एक्सप्लोरर

Horoscope February 2022 : कुम्भ राशि वालों को ज्ञान बढ़ाने पर करना होगा फोकस, आकर्षक बोली दिलाएगी लोगों का अटेंशन

Aquarius Monthly Horoscope : कुम्भ राशि वालों के लिए यह माह फरवरी 2022 कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुम्भ राशि का मासिक राशिफल.

Aquarius Monthly Horoscope : इस माह प्रेम पूर्ण वाणी आपके कई काम बना देगी इसलिए कठोर वचन किसी को न बोलें. कलात्मक बोली के चलते लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे. धार्मिक गतिविधियों में पाठ पूजा करना व नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथ को पढ़ना चाहिए. जैसे-भगवत् गीता, रामायण आदि. ज्ञान को अपडेट करने का समय चल रहा है, यदि आप ऑफिशियल ज्ञान को बढ़ाने के प्लान कर रहें थे तो इस माह एडमिशन आदि लेना उपयुक्त रहेगा. चीजों को संचित करने की प्रवृत्ति बना कर रखनी होगी जैसे- विचार ज्ञान यानि कुछ अच्छी किताबें पढ़ें और उनसे ज्ञान व अच्छे विचारों को एकत्रित करें. अपने आसपास के लोगों में एकजुटता बनाए रखनी होगी. माह मध्य में सुनी-सुनाई बातों को विश्वास धोखा दे सकता है. 

आर्थिक एवं करियर- इस माह आजीविका की बात करें तो ऑफिस में वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. मन में यदि नौकरी बदलने का विचार चल रहा है तो  जब तक आपको नई जॉब न मिले तब तक त्यागपत्र कतई न दें. इस माह आपके द्वारा किये जा रहें प्रयास रंग लाएंगे, इसलिए कठोर परिश्रम निरंतर जारी रखें, ताकि अच्छे रिजल्ट जल्द प्राप्त हो सके. सेल्स से जुड़े लोगों को इस माह टार्गेट पूरा करने के लिए कस्टमर से बहुत ही मेलजोल बना कर रखना होगा. जिन लोगों ने हालही में नौकरी ज्वाइन की है उनको कार्य समझने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को बड़े ग्राहकों के सुझावों को गंभीरता से लेना होगा, ऐसा करने से काम धंधे में बढ़ोत्तरी होगी, और मुनाफा भी मिलेगा. पार्टनरशिप में मनमुटाव को कम करना होगा. 

स्वास्थ्य- इस माह करंट और अग्नि संबंधित दुर्घटनाओं के प्रति अलर्ट रहना होगा, खासकर छोटे बच्चों पर पैनी निगाह बना कर रखनी चाहिए. वर्तमान में यदि आपका वजन बढ़ रहा है या पहले से ही ओवरवेट है तो उसको संतुलित करें, अन्यथा रोग दस्तक दे सकते हैं. कब्ज से संबंधित परेशानियों के प्रति अलर्ट रहें, खान-पान में मोटे अनाज का सेवन  करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. बच्चों के लिए विशेष बात ध्यान रखने वाली यह है, कि वह रात में भी ब्रश अवश्य करें. जिन लोगों को थायराइड की समस्या है उनको 19 तारीख के बाद सचेत रहने की सलाह है, अगर बहुत दिनों से इससे संबंधित जांच नहीं करवाया है तो करवा सकते हैं. हृदय रोगियों को दिनचर्या नियमित रखें, गरिष्ठ और चिकनाई युक्त भोजन का सेवन न करें. 

परिवार एवं समाज- इस माह अपनी क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद परिवार की मदद अवश्य करें. वहीं दूसरी ओर आपके घर में जो भी कार्य करने आते हैं उन पर क्रोधित न हो क्योंकि इस माह उनका आशीर्वाद आपके बहुत काम आने वाला है. परिवार के लोगों के साथ मिल कर किसी पूजा का आयोजन कर सकते हैं. पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्तियों के लिए माह कष्टप्रद हो सकता है उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विरोधी पक्ष प्रबल होगा. यात्राओं में दुर्घटना का भय बनेगा. जीवनसाथी को प्रसन्न रखना होगा और यदि वह करियर या शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो उसमें उनकी मदद करनी चाहिए. रिश्तों को बचाने के लिए अपनी खुशियों को पीछे करना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें:
Astrology : इन राशि वालों पर रहती है धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा, जीवन में नहीं रहती है किसी भी चीज की कमी

मंगलवार के व्रत से मिलता है साहस और पुरुषार्थ, मंगलवार को व्रत करने का क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget