एक्सप्लोरर

International Yoga Day 2022: योग से रोग ही नहीं ग्रह भी होते हैं ठीक

International Yoga Day: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में योग और सूर्य देव का गहरा संबंध है. ग्रहों के राजा सूर्य देव के समक्ष योग से सभी ग्रह प्रसन्न होते हैं

Surya Dev Effect, International Yoga Day 2022: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. साथ ही इनका संबंध योग से भी बताया गया है. प्राचीन समय में ऋषि-मुनियों ने योग को अत्यधिक महत्व दिया है. धार्मिक मान्यता है कि ग्रहों के राजा सूर्य देव को प्रसन्न कर लिया जाये तो सूर्य देव के साथ सभी ग्रहों की भी कृपा प्राप्त होगी. सूर्यदेव सौर मंडल के प्रधान ग्रह है. इनकी दिव्य शक्ति से सभी जीव प्रभावित होते हैं. इन्हें ऊर्जा का अक्षय कोष और सत्य का प्रतीक माना गया है.

ये शक्ति की अक्षय निधि हैं. इनकी शक्ति अन्य सभी ग्रहों की अपेक्षा जीवों को अधिक प्रभावित करती हैं. शरीर के स्थूल, सूक्ष्म, जड़, चेतन आदि का संबंध किसी न किसी प्रकार से सभी ग्रहों से होता है. ऐसे में हर व्यक्ति के कृत्य से सभी ग्रह भी प्रभावित होते हैं.  

सूर्योदय का समय योग के लिए है उत्तम

आधुनिक समय में लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय योग कर लेते हैं. लेकिन योग का पूरा लाभ लेने के लिए योग के विधान का पालन करना चाहिए. शास्त्रों के मुताबिक़, योग करने का विधान सूर्योदय के समय ही है. इस समय सूर्य की किरणें लोगों को ऊर्जावान बनाती हैं. इन किरणों में तपिश नहीं होती है. इस समय योग करने से ये किरणें अत्यधिक लाभदायक होती हैं.

वैज्ञानिक रिसर्च से भी यह सिद्ध हो चुका है कि प्रातः काल के सूर्य की किरणों में विटामिन डी प्रयाप्त मात्र में मिलती है. ऐसे में इस समय योग करने से शरीर की अन्य बीमारियाँ तो दूर होती ही है. साथ ही विटामिन डी की कमी भी दूर होती है.  

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)

भारत में प्राचीन समय से ही योग को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. अब हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. योग के लाभ को देखते हुए वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को मान्यता प्रदान की है. सूर्य और पृथ्वी के गतियों पर विचार करें तो  21 जून का दिन सबसे लंबा दिन माना जाता और योग भी मनुष्य के जीवन को लंबा यानी दीर्घायु बनाता है. इस लिए व्यक्ति को हर दिन कम से कम आधे घंटे सूर्योदय के समय योग (International Yoga Day) करना चाहिए.  इससे सूर्य देव के साथ –साथ सभी ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और सेहत ठीक रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Kanya Rashifal 1 November 2026: 11वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से मसालों के कारोबार में नेशनल पहचान
Aaj Ka Kanya Rashifal 1 November 2026: 11वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से मसालों के कारोबार में नेशनल पहचान
Aaj Ka Singh Rashifal 1 November 2026: 12वें चंद्रमा से टूट सकते हैं नए संपर्क, बिजनेस में लेबर विवाद और डॉक्यूमेंट्स पर सतर्कता
Aaj Ka Singh Rashifal 1 November 2026: 12वें चंद्रमा से टूट सकते हैं नए संपर्क, बिजनेस में लेबर विवाद और डॉक्यूमेंट्स पर सतर्कता
Aaj Ka Mithun Rashifal 1 November 2026: 2nd चंद्रमा से वित्तीय प्रबंधन में सावधानी, सर्वार्थ सिद्धि व लक्ष्मी योग से शाम को मिलेगी बड़ी डील
Aaj Ka Mithun Rashifal 1 November 2026: 2nd चंद्रमा से वित्तीय प्रबंधन में सावधानी, सर्वार्थ सिद्धि व लक्ष्मी योग से शाम को मिलेगी बड़ी डील
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 November 2026: बिजनेस टूर से मिलेगा भारी आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चाल से रहें सतर्क; पढ़ें उपाय
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 November 2026: बिजनेस टूर से मिलेगा भारी आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चाल से रहें सतर्क; पढ़ें उपाय

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget