एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2023 Upay: पंडित सुरेश श्रीमाली से जानें अपनी राशि के अनुसार होलिका दहन के समय करने वाले उपाय

Holika Dahan 2023 Upay Mantra: होलिका दहन इस साल 7 मार्च, 2023, मंगलवार के दिन किया जाएगा. जानते हैं राशि के अनुसार किस को कौन सी सामग्री अर्पण करनी चाहिए, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहे.

Holika Dahan 2023 : होलीकोत्सव इस साल 7 मार्च, मंगलवार के दिन पड़ रहा है. होलिका के पूजन के बाद होलिका दहन में हमें किन चीजों को अर्पण करना चाहिए, जो हमें शुभ फल प्रदान करें, ऐसा माना जाता है कि होलिका की अग्नि में आहुति देने से हमारी नकारात्मक उर्जा खत्म हो जाती है. हमारे घर में धन-धान्य और आरोग्य और सुख शांति बनी रहती है. आपको बताते हैं कि किस राशि के लोगों को इस बार होलीका दहन में क्या अर्पण करना चाहिए.

मेष राशि (Aries)- 
मेष राशि के जातकों को होलिका दहन में नीम की लकड़ी के साथ गुड़ को 'ऊँ हं पवननन्दनाय स्वाहा' मंत्र का जाप करते हुए अर्पण करें.

वृषभ राशि (Tauras)-
वृष राशि वाले होलिका दहन में गूलर की लकड़ी के साथ तिल 'ऊँ नमः शिवाय' का जप करते हुए होलिका की अग्नि में चढ़ा दें.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों को अमरूद की लकड़ी के साथ कपूर को हाथ में लेकर 'ऊँ ऐं हृीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे नमः' का जप करते हुए होली की पवित्र अग्नि में अर्पित करें.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों को होलिका दहन में पलास की लकड़ी के साथ लोबान पर 'ऊँ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः' मंत्र का जप करते हुए चढ़ा दें.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातक होलिका दहन में मदार या बरगद की लकड़ी के साथ गुड़ को 'ऊँ भास्कराय विद्महे, महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्' बोलते हुए अर्पण करें.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वालों को बांस या बरगद की लकड़ी के साथ कपूर 'ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' मंत्र का जप करते हुए होलिका में अर्पित कर दें.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातकों को होलिका दहन में गूलर की लकड़ी के साथ चीनी को अर्पण करते हुए 'ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्रः प्रचोदयात' का जप करते रहें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातकों को होलिका दहन में खेर की लकड़ी के साथ कुछ मात्रा में गुड़ 'ऊँ हं पवननन्दनाय स्वाहा' मंत्र का जप करते हुए अर्पित कर दें.

धनु राशि (Sagittarius)- 
धनु राशि वाले नीम की लकड़ी के साथ जौ को होलिका दहन के वक्त 'ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' मंत्र का जप करते हुए चढ़ाएं.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशइ के लोग होलिका दहन में शमी की लकड़ी के साथ काले तिल 'ऊँ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करते हुए अर्पित कर दें.
 
कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातक होलिका दहन में शमी की लकड़ी के साथ काले तिल 'ऊँ प्रां. प्रीं. प्रौ. सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करते हुए अर्पित कर दें.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वाले होलिका दहन में कदम्ब की लकड़ी के साथ चने को 'ऊं गुरु देवाय विद्महे परब्रह्माय धीमहि, तन्नो गुरुः प्रचोदयात' का जप करते हुए अर्पित करें.

इन 4 राशियों के पुरुष बनते हैं अच्छे पति, पत्नी को देते हैं खूब सारा प्यार और सम्मान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Aaj Ka Rashifal 23 july 2026: राहुकाल से पहले कर लें ये काम, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: नौकरी, पैसा और रिश्तों में आज किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी?
Aaj ka Meen Rashifal 23 July 2026: विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget