एक्सप्लोरर

Jyeshtha Amavasya 2023: शनि दोष से मुक्ति का खास दिन आज, इन उपायों से खुलेंगे सुख-समृद्धि के रास्ते

Jyeshtha Amavasya 2023: ज्येष्ठ महीने के दिन किए गए उपायों से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है. यह उपाय सुख-समृद्धि लाते हैं. जानते हैं आज क्या उपाय करने चाहिए.

Shani Remedies: 19 मई यानी आज ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि है. इस दिन शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस दिन शनि देव की विशेष पूजा करने का विधान है. आज का दिन शनि दोष से मुक्ति के लिए बहुत उत्तम माना जाता है. आज के दिन किए गए उपायों से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है. यह उपाय सुख-समृद्धि के रास्ते खोलते हैं. जानते हैं कि आज ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि दोष से मुक्ति के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

शनि दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

आज के दिन पूरी साफ-सफाई से शनि देव की पूजा करनी चाहिए. शनि जयंती के दिन मंदिर में जाकर शनि देव के चरणों का दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है. शनि देव की पूजा करते समय उनकी आंखों में आंख न मिलाएं. घर पर पूजा कर रहे हैं तो लकड़ी के एक पाट पर साफ-सुथरे काले रंग का कपड़ा बिछाएं और इस पर शनिदेव की प्रतिमा स्थापित करें. अगर शनि देव की प्रतिमा या तस्वीर न भी हो तो एक सुपारी ले और शुद्ध घी या तेल का दीपक जलाएं. अब इस स्वरूप को पंचगव्य, पंचामृत और इत्र से स्नान करवायें.

आज के दिन शनि देव को तेल, सिंदूर, कुमकुम, काजल, अबीर, गुलाल और नीले या काले फूल अर्पित करें. आज के दिन शनि देव को बेसन के लड्डू का भोग लगाने के विशेष लाभ मिलते हैं. शनि देव की पूजा के बाद शनि मंत्र की एक माला का जाप करें और शनि चालीसा का पाठ करें. शनि जयंती पर शनि मंदिर में तेल के दीये जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है.

शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने और छाया दान और शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करने से कुंडली से सभी तरह के शनि दोष, महादशा, ढैय्या और साढ़ेसाती की पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है. पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा माना जाता है. आज के दिन किए जाने वाले तर्पण से पितर प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख और समृद्धि के रास्ते खुलते हैं.

ये भी पढ़ें

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, 2023 में कितनी हुईं सच, कितनी शेष

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Kanya Rashifal 23 October 2026: कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Kanya Rashifal 23 October 2026: कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Singh Rashifal 23 October 2026: सिंह राशि वालों की नई जॉब और बिजनेस में होगी बल्ले-बल्ले, ध्रुव योग कराएगा तगड़ा धन लाभ!
Aaj Ka Singh Rashifal 23 October 2026: सिंह राशि वालों की नई जॉब और बिजनेस में होगी बल्ले-बल्ले, ध्रुव योग कराएगा तगड़ा धन लाभ!
Aaj Ka Kark Rashifal 23 October 2026: कर्क राशि वालों के अटके हुए काम होंगे पूरे, जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Kark Rashifal 23 October 2026: कर्क राशि वालों के अटके हुए काम होंगे पूरे, जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Mithun Rashifal 23 October 2026: मिथुन राशि वाले लेन-देन में बरतें सावधानी, जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Mithun Rashifal 23 October 2026: मिथुन राशि वाले लेन-देन में बरतें सावधानी, जानें कैसा रहेगा दिन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget