एक्सप्लोरर

Weekly Horoscope 23-29 August 2021: कर्क-तुला राशि वाले रहें सावधान, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

Weekly Horoscope 23-29 August 2021: 23 अगस्त से लेकर 29 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल सिंह और तुला राशि के साथ मेष (Aries Horoscope) से मीन राशि (Pisces Horoscope) तक के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है.

Rashifal, Weekly Horoscope: 23 अगस्त 2021 से भाद्रपद मास आरंभ हो रहा, भाद्रपद की प्रतिपदा तिथि से नए सप्ताह शुरू हो रहा है. ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल.

  • मेष राशिफल (Aries Horoscope)- इस सप्ताह आपको कूल रहने की सलाह है, छोटी-छोटी बातों में क्षणिक क्रोध बनते हुए कार्य को बिगाड़ सकता है. नई नौकरी पाने के लिए यदि आप गलत रास्ते का चुनाव करेंगे तो ऐसा करना मुश्किलें पैदा कर सकता है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. लोहे के व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा तो वहीं सप्ताह मध्य में होटल रेस्टोरेंट का व्यापार करने वाले भी मुनाफा कमाएंगे. युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. यातायात नियमों का पालन करना चाहिए नहीं तो बड़ी चोट पर दुर्घटना होने की आशंका है. बड़े भाई की उन्नति का समय चल रहा है, उनकी ओर से शुभ सूचना मिल सकती है. मां के सानिध्य में रहें.
  • वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- इस सप्ताह अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए पूर्व प्रयास करने चाहिए, साथ ही स्थितियां भी आपके सपोर्ट में नजर आ रही हैं. लग्जरी वस्तु की खरीदारी करने के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा. प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाने के लिये कुछ नया प्लान करें. कर्मक्षेत्र में फोकस रखें. पैतृक संपत्ति में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में आपको सूझबूझ के साथ निर्णय लेना चाहिए. जो युवा वर्ग कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस समय अच्छे परिणाम मिलेंगे, मेहनत में कोई कसर न छोड़े. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी. स्किन से संबंधित समस्या रहेगी. प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए गुणवत्ता युक्त भोजन को महत्व दें. परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें.
  • मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- इस सप्ताह संगति को लेकर सजगता बरतनी होगी, हो सकता है लोग लाभ दिखाकर भ्रमित कर दें. सप्ताह के अंतिम दिनों में आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को सफलता तो मिलेगी, लेकिन मेहनत ही डिसाइड करेगी कि आपको कितनी सफलता मिलनी चाहिए. भूमि से संबंधित व्यापार करने वालों को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं, तो वहीं कानूनी कार्यवाही के प्रति विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता है. जो विद्यार्थी कला क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने गुणों को और निखारना चाहिए. स्वास्थ्य में पुराने रोगों में आराम मिलना आरम्भ होगा. संतान के ज्ञान में वृद्धि होगी. परिवार में यदि कोई छोटी संतान है तो उसे पारिवारिक संस्कृति का ज्ञान कराना चाहिए. घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी.
  • कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- इस सप्ताह आपका संचित कर्म यानी व्यवहार, वाणी एवं संबंध इनको संजो कर रखना होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा. ऑफिशियल षड्यंत्र से बच कर रहना चाहिए दूसरों की बातों को सुनकर दिमाग में कोई भी नकारात्मक भ्रम मन में न पाले. शेयर मार्केट से संबंधित कारोबार करने वालों को कानूनी दांव-पेच से बचकर रहना होगा. सोने-चांदी के व्यापारी कुछ निराश नजर आ सकते हैं. अनाज के बिजनेस में बड़े मुनाफे होंगे. सेहत में आलस्य को खुद से दूर रखें, सुबह जल्दी उठे योग व शारीरिक एक्टिविटी करे. घर में धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी जो लोग कोई पाठ पूजा आने का विचार बना रहे हैं उन्हें इस बार करा लेना चाहिए.
  • सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- इस सप्ताह गुरु व गुरु तुल्य व्यक्ति के सानिध्य में रहने का मौका मिलेगा. अच्छी संगति और नए दोस्त भी बनेंगे. सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वालों की ख्याति बढ़ेगी. विदेश में नौकरी के लिए ट्राई कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी, सप्ताह अंत तक प्रयासों में कमी न करें. खाद और कीटनाशक दवाइयों का व्यापार करने वाले लाभ कमा पाएंगे. युवा वर्ग लग्जरी की ओर आकर्षित न हो बल्कि खुद को अपडेट करने पर ध्यान दें. सेहत को लेकर बैक पैन परेशान कर सकता है, ऐसे में फिजियोथेरेपी का सहारा लेना चाहिए. घर की किमती वस्तुओं को संभाल कर रखें. चोरी होने की आशंका है. जीवनसाथी यदि वजन बढ़ रहा है, तो उसे कंट्रोल करने की सलाह दें.
  • कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- इस सप्ताह सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी, और काफी प्रसन्न नजर आएंगे. कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे. सप्ताह के आखिरी 2 दिन में मनोबल भी बढ़ेगा. महिलाओं के लिए यह सप्ताह काफी बेहतर ऑप्शन लेकर आएगा, जो करियर के क्षेत्र में प्रयास कर रही है उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे. जो सॉफ्टवेयर या आईटी सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा. मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार करने वालों के व्यापार में गति आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें, गिरकर मुंह में चोट लगा सकते हैं, बड़े लोग भी वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बने तो अवश्य जाए. 
  • तुला राशिफल (Libra Horoscope)- इस सप्ताह दिमाग में कई तरह की बातें चलेंगे जिसको लेकर कुछ परेशान भी हो सकते हैं, तो वहीं जिम्मेदारियां भी आपकी राह देख रही हैं. कर्मक्षेत्र में इस बार जी-जान लगा देनी है, कार्य में आनाकानी न करें, क्योंकि वर्तमान में की गयी मेहनत ही भविष्य को स्वर्णिम बनाएगी. व्यापारियों का दूसरों के साथ कंपटीशन रहेगा, साथ ही कंपटीटर व्यापार में बाधा उत्पन्न करने की योजना बना सकते हैं. युवाओं को करियर से संबंधित परेशानियां हो रही हैं, तो 26 तारीख के बाद से स्थितियां ठीक हो जाएंगी. पेट में इंफेक्शन होने की आशंका है, बाजार की बनी और बासी भोजन से परहेज करें. सप्ताह के शुरुआत में कुल से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है.
  • वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- इस सप्ताह केवल कर्मक्षेत्र को चमकाने के लिए प्रयास करने चाहिए, तो वहीं पिता, बॉस और सरकार का सानिध्य प्राप्त होगा और मार्गदर्शन मिलेगा. कर्मक्षेत्र में एक्टिव रहने की सलाह है. सरकारी कामकाज में देरी न करें, यदि कोई कार्य लंबे समय से लंबित हैं तो उन्हें इस बार पूर्ण कर ले. व्यापार में बड़े कर्ज और लोन लेने से बचें, खासकर सप्ताह के मध्य के 2 दिन. युवाओं को टैलेंट दिखाने का पूर्ण मौका मिलेगा ऐसे में बहिमुर्खी होते हुए खुद को रिप्रेजेंट करें. यूरिन इन्फेक्शन और पेट के रोगियों को अलर्ट रहना है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है. सप्ताह के अंत तक मां के स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. 
  • धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- इस सप्ताह लाभ तो हाथ लगेगा लेकिन उसे पुनः निवेश में लगाना है. लक पूरे सपोर्ट में है, ऐसे में आजीविका और ज्ञान को बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए. मीडिया व फिल्म से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है. ऑफिस में गंभीर वाणी को महत्व दें तो वहीं महिला सहकर्मी से वाद-विवाद न ही करें तो बेहतर होगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा. विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर की बातों में न उलझें. बड़ी बीमारी में कुछ राहत की संभावना है, छोटे-मोटे रोगों से छुटकारा मिलेगा. बड़े भाई को हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें. विवाह में जल्दबाजी न करें यदि कोई रिश्ता आता है तो जांच पड़ताल के बाद ही विचार करें. 
  • मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- इस सप्ताह जहां एक और कठोर मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी तो वहीं कई दिनों से चल रही मेहनत रंग लेकर लाएंगे. ऑफिस की महत्वपूर्ण बातों को शेयर न करें और न ही दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करें. मेडिकल का व्यापार कार्य करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा इस समय आप बड़ा स्टॉक खरीद सकते हैं. खुदरा व्यापारियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा मध्य में निवेश करने की प्लानिंग बन सकती है. स्वास्थ्य में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होगा छोटी भी समस्या होने पर भी डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें. संतान की उन्नति का समय चल रहा है, यदि वह नौकरी की तलाश में है तो इस बार होने शुभ समाचार मिल सकता है.
  • कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- इस सप्ताह निस्संदेह आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, तो वहीं दूसरी ओर अपने पार्टनर, मित्र व जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहे इस पर भी पैनी निगाह रखनी होगी. ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्य को समझदारी के साथ पूर्वक करना चाहिए. जिन लोगों का संगीत से संबंधित व्यापार है या फिर कला जगत से जुड़े हैं उन्हें इस बार अच्छे मौके हाथ लगेंगे. जो युवा वर्ग सैन्य विभाग में जाने की तैयारी कर रहा है उनको सफलता मिलेगी. सेहत में अनावश्यक चिंता स्वास्थ्य में गिरावट कर सकती हैं, ऐसे में छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढ कर खुद को प्रसन्न रखना है. घर में दीमक या सीलन जैसी समस्या हो रही है तो इस सप्ताह इसका निवारण अवश्य करा लें.
  • मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- इस सप्ताह उधार देने और लेने दोनों ही बातों पर रोक लगानी होगी, खासकर यदि इसका संबंध सरकार से जुड़ा हुआ हो. आलस्य बढ़ेगा सप्ताह मध्य में इस पर पैनी निगाह रखी हुई है. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कम्युनिकेशन ठीक रखना होगा आपकी बातों का मीन मेक निकाला जा सकता है, जिसके चलते नौकरी में खतरा होने की आशंका है. ऑटोमोबाइल से संबंधित कारोबार करने वालों की आय में बढ़ने की संभावना है. यदि आप नसों से संबंधित रोगों से परेशान चल रहे थे तो अब आराम मिलेगा. छोटे भाई-बहन की संगति पर निगाह रखें. यदि बहन कई दिनों से बीमार चल रही है तो इस समय उनका विशेष ध्यान रखना होगा, समस्या बढ़ने की आशंका है. 

आज की खबरें
आर्थिक राशिफल 21 अगस्त 2021: बिजनेस और धन के मामले में वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें राशिफल

Chanakya Niti: संतान को योग्य बनाने के लिए माता पिता को हमेशा इन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जानेें चाणक्य नीति

Raksha Bandhan 2021: 22 अगस्त का जानें पंचांग, इस शुभ मुहूर्त में बहनें, भाई की कलाई पर बांधे राखी, राहु काल में भूलकर भी न करें ये काम

Shani Dev: शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने का बन रहा है विशेष योग, मकर राशि में शनि वक्री हैं

Surya Grahan 2021: दिसंबर में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन देशों पर पड़ेगा प्रभाव, भारत के लिए कैसा रहेगा, जानें

कन्या राशि में 26 अगस्त को बनने जा रहा है 'शुभ' योग, लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है, बन रहा है लक्ष्मी नारायण योग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vrishabh Rashifal 13 August 2026: वृषभ राशि वाले 4ठे चंद्रमा व ग्रहण दोष से रहें सावधान, बिजनेस मीटिंग में वाणी पर रखें संयम
Vrishabh Rashifal 13 August 2026: वृषभ राशि वाले 4ठे चंद्रमा व ग्रहण दोष से रहें सावधान, बिजनेस मीटिंग में वाणी पर रखें संयम
Mesh Rashifal 13 August 2026: मेष राशि वालों को 5वें चंद्रमा से संतान से मिलेगी खुशी, वरियान योग से शिक्षा में मिलेगी सफलता
Mesh Rashifal 13 August 2026: मेष राशि वालों को 5वें चंद्रमा से संतान से मिलेगी खुशी, वरियान योग से शिक्षा में मिलेगी सफलता
Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget