एक्सप्लोरर

Makar Saptahik Rashifal: मकर राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत में चुनौतियां! धन, प्रेम, करियर पर कैसा रहेगा असर?

Makar Saptahik Rashifal: यह नया सप्ताह मकर राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) सुरेश श्रीमाली से जानें मकर के लिए ये सप्ताह प्यार, परिवार, धन, सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है?

Makar Saptahik Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिलाजुला साबित हो सकती है. किसी कार्य विशेष में असफलता या नुकसान का भय मन को परेशान कर सकता है. इस स्थिति से उबरने में आपके मित्र मददगार साबित होंगे. आपको अपने आराध्य और अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखते हुए कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. ऐसा करने पर चीजें धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगेंगी.

करियर और शिक्षा
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ी चुनौती लेकर आ सकता है. कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत और प्रयास के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है. वहीं उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयासरत लोगों को भी राह में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य बनाए रखें और निरंतर प्रयास जारी रखें.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में इस सप्ताह आपको सावधानी बरतनी होगी. धन का सही प्रबंधन करना जरूरी है. अनावश्यक खर्चों से बचें और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बाद में आर्थिक संकट गहरा सकता है और उधार लेने की स्थिति बन सकती है.

पारिवारिक और सामाजिक जीवन
रिश्तों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रह सकता है. परिजनों और माता-पिता का सहयोग कठिन समय में संबल प्रदान करेगा. आपको सकारात्मक रहते हुए लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश करनी चाहिए. ऐसा करने से पुराने बिगड़े रिश्ते भी सुधर सकते हैं.

प्रेम और दांपत्य जीवन
प्रेम जीवन में इस सप्ताह सावधानी बरतें. किसी भी तरह के दिखावे या प्रदर्शन से बचें, अन्यथा बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विवाहित जातक अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. पार्टनर की देखभाल करें और उन्हें मानसिक सहयोग दें.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत में गिरावट चिंता का कारण बन सकती है. तनाव और थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या अपनाना आवश्यक है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Meen Rashifal 7 August 2026: अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 August 2026: पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
Aaj Ka Makar Rashifal 7 August 2026: प्रमोशन और बड़े क्लाइंट से बदल सकता है करियर
प्रमोशन और बड़े क्लाइंट से बदल सकता है करियर
Aaj Ka Dhanu Rashifal 7 August 2026: पुराने क्लाइंट लौटेंगे, बढ़ेगी कमाई की रफ्तार
पुराने क्लाइंट लौटेंगे, बढ़ेगी कमाई की रफ्तार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget