Taurus Horoscope 20 September: वृषभ राशि वालों को परिवार और संबंधों में समझदारी से सफलता मिलेगी, यात्रा और निवेश टालें
Today Taurus Horoscope 20 September 2025: वृषभ राशिफल वालों के लिए शनिवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें राशिफल.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 September 2025: वृषभ राशि चन्द्रमा 4th हाउस में होने के कारण पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी या असंतुलन महसूस हो सकता है. यह सप्ताहांत यात्रा और व्यावसायिक आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं है. आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, अन्यथा समय और ऊर्जा दोनों का नुकसान होगा.
स्वास्थ्य राशिफल: आज स्पोर्ट्स पर्सन और सक्रिय लोग शरीर में दर्द और मांसपेशियों से संबंधित तनाव का सामना कर सकते हैं. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त आराम आज विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करें.
व्यवसाय और धन राशिफल: बिजनेसमैन को निवेश या बड़े आर्थिक निर्णय के लिए अभी प्रतीक्षा करनी चाहिए. श्राद्ध पक्ष के बाद ही निवेश करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे. व्यापार में जल्दीबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है.
नौकरी और करियर राशिफल: वर्किंग वुमन को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए. अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि कठोर या तीखी भाषा से कार्य प्रभावित हो सकते हैं.
पारिवारिक राशिफल: परिवार के वृद्ध आपकी समस्याओं को हल करने में मदद करेंगे. पारिवारिक संबंधों में संतुलन बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी दिखाना लाभकारी रहेगा.
प्रेम और युवा राशिफल: आज आध्यात्मिक खोज और व्यक्तिगत विकास में समय व्यतीत करना शुभ रहेगा. प्रेम जीवन में आज अधिक सक्रियता या रोमांस के बजाय समझदारी और संयम बनाए रखें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
उपाय: परिवार के वृद्धजनों का आशीर्वाद लें और घर में तुलसी या हरे पौधे रखें.
FAQs:
Q1: आज यात्रा के लिए समय कैसा है?
A1: यात्रा और व्यावसायिक आवागमन आज टालें, केवल आवश्यक होने पर ही करें.
Q2: निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है?
A2: अभी निवेश टालें, श्राद्ध पक्ष के बाद निर्णय लें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



















