एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: तुला, सिंह वालों को व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा, जानें 4 जून 2025 का राशिफल

Kal Ka Rashifal Hindi: कल का राशिफल 4 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, स्वास्थ्य, प्यार और धन के बारे में भविष्यवाणी.

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 4 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) 4 June 2025

मेष राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है. आपके खर्चों में कमी आएगी और अटका धन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. लव लाइफ में सुखद समय रहेगा, पार्टनर के लिए कुछ दिखावा कर सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है, लेकिन कामकाज में सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी कोशिश रंग लाएगी और अच्छे काम का कोई बड़ा फल मिल सकता है.

वृषभ राशि (Taurus) 4 June 2025

वृषभ राशि का दिन आज अच्छा हो सकता है. धन का निवेश करने से बचें क्योंकि आपके खर्चे बढ़ेंगे तो स्थिति से तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा. परिवार का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे काम भी आसानी से बन जाएंगा. भाग्य का सितारा बुलंद होने से कार्यों में सफलता मिलेगी. मौसम में सेहत का ध्यान रखें. परिवार में किसी व्यक्ति की खास देखभाल पर ध्यान देंगे. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा. गृहस्थ जीवन में खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी के साथ रोमांस के योग बनेंगे.

मिथुन राशि (Gemini) 4 June 2025

मिथुन राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है. काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे अच्छे नतीजे भी मिलेंगे. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग से आपके काम भी पूरे होंगे. सामाजिक कार्यों को करने से सम्मान के रूप में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है. मित्रों के साथ मौज-मस्ती पर खुलकर पैसा खर्च करेंगे. लव लाइफ में किसी बात पर कुछ तनाव हो सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ठंड में अपनी सेहत का ध्यान रखें.

कर्क राशि (Cancer) 4 June 2025

कर्क राशि वालों का दिन आज अनुकूल साबित होगा, भाग्य का साथ मिलेगा. किसी सरकारी अधिकारी की मदद से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा जातकों के प्रॉजेक्ट्स से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. आपका कारोबार आगे बढ़ सकता है और नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. किसी पुराने वाहन को बेचकर धन कमाने के बारे में सोच सकते हैं. बेवजह के घरेलू खर्चे बढ़ेंगे. घर का जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी. गृहस्थ जीवन में तनाव की लकीर देखने को मिल सकती है.

सिंह राशि (Leo) 4 June 2025

सिंह राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहने वाला है. आपके कुछ कार्य अटक सकते हैं तो कुछ काम बन भी जाएंगे. व्यापार के सिलसिले में आपकी योजनाओं से अच्छे परिणाम मिलेंगे. विदेश में रहने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. घरेलू जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं, रिश्तों को ध्यान में रखते हुए समझदारी से काम लें. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और लव लाइफ में भी दिक्कत बढ़ सकती हैं, सोच समझकर कोई निर्णय लें. पारिवारिक वातावरण शांति भरा रहेगा और उनके सहयोग से विरोधियों पर हावी रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo) 4 June 2025

कन्या राशि वालों का दिन आज महत्वपूर्ण रहेगा, ठंडे मौसम की वजह से आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा. इनकम में कमी आएगी और कुछ जरूरी खर्चे भी बढ़ सकते हैं. व्यापारियों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलेगा. लव लाइफ में तनाव बढ़ने की आशंका है, पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्यार भरा रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे.

तुला राशि (Libra) 4 June 2025

तुला राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र के कुछ जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं. किसी अच्छे फायदे के सौदे से अच्छा मुनाफा भी मिलेगा. परिवार में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकता है, इसलिए शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने का प्रयास करें. लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी. पारिवारिक वजहों से गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव हो सकता है. चिंताएं बढ़ सकती हैं, जिससे बीपी भी बढ़ सकता है, इसलिए खुद को अकेला न रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 4 June 2025

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और कोई नया काम भी हाथ में ले सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा. आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिससे आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ें. गृहस्थ जीवन में रोमांस और प्यार बढ़ेगा. लव लाइफ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जिस वजह से फोन पर काफी व्यस्त रहने वाले हैं. काम के सिलसिले में दिन अनुकूल है, लेकिन यात्रा टालना ही बेहतर होगा. मित्रों से किसी भी प्रकार के झगड़े से बचें और बातचीत से मामले को सुलझाएं.

धनु राशि (Sagittarius) 4 June 2025

धनु राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने का संकेत मिल रहा है. लव लाइफ को खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और पार्टनर के लिए कोई अच्छी ड्रेस ला सकते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. गृहस्थ जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी,पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. अपनी तेज बुद्धि की वजह से कारोबार में चमक लाने वाला कोई सौदा पकड़ सकते हैं, जिसमें भाइयों का भी सहयोग मिलेगा. खानपान पर ध्यान देंगे तो सेहत में सुधार देखने को मिलेगा.

मकर राशि (Capricorn) 4 June 2025

मकर राशि वालों का दिन आज अच्छा रहने वाला है. मित्रों से अनबन की स्थिति बन सकती है, इसलिए क्रोध और स्वयं पर नियंत्रण रखें, मामले को आगे बढ़ाने से नुकसान होगा. किसी बात को लेकर मन में दुविधा रहेगी, उसके समाधान के लिए किसी करीबी से चर्चा कर सकते हैं. आपके सामाजिक कार्यों से परिवार का सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ में खुशियों का मौसम रहेगा. शादीशुदा जातक आज कहीं बाहर खाना खाने जा सकते हैं. खर्चों पर भी ध्यान देना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius) 4 June 2025

कुंभ राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा, लेकिन सर्द मौसम की वजह से स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. पेट दर्द, एसिडिटी और ऐंठन भी परेशान कर सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. व्यापार में अधिक प्रयास से सफलता मिलेगी. गृहस्थ जीवन प्यार भरा रहेगा और जीवनसाथी भी आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे. लव लाइफ वाले अपने पार्टनर के साथ खुशी-खुशी कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे.

मीन राशि (Pisces) 4 June 2025

मीन राशि वालों का दिन आज बेहद अनुकूल रहने वाला है और आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. आप में जबरदस्त आत्मविश्वास रहेगा, जो कुछ नया करने की प्रेरणा देगा. नौकरी पेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी. आज आप भविष्य के लिए किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं. लव लाइफ वालों को पार्टनर से झगड़ने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करने से रिश्ते में दरार आ सकती है. काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन सहयोगियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें.

Bhadli Navami 2025: भड़ली नवमी मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ तिथि, जून या जुलाई कब है ये पर्व ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर: ज्योतिषीय पूर्वानुमान में दी गई थी आगजनी और तकनीकी खराबी की चेतावनी
दिल्ली होटल अग्निकांड: मालवीय नगर में 21 लोगों की मौत के बाद चर्चा में आई 1 जून को जारी हुई ज्योतिषीय भविष्यवाणी
Guru Grah Upay: जब गुरु ग्रह होंगे मजबूत तो बदलेगी किस्मत, जानिए 5 उपाय जिससे देव बृहस्पति होते हैं प्रसन्न
Guru Grah Upay: जब गुरु ग्रह होंगे मजबूत तो बदलेगी किस्मत, जानिए 5 उपाय जिससे देव बृहस्पति होते हैं प्रसन्न
Aaj Ka Rashifal: 4 जून को मकर राशि में चंद्रमा का बड़ा गोचर, इन 5 राशियों के लिए 'खतरे की घंटी' या 'धन की वर्षा'? जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: गुरुवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में चंद्रमा की चाल देगी जबरदस्त कामयाबी
Vaibhav Suryavanshi: नाम, नंबर और मंगल ने बनाया वैभव को स्टार! क्या आपकी संतान में भी है यह योग?
Vaibhav Suryavanshi: नाम, नंबर और मंगल ने बनाया वैभव को स्टार! क्या आपकी संतान में भी है यह योग?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai i20 Facelift, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी गाड़ी?
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai i20 Facelift, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी गाड़ी?
Embed widget