले ऐसे मित्रों से दूर रहें जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं. मेष से मीन राशि तक के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं कल का राशिफल (Daily Horoscope)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है. जो जातक घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा. आप की विदेशों में पड़ी हुई जमीन का भी अच्छा सौदा होगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की भी योजना बनाएंगे.

वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें. कल आपको पिताजी के द्वारा कोई जरूरी काम सौंपा जाएगा, जो आपको अवश्य पूरा करना होगा. जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे. घर में पूजा, पाठ का भी आयोजन होगा. आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. अगर आपने किसी से धन उधार लिया हुआ था तो वह कल आप लौटाएंगे.

जीवनसाथी को आप कोई उपहार भी देंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. बहन की सेहत में सुधार होगा. जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए बढ़िया समय है. आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा. छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे. छात्र एक शहर से दूसरे शहर भी शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. लव लाइफ आपकी बेहतर रहने वाली है.

वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. जो जातक किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, वह कल कामयाब होगी. आप साझेदारी में व्यवसाय को करेंगे और उसमें अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे. धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने की उम्मीद है.

माता जी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे. माता जी के साथ आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे, जहां आपके मन को शांति मिलेगी. किसी मित्र की सहायता से कल आपको आय के भी कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा.

नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे. आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे. गृहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी. किसी रिश्तेदार के आगमन से परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात बताएंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है. परिवार वालों के साथ आप किसी पार्टी में शामिल होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा. कल किसी खास शख्स से भी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप काफी खुश नजर आएंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे, अपने परिवार वालों से भी मिलवाएंगे, जिससे विवाह में देरी ना हो.

हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे. गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. एक शहर से दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. जो लोग दूसरों की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. परिवार वालों के साथ आप अपने सुख-दुख बांटते हुए नजर आएंगे. भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील है, इसलिए ऐसे हालात से बचे, जो आपको चोट पहुंचा सकते हैं. घर से बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले, इससे आपको धन लाभ हो सकता है. अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है. जीवनसाथी के साथ कल किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. वाणी की मधुरता को बनाए रखें. किसी अन्य व्यक्ति को अपने रिश्ते में दखलअंदाजी ना करने दें. 

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. सभी लोग एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे. भाई, बहन के विवाह में आ रही अड़चनें काफी पूजा-पाठ के बाद समाप्त होगी. घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे.

आपको अपने उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी. कल आप अपने अधूरे पड़े हुए कामों को भी पूरा करेंगे. सरकारी क्षेत्रों से भी आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा. अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा.

छोटे व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है. घर से ऑनलाइन का कार्य कर रहे जातक सावधानी बरतें. छात्र कुछ नए विषयों में अपनी रुचि को जागरूक करेंगे, जिसमें गुरुजन उनकी सहायता करेंगे. माता-पिता से आप अपने मन की बातों को सांझा करेंगे. पिताजी के द्वारा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कल आप अपने मित्र के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है. कल आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने रूके हुए सभी कार्यों को पूरा करेंगे. कल आपके मन की भी कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक डिनर पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे.

वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे. समाज की भलाई कर रहे जातकों को और अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा, उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है. आपकी सेहत में चला आ रहा उतार-चढ़ाव उससे अब आपको आराम मिलेगा. आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी. आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

संतान के बेहतर भविष्य के लिए आप धन का निवेश करेंगे. आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने भी जाने की योजना बनाएंगे. जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. ससुराल पक्ष से कल आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. भाई, बहनों के साथ आप किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे. कल आपके किसी खास सख्स से भी मुलाकात होगी.

कन्या राशि (Cancer)
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सुखद रहने वाला है. आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी. संतान के द्वारा मान-सम्मान में वृद्धि होगी. घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद ले तो आपको धन लाभ होगा.

अगर आपका कोई कार्य किसी कारणवश रुक गया था, तो वह कल आपका पूरा होगा. मित्रों की सहायता से आपको आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. कल आपको जूनियर व सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा. अगर आपसे कोई निवेश के लिए कहे तो आप बहुत सोच समझकर निवेश करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. कल पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचे.

भाई, बहनों के द्वारा मिली सुखद समाचार से आप काफी खुश नजर आएंगे. घर में किसी नए मेहमान का भी आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा. कल आपका मित्र आपसे धन की सहायता मांग सकता है, जो आप उसकी सहायता करेंगे. पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कल आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी.

Shiva Purana: मृत्यु से ठीक पहले हर व्यक्ति को दिखती हैं ये चीजें, शिव पुराण में बताए गए हैं मौत के संकेत

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है. जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के संकेत हैं. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे. जीवनसाथी के साथ आप किसी नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे.

माता-पिता के द्वारा आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कल आप अपने मित्र के घर दावत पर सम्मिलित होंगे, जहां किसी खास से भी मुलाकात होगी. जो आपके रुके हुए धन को प्राप्त कराने में आपकी मदद करेगा. अगर आप किसी कार्य को करने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा. नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा.

मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की योजना आप काफी लंबे समय से बना रहे थे, वह कामयाब होगी. ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है. छात्रों को विदेशों से भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे. राजनीति में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. मित्रों की सहायता से आपको नए नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका उत्तम रहने वाला है. कल आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. प्रतिदिन की दिनचर्या में आप बदलाव करें तो आपकी सेहत में सुधार होगा. बाहर के खाने-पीने का परहेज करें. नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा, आपको पुरानी नौकरी में भी तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे.

आपके द्वारा किए गए कार्यों से सीनियर काफी खुश नजर आएंगे. पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी लेकिन किसी पड़ोसी की दखलअंदाजी आपके घर में अनबन पैदा कर सकती हैं. वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें. कल आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी. जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, उन्हें कोई भी डील सोच-समझकर साइन करे, नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है.

आप अपने जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे. कल आप अपने रिश्तेदारों के यहां पार्टी में सम्मिलित होंगे. आस-पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सम्मिलित होंगे. आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी. घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद ले तो आपको धन लाभ प्राप्त होगा. मित्रों की सहायता से आपको आय के भी कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. सामाजिक क्षेत्रों से आपको लाभ प्राप्त होगा. आप जो किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे थे, उसमें आपके मित्र आपकी पूरी सहायता करेंगे. जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें भी अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा. पहले किए गए निवेश का पूरा पूरा लाभ मिलेगा.

जो लोगों से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी. विदेशों में पड़ी अपनी जमीन का कल आप अच्छा खासा सौदा करेंगे. पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे. वरिष्ठ सदस्य का आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे.

कल आप अपनी बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने मन पसंदीदा कार्य करेंगे. छोटे बच्चों को लेकर आप शापिंग मॉल घूमने जा सकते हैं, जहां आपकी किसी खास से भी मुलाकात होगी. कल आप अपने खर्चों पर संयम रखें. जरूरत से ज्यादा खर्चा आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है. दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं. सायंकाल का समय आप अपने माता पिता के साथ व्यतीत करेंगे.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. गृहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी. आप अपने जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे. कल आप अपने रिश्तेदारों के यहां किसी बीमार को देखने के लिए जाएंगे. आस-पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सम्मिलित होंगे. आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी.

घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद ले तो आपको धन लाभ प्राप्त होगा. मित्रों की सहायता से आपको आय के भी कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. कल आप अपने मन की बातों को अपनी परिवार वालों के साथ साझा करेंगे. आप धन बचाने में कामयाब रहेंगे. भविष्य की योजनाएं बनाएंगे, जिनके लिए आप कुछ निवेश भी करेंगे.

आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी. छुट्टी के दिन का भरपूर आनंद लेंगे. बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल व पिकनिक पर भी जाएंगे. सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको और बुरी तरह थका सकती है. आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी. जो लोग  घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. लव लाइफ आपकी खुशियों से भरी रहेगी. कल आप किसी से भी कोई ऐसा वादा ना करें, जिससे आप पूरा ना कर सके. परिवार वालों के साथ आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. नौकरी कर रहे जातको को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी. वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे.

कल आप अपने भाई के साथ अपने मन की बातों को साझा करेंगे. मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. बिजनेस कर रहे जातको को नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आप अपने घर की सजावट व मरम्मत पर काफी धन खर्च करेंगे. अचानक से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी.

कल आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें आप उनके साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे जिससे आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे. कल आप अपने मन की बातों को अपनी बहन के साथ साझा करेंगे. गृहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी.

लव लाइफ आपकी खुशियों से भरी रहेगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं. धन आगमन के भी संकेत हैं. संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा. कल छात्र कुछ नए विषयों में भी अपनी रुचि को जागरूक करेंगे. छात्र अपने ऐसे मित्रों से दूर रहे जो उनका ध्यान पढ़ाई से भटकाते हैं.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी. बिजनेस कर रहे जातक बिजनेस को आगे बढ़ाने के प्रयास करते हुए नजर आएंगे. पिताजी आपके बिजनेस में धन खर्च करेंगे. माता जी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे. छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे.

कुछ नए विषयों में अपनी रुचि को भी जागरूक करेंगे. कल आपके परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे. कल आपको हर क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे. अगर आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह कल आपको वापस मिलेगा. मकान, प्लॉट को खरीदने की इच्छा पूरी होगी.

संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कल आप अपना कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी. संतान की सेहत में सुधार होगा. आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे. घर से ऑनलाइन का कार्य कर रहे जातक कल अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे. 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर राशि अनुसार करें दान, पूजा-व्रत का बढ़ जाएगा पुण्य
Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर राशि अनुसार करें दान, पूजा-व्रत का बढ़ जाएगा पुण्य
Mangal Gochar 2026: मंगल का मीन राशि में गोचर, शनि के साथ युति बढ़ाएगी वैश्विक हलचल, जानें राशियों पर असर
Mangal Gochar 2026: मंगल का मीन राशि में गोचर, शनि के साथ युति बढ़ाएगी वैश्विक हलचल, जानें राशियों पर असर
Aaj ka Meen Rashifal 29 March 2026: मीन राशि पैसों की टेंशन होगी खत्म, परिवार से मिलेगा सहयोग
मीन राशि पैसों की टेंशन होगी खत्म, परिवार से मिलेगा सहयोग
Aaj ka Kumbh Rashifal 29 march 2026: कुंभ राशि काम में सफलता मिलेगी, विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे
कुंभ राशि काम में सफलता मिलेगी, विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Haryana News: 'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Cheapest Petrol In India: भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
Video: हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
Embed widget