एक्सप्लोरर

Shiva Purana: मृत्यु से ठीक पहले हर व्यक्ति को दिखती हैं ये चीजें, शिव पुराण में बताए गए हैं मौत के संकेत

Death Signs: शिवपुराण के अनुसार, हर व्यक्ति को अपनी मृत्यु से पहले उसमें कुछ संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं. भगवान शिव ने खुद माता पार्वती को मृत्यु के पहले के इन संकेतों के बारे में बताया है.

Shiva Purana Signs: मृत्‍यु एक शाश्‍वत सत्‍य है, जिसके बारे में शास्त्र और पुराणों में तरह-तरह की बातें की गई हैं. माना जाता है कि मनुष्य के जन्म के साथ ही उसकी मृत्‍यु भी निर्धारित हो जाती है. हर व्यक्ति की मौत निश्चित है, ये जानने के बावजूद लोग इस स्वीकरा करने से डरते हैं. शिव पुराण में भी मृत्यु के बारे में कई बातें बताई गई हैं. इसके अनुसार मृत्‍यु से ठीक पहले व्यक्ति को कुछ खास संकेत मिलते हैं. जानते हैं इसके बारे में

मृत्‍यु से पहले मिलते हैं ये संकेत

    • शिव पुराण के अनुसार अगर किसी व्‍यक्ति का शरीर सफेद या फिर पीला पड़ जाए और शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्‍ते जैसे निशान दिखने लगें तो ऐसे व्‍यक्ति का अंत करीब माना जाता है.

  • अगर किसी व्‍यक्ति के सिर पर अचानक से कभी कोई कौवा आकर बैठ जाए तो, इसे भी मृत्‍यु के करीब आने का संकेत माना गया है. इसके अलावा सिर पर गिद्ध या कबूतर का बैठना भी बहुत अशुभ माना जाता है. यह इशारा करता है कि जल्द आपके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है.
  • अगर किसी व्‍यक्ति का बांया हाथ लगातार एक हफ्ते तक फड़कता रहे तो इसे भी बहुत खराब माना जाता है. इसे मृत्‍यु का संकेत माना जाता है. शिव पुराण के अनुसार अगर किसी   व्‍यक्ति को पानी, तेल और आइने में अपनी परछाई दिखना बंद हो जाए तो इसे भी मृत्‍यु का संकेत माना जाता है. 
  • शिव पुराण में बताया गया है कि मृत्‍यु के करीब आने पर व्यक्ति की दृष्टि कमजोर होने लगती है और आखिरी वक्‍त आते-आते तक हर व्‍यक्ति को दिखना एकदम बंद हो जाता है. अगर किसी को अग्नि का प्रकाश ठीक से दिखाई न दे और चारों ओर अंधेरा अनुभव हो तो भी समझ लेना चाहिए कि व्‍यक्ति की मृत्‍यु करीब है. 
  • जब व्यक्ति का मुंह, कान, नाक और जीभ पथरा जाए तो यह संकेत बताते हैं कि इंसान की मृत्यु छह माह के भीतर हो सकती है. ऐसे संकेत मिलने पर व्‍यक्ति को प्रभु के ध्‍यान में मन लगाना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से प्राण जाते वक्‍त व्‍यक्ति को ज्यादा कष्‍ट नहीं होता है.

ये भी पढ़ें

जून में इन राशि वालों को झटका लगेगा, करियर में आएंगी बड़ी चुनौतियां, जानें मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: वृषभ राशि में उच्च का चंद्रमा, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 7 अगस्त 2026: वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा की एंट्री, इन 7 राशियों को मिलेगा पैसा और प्रमोशन!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Aaj Ka Meen Rashifal 7 August 2026: अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 August 2026: पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget