एक्सप्लोरर

Horoscope 30 April 2022 : मेष, कन्या और मीन राशि वालों को रहना होगा आज अलर्ट, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today 30 April 2022, Aaj Ka Rashifal : मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए 30 अप्रैल 2022 का दिन विशेष है. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 30 April 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 30 अप्रैल 2022 शनिवार को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. आज का दिन विशेष है. आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है. आज अश्विनी नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष - इस राशि के लोगों को अपनी त्रुटियों की समीक्षा करनी चाहिए, देखें और त्रुटियों को सुधारने का काम करना चाहिए. अपने ऑफिस की तरफ से कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, इसके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना है.व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए, जो भी करना हो सोच समझ कर इत्मीनान से करें. दिन भर थकान और सुस्ती महसूस करेंगे, कुछ एनर्जी ड्रिंक ले और कुछ स्ट्रेच एक्सरसाइज कर सुस्ती को दूर करें. परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं जो ठीक नहीं है, उनकी भी सुनें और कोई बात है तो बैठकर हल निकालें. मन में कुंठा पैदा हो सकती है किंतु मन को प्रसन्न रखने के उपाय करें ताकि कुंठा जन्म न ले सके. 

वृष- इस राशि के लोग सकारात्मक ऊर्जा के चलते आज काफी अच्छा महसूस करेंगे, उत्साहित होकर काम करें. किसी काम में सफलता नहीं मिली है तो निराश न हों बल्कि काम करने के नए तरीके खोजें ताकि सफलता मिलेगी. कारोबारियों को पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है, नियम शर्तें अच्छी तरह से समझ कर पार्टनर बनाना चाहिए. पित्त प्रधान रोगियों को सचेत रहना चाहिए वर्ना खट्टी डकार, जी मिचलाने की समस्या हो सकती है, पानी पिएं. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है, धर्म स्थलों का दर्शन तो अच्छा है, वहां ऊर्जा प्राप्त होती है. जो भी काम हैं उन्हें पूरा करने के लिए युवाओं को भागादौड़ी करना चाहिए, ऐसा करने से ही रुके काम पूरे होंगे.  

मिथुन- आज दूसरों के प्रति समभाव रखना चाहिए, किसी से दुर्भावना रखना अच्छी बात कतई नहीं है. अपने कार्यक्षेत्र में आज व्यस्त रहने वाले हैं, कभी कभी व्यस्तता अच्छी बात है क्योंकि काम है तो करना ही होगा.  सोने चांदी के व्यापारियों को नुकसान की आशंका है, बाजार के उतार चढ़ाव को देख कर खरीद बिक्री करें.आपका स्वास्थ्य आज सामान्य रहने वाला है, कोई परेशानी की बात नहीं दिख रही है.घरेलू मामलों में आपको समझदारी से काम लेना चाहिए, कई बार समझदारी से समस्याओं का टाला जा सकता है.पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी शिक्षा के प्रति गंभीर बने रहेंगे, खूब मन लगा कर पढ़ें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक मिले.

कर्क- इस राशि के लोगों को आज हल्की बात नहीं करनी चाहिए, कोई गंभीर विषय है तो उसे समझने का प्रयास करें.  जो भी शोधकार्य आप अभी तक कर रहे थे, अब उससे लाभ मिलने की संभावना है, प्रसन्नता तो होगी ही. हार्डवेयर का काम करने वाले व्यापारियों को इससे संबंधित चीजों के व्यापार में मुनाफे की स्थिति बनती दिख रही है. शरीर के किसी भी अंग में यदि सिस्ट बन रहा है तो उसे यूं ही न छोड़ें तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें. आपके दांपत्य जीवन में स्थितियां मजबूत होने वाली हैं, यह अटूट बंधन है और जितना भी मजबूत हो अच्छा है. युवाओं को खुद को अपडेट करने का समय है, जिस भी क्षेत्र में फोकस है, उसके बारे में अच्छी तरह से जानना चाहिए.

सिंह - इस राशि के लोगों के जो भी काम रुके हुए हैं, उनका आज से पुनः श्री गणेश कर देना चाहिए ताकि वे पूरे हो सकें.यदि विदेश में नौकरी तलाश रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है, आप सर्च कर आवेदन पत्र तो भरें. आप अपने कारोबार को विस्तार देना चाहते हैं तो इस काम में आपके अपनों का ही सहयोग मिलने वाला है. सर्द और गर्म वातावरण से बचें और ठंडी चीजों का सेवन न करें क्योंकि ऐसा करने से आप और बिगाड़ कर लेंगे.रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों से मिलने की योजना बनेगी, कभी कभी तो रिश्तेदारों से मिलना जरूरी होता है. युवाओं को व्यर्थ के विवादों में उलझने से बचना चाहिए, इससे उन्हें बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या- इस राशि के लोगों को यदि कोई काम मन मुताबिक न लगे तो रुक जाना चाहिए, बिना मर्जी का काम न करें. सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन गैप न करें, खूब संवाद करें क्योंकि कई बार संवादहीनता से दिक्कतें होती हैं. खुदरा व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है इसलिए जो भी कारोबार करें सोच समझ कर करें. लैपटॉप और मोबाइल का अत्याधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए, आंखों की दिक्कत खड़ी हो सकती है. घर की छोटी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, छोटी संतान का स्वास्थ्य गिर सकता है, जरूरत पर डॉक्टर से पूछें. जहां तक संभव हो जरूरतमंदों की मदद करें, इस तरह से कमाया पुण्य ही खराब समय में काम आता है, 

तुला- इस राशि के लोगों की पाठ पूजा छूट गई हो तो कोई बात नहीं अब गणेश जी की ध्यान करते हुए पुनः स्टार्ट कर दें, ऑफिस में मिलने वाले कामों में आनाकानी न करें, यह आनाकानी आपकी क्रेडिट को कम करती जाएगी. यदि आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है, इसके लिए आपको बड़े सौदे करने होंगे.आप मादक पदार्थ का सेवन करते हैं, ऐसा है तो सचेत हो जाएं वर्ना कोई बड़ी परेशानी का सामना करना होगा.  इस राशि के विवाह योग्य लड़के लड़कियों का बैंड बाजा बजने वाला है, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है. कला और गायन में रुचि रखने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे, इस मौके का लाभ लें और अपनी कला का प्रदर्शन करें.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों की संवादहीनता अपनों से दूर कर सकती है, कभी कभी समय निकाल कर बात तो करें. सरकारी विभागों में आपके जो काम लटके हुए थे, वे बनते हुए नजर आ रहे हैं. एक बार फिर से कोशिश कीजिए.बिजनेस में कोई नई डील कर रहे हैं तो पहले उसके सभी तथ्यों को अच्छी तरह से समझ लें ताकि धोखा न हो. पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, पहले से ही अलर्ट रहें तो परेशानी को कम कर सकते हैं. रिश्तों में भरोसा सबसे बड़ी बात होती है, रिश्तों इस भरोसे को किसी भी कीमत पर कम न होने दें. भूमि की खरीद में निवेश कर सकते हैं, यदि भूमि आपको आपकी अपेक्षा के अनुरूप कीमत में मिल रही है तो ले लें. 

धनु- इस राशि के लोग अपने करीबियों के सहयोग से मुश्किलों के बाहर आ सकेंगे, वे ही आपकी मदद करने वाले हैं. अपने ऑफिस का मैनेजमेंट अच्छा रखें ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. आप जो भी कारोबार कर रहे हैं उसमें अच्छे लाभ का योग बन रहा है, लाभ उठाइए और प्रसन्न रहिए. आज आपको चोट लगने की आशंका है, आप जो भी वाहन चलाते हैं उसे धीमी गति में ही चलाएं. आपके पिता जी ने यदि कोई बात बताई है तो उसका पालन करना चाहिए. पिता की आज्ञा मानना ही चाहिए. युवाओं को सोच समझ कर ही बोलना चाहिए. बिना विचारे बोलने में कभी गलत बात भी निकल सकती है. 

मकर - आज नकारात्मक ग्रह दिमाग में किसी के माध्यम से जहर घोल सकते हैं इसलिए सचेत रहें.  नौकरी करने वाले गलतियों से बचते हुए अपने करियर के प्रति ही फोकस रखें, करियर के फोकस से ही तरक्की है. लग्जरी वस्तुओं का काम करने वाले व्यापारियों को मुनाफा कमाने का योग है, अपने कारोबार पर ध्यान दें.   गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए और उनके बताए अनुसार टीकाकरण एवं सतर्कता करें. परिवार में बच्चों के संस्कारों और पढ़ाई पर ध्यान दें, कहीं ऐसा न हो कि वे कुसंस्कारी हो जाएं तो पढ़ने से दूर रहें. आज आपको कोशिश करके किसी दिव्यांग व्यक्ति की यथायोग्य सहायता करनी चाहिए, आपके लिए अच्छा है. 

कुम्भ- इस राशि के लोग अपने को उत्साहित करें और मन पसंदीदा काम करें जिससे मन प्रफुल्लित और आनंदित रहे. आपके ऑफिस में आज दिन सामान्य रहने वाला है. सबसे मेलजोल बनाते हुए काम करें. बर्तन के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा. उन्हें स्टॉक पूरा रखना चाहिए ताकि कोई सामान कम न पड़े.स्वास्थ्य ठीक न हो तो काम का बहुत प्रेशर नहीं लेना चाहिए, उतना ही काम करें जो आसानी से कर सकते हैं. नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है, नई संपत्ति के कागजात चेक कर ही आगे कदम बढ़ाना चाहिए. सामाजिक क्षेत्र में आपको तेजी से नेटवर्क बढ़ाना चाहिए, इसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा. 

मीन- इस राशि के लोगों के लिए पेंडिंग काम परेशानी का कारण हो सकते हैं, जो भी पेंडेंसी है उसे शीघ्रता से पूरा करें ऑफिस में आपको सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है, इसके लिए आपको सदैव तत्पर रहना चाहिए. साझेदारी वाले व्यापार अच्छे रहेंगे. पार्टनर के साथ सामंजस्य बैठाकर काम करते हुए आगे बढ़ते रहिए. बुखार आने की आशंका है, धूप में न निकलें तो ही अच्छा रहेगा, जरूरी होने पर बदन को ढक कर ही निकलें. परिवार में अचानक किसी के स्वास्थ्य में गिरावट के संकेत हैं, सभी लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए. आज आपको दोहरी खुशखबरी मिल सकती है, पदवी और सम्मान दोनों ही प्राप्त होने का योग बन रहा है.

Numerology : शनि देव की इस डेट को जन्म लेने वालों पर रहती है विशेष दृष्टि, परिश्रम से लिखते हैं सफलता की कहानी

Shani Dev : शनि हैं कलियुग के दंडाधिकारी, कुंभ राशि में कर चुके हैं प्रवेश, इन राशि वालों के जीवन में मचा देगें हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: श्रावण कालाष्टमी पर मेष राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल!
Rashifal Today 5 August 2026: श्रावण कालाष्टमी पर मेष राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल!
Aaj Ka Meen Rashifal 5 August: पारिवारिक सलाह से मिलेगा लाभ, बिजनेस में चमकेगी किस्मत
पारिवारिक सलाह से मिलेगा लाभ, बिजनेस में चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 August: कानूनी अड़चन होगी दूर, बिजनेस में बढ़ेंगे सफलता के अवसर
कानूनी अड़चन होगी दूर, बिजनेस में बढ़ेंगे सफलता के अवसर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget