एक्सप्लोरर

Shani Dev : आज शनिवार को बना है 'शनि देव' को प्रसन्न करने का बहुत ही शुभ संयोग, ये 5 राशि वाले जरूर उठाएं लाभ

Shani Dev, Pushya Nakshatra 2022 Dates : शनिवार का दिन है. आज शनि देव को खुश करने का एक बहुत ही शुभ संयोग बना है. जिन राशि वालों को शनि परेशान कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है.

Shani Dev, Pushya Nakshatra 2022 Dates : कुंभ राशि में विराजमान शनि 5 जून को वक्री हो रहे हैं. शनि महाराज 141 दिनों तक वक्री रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में शनि वक्री को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान शनि पीड़ित हो जाते हैं. शनि वक्री का अर्थ शनि की उल्टी चाल से है. शनि की चाल वक्री होने पर अधिक धीमी हो जाती है. जिन लोगों को शनि परेशान कर रहे हैं या कष्ट प्रदान कर रहे हैं, उनके लिए शनि वक्री होने से पहले, शनि देव को प्रसन्न करने का आज एक अच्छा मौका है. आइए जानते हैं कि आज के दिन कैसे लाभ उठाए जा सकता है.

पुष्य नक्षत्र है आज (Pushya Nakshatra Kab Hai)
हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 4 जून 2022 को शनिवार के दिन पंचमी की तिथि है. इस दिन पुष्य नक्षत्र है. शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र को विशेष दर्जा प्राप्त है. इस नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा बताया गया है. धार्मिक पुस्तक मुहूर्त चिंतामणि में नक्षत्र प्रकरण ग्रंथ में पुष्य नक्षत्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं. इस नक्षत्र का वर्णन श्रीमद्भागवत महापुरण में भी मिलता है.

पुष्य नक्षत्र की विशेषता (Pushya Nakshatra Secrets)
शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता गुरु यानि बृहस्पति हैं. पुष्य नक्षत्र के राशि स्वामी चंद्रमा और स्वामी ग्रह शनि हैं. यानि इस नक्षत्र का शनि ग्रह से विशेष संबंध है. यही कारण है जब शनिवार के दिन ये नक्षत्र पड़ता है तो इसे शनि पुष्य के नाम से भी जाना जाता है. ये शुभ योग माना गया है.

पुष्य नक्षत्र का अर्थ (pushya nakshatra meaning)
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार पुष्य नक्षत्र का अर्थ 'पोषण करने वाला' बताया गया है, जो ऊर्जा और शक्ति देने वाला एक नक्षत्र है. इस नक्षत्र को 'तिष्य' भी कहा जाता है, जो सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करता है. इसे 'महानक्षत्र' भी कहा गया है.

5 राशियों पर है शनि की दृष्टि (Shani Sade Sati and Dhaiya)
ज्योतिष गणना के अनुसार वर्तमान समय में कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की सीधी नजर है. कर्क, वृश्चिक पर शनि की ढैय्या और मकर, कुंभ तथा मीन पर शनि की साढ़े साती चल रही है. इसलिए अन्य सभी राशि वालों के साथ इन 5 राशि वालों के लिए शनि देव का आशीर्वाद पाने का विशेष अवसर बना हुआ है.

शनिवार को शनि मंत्र, शनि चालीसा का पाठ करें (Shani Mantra, Shani chalisa)
आज बनने वाले शुभ संयोग में शनि की कृपा पाने के लिए अपने नजदीक शनि मंदिर (shani dev mandir near) में शनि मंत्र, शनि चालीसा का पाठ विशेष फलदायी साबित होगा.

शनि का मंत्र (Shani Mantra)- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः.

Pushya Nakshatra 2022 : गाड़ी, बंगला या खरीदना चाहते हैं गोल्ड तो कल का दिन है विशेष, पुष्य नक्षत्र का बन रहा है शुभ योग

Shani Dev : शनिवार को जो करते हैं ये काम, शनि रहते हैं प्रसन्न, बनाते हैं बिगड़े काम

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 12 August 2026: बड़ी कंपनी से मिल सकता है जॉब ऑफर, बढ़ेगा आत्मविश्वास
बड़ी कंपनी से मिल सकता है जॉब ऑफर, बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj ka Kumbh Rashifal 12 August 2026: रुके प्रॉपर्टी काम में आएगी तेजी, मिलेगा सहयोग
रुके प्रॉपर्टी काम में आएगी तेजी, मिलेगा सहयोग
Aaj ka Makar Rashifal 12 August 2026: बिजनेस में आएगी तेजी, करियर में मिलेंगी उपलब्धियां
बिजनेस में आएगी तेजी, करियर में मिलेंगी उपलब्धियां
Aaj Ka Dhanu Rashifal 12 August 2026: भरोसेमंद व्यक्ति से रहें सावधान, बढ़ सकती है परेशानी
भरोसेमंद व्यक्ति से रहें सावधान, बढ़ सकती है परेशानी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget