एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, कुंभ, मीन राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें 18 मार्च, कल का राशिफल

Kal ka Rashifal: राशिफल 18 मार्च 2025, मंगलवार का दिन विशेष है. जॉब,करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, आने वाला दिन, मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी 12 राशियों का जानते हैं कल का राशिफल (Tomorrow Horoscope).

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 18 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में मेष राशि वाले कल विरोधियों से सावधान रहें,  मिथुन राशि वालों को कल खुशखबरी मिल सकती है, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातकों को कल कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आपकी कला कौशल में निखार आएगा. आप अपने कामों में पुरी मेहनत से आगे बढ़ेंगे. आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. आपका मनोबल  ऊंचा रहेगा. आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं. प्रतिस्पर्धा की भावना आपके मन में बना रहेगा. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से खुशी होगी. आप विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के मन में ईर्ष्या द्वेष की भावना बनी रहेगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी. रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूत आएगी. प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी. आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा. सामाजिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर  हिस्सा लेंगे. आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा. आपको इसके बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी. आपका जीवन स्तर भी पहले से बेहतर रहेगा. आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. पारिवारिक समस्याओं को आप मिलकर दूर करने की कोशिश करें. आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है. बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग  किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं. आप अपने अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कर्क राशि के जातको के रचनात्मक प्रयास बेहतर रहेंगे. आप अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपसी वाद विवाद लगे रहेंगे. आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं. जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा. किसी से धन उधार बहुत ही स्वच्छ विचार कर लें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी. किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी. आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती हैं.

सिंह राशि, कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन कानूनी  मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा. विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों में सक्रियता बढ़ेगी. आपको किसी बात को  लेकर बेवजह क्रोध नहीं करना है. आपको किसी परिवार के सदस्यों की ओर से आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है. आपके बॉस से आपकी  कहा सुनी हो सकती है, इसलिए आप वाणी की मधुरता बनाए रखें. बिजनेस कर रहे लोग किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें.

कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन सुखमय रहने वाला है. आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे.  आपको  धन संचार को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. कोई नए काम में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं.

तुला राशि, कल का राशिफल
तुला राशि के जातकों को शासन व सता का पूरा लाभ मिलेगा. लेनदेन पहले से बेहतर रहेंगे. आपका विश्वास भरपूर रहेगा.  आपको कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिलने से खुशी होगी. आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा. आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न  करें. आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है. यदि  किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे बिल्कुल ना करें.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन भाग्य के दृष्टिकोण  से अच्छा रहने वाला है  आपसी सहयोग की भावना मन मे बनी रहेगी. विभिन्न योजनाओं को गति मिलेगी. उच्च शिक्षा की मार्ग प्रशस्थ होगे. पुण्य कार्यों में वृद्धि होगी. आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा. उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे. आप बिजनेस में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. आपको किसी लक्षय को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है.

धनु राशि, कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों को  किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है. आप अपने कामों में पूरे नीति नियम बनाए रखें और परिवार के  किसी सदस्य को यदि आप कोई  सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे. स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजर अंदाज न करें. किसी से धन उधार लेने से बचे और आपको अपने विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है. कुछ नये संबंधों से आपको लाभ मिलेगा.

मकर राशि, कल का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है. आर्थिक स्थिति पहले से  बेहतर रहेगी. परिवार के सदस्यों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी. दांपत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी आपकी बातों को समझेंगे. मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. किसी वाद विवाद से आपको दूर रहने की आवश्यकता है. आप चुटपुट लाभ के चक्कर में किसी बड़े नुकसान को कर सकते हैं.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अपने कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा.  आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखना होगा और कार्य  राजनीति में कार्यरत लोगों  को  विपक्षियों से सावधान रहना होगा. आप कार्य क्षेत्र में अनुशासन से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप किसी को धन उधार ना दें, क्योंकि उसे मिलाने में आपको समस्या आएगी और अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखें, बजट पर पूरा ध्यान दें.

मीन राशि, कल का राशिफल
मीन राशि के जातकों के घर परिवार में खुशियां आएंगी. किसी भूमि व मकान की खरीदारी कर सकते हैं. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. माताजी को किसी शारीरिक समस्या के आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी. आपको बेवजह किसी बात को लेकर वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा. आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में उसके लिए आपको पछतावा होगा. 

Premanand Ji Maharaj: क्या अपनों के प्रति मोह और आसक्ति भजन मार्ग में बाधा हैं? जानें प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget