एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 16 July 2024: वृषभ, सिंह, तुला राशि वालों के लिए कल का दिन रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 16 July 2024: कल का दिन विशेष है, कुछ राशियों के लिए कल मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आ रहा है, जानें सभी 12 रशियों का कल का राशिफल.

Kal Ka Rashifal 16 July 2024: ग्रह नक्षत्रों की चाल के अनुसार वृषभ, सिंह तुला राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है. कल 16 जुलाई का दिन  इन 3 राशियों के लिए विशेष है. पढ़ें सभी 12 राशियों का कल का राशिफल. (Tomorrow's Horoscope).

मेष - मंगलवार का राशिफल (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा.  

आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें.

आपको अपने पिताजी  से बिजनेस को लेकर कुछ जरूरी मामलों में सलाह मश्वरा करना होगा.

आपको किसी डील को पार्टनरशिप में फाइनल करने की सोच सकते हैं, जिसमें आप पार्टनर की पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते है.

वृषभ - मंगलवार का राशिफल (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन  खुशियों भरा रहने वाला है.

आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है.

आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे.

आपका मन  इधर-उधर के कामों को करने में लगेगा, लेकिन आप उसमें बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ेंगे.

आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा.

संतान की किसी गलती से  पर्दा उठ सकता है.

मिथुन - मंगलवार का राशिफल (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन  सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा.

आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा.  

आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है.

आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद में मेल मिलाप करने आ सकता है.

आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी.

आप  किसी धार्मिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं.

पिताजी को  कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है.

कर्क - मंगलवार का राशिफल (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन  आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है.

आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा.

वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहना कर करना होगा.

पार्टनरशिप में आपको अपने पार्टनर के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उनकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है.  

आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है.

सिंह- मंगलवार का राशिफल (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है.

यदि आपने बिजनेस की किसी डील को लेकर कहीं लोन अप्लाई किया है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा.

आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है.

विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा.

 आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी  दिखाएंगे, जो आपके लिए समस्या बन सकते हैं.

कन्या- मंगलवार का राशिफल (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन व्यापार के मामले में कमजोर रहने वाला है.

आपके पार्टनरशिप में किसी डील के फाइनल होने से  आपको कोई नुकसान हो सकता है.

यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें.

आप अपने कामों में मनमर्जी चलाने के कारण समस्या में आ सकते हैं.

आपको  अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा.

 आपके सहयोगी  आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे.

तुला- मंगलवार का राशिफल (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन  धन संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है.

आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल होगी.  

आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं.

परिवार में सदस्यों में आपसी मतभेद को आप मिल बैठकर सुलझाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है.

किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा.

वृश्चिक- मंगलवार का राशिफल (Vrishik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन  मिला जुला रहने वाला है.  

आप जीवनसाथी से अपनी पारिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह मश्वरा  कर सकते हैं.

आपके पिताजी  आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ डाल सकते हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है.  

आपके काम समय से पूरा न होने के कारण आप परेशान रहेंगे.

आपके घरों मे किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है.

धनु- मंगलवार का राशिफल (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन  किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है.

यदि आप किसी वाद विवाद में पड़े, तो उससे आपको समस्या हो सकती है.  

आप किसी से बहुत ही सोच विचार कर कोई वादा करें, नहीं तो उसमें समस्या आएगी.

माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है.

आप अपने सहयोगियों से  किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा.

मकर- मंगलवार का राशिफल (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन  मौज मस्ती भरा रहेगा.

 आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करके जाएं तो बेहतर रहेगा.

आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे.

राजनीति में कार्यरत लोगों को  किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है.

आप अपने कामों को लेकर  सतर्क रहें, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं,

उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी.

कुंभ- मंगलवार का राशिफल (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज कल का दिन स्वास्थ्य के लिहाज  से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन आपको  कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक काम न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे.

आपको संतान के करियर को लेकर यदि कुछ तनाव चल रहा था, तो वह भी  आपका दूर होता दिख रहा है.

प्रेम जीवन जी रहे लोगों के विवाह की बात पक्की होने से  माहौल खुशनुमा रहेगा.

आपके परिवार में किसी सदस्य को  कहीं बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है.

मीन- मंगलवार का राशिफल (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए आज सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.

यदि आपके परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद चल रहा है, तो वह आपसी बातचीत के जरिए दूर होगा.

आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से सुलझा पाएंगे.

आपका किसी कोई विरोधी कार्य क्षेत्र में  आपके कामों में रोडा अटकाने  की कोशिश करेगा.

आपको  समय को ध्यान में रखकर अपने कामों को करना होगा, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे.

Shani Dev: शनि के प्रकोप से बचने के लिए सावन में करें ये उपाय, चट मान जाएंगे रूठे सू्र्य पुत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget