एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2023: होलिका में ये तीन चीजें चढ़ाकर करें परिक्रमा, पूरी होंगी इच्छाएं

Holika Dahan 2023 Upay: फाल्गुन पूर्णिमा की संध्या और होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन किया जाता है. होलिका में कुछ सामग्री अर्पित कर तीन बार परिक्रमा करने से विशेष मनोकामना पूरी हो सकती हैं.

Holika Dahan 2023 Upay, Puja and Parikrama: होली रंगों का त्योहार है और इसे देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. होली को न सिर्फ हिंदू बल्कि विभिन्न संस्कृति और अन्य धर्मों के लोग भी मनाते हैं. इसलिए होली एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाला पर्व कहलात है. इस दिन विभिन्न धर्मों, वर्गों, समुदाय के लोग रंग-गुलाल उड़ाकर होली का त्योहार मनाते हैं.

होली से एक दिन पहले और फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन करने की परंपरा विष्णु भक्त प्रह्लाद, हिरण्यकश्यप और होलिका से जुड़ी हुई है. होलिका दहन के समय महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं और होलिका में कई सामग्रियों को अर्पित करती हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश श्रीमाली बताते हैं कि, होलिका की अग्नि में तीन सामग्रियों को डालकर परिक्रमा करने से इच्छाएं पूरी होती हैं. जानते हैं इसके बारे में..

होलिका में जरूर चढ़ाएं ये तीन सामग्री 

फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को महिलाएं होलिका दहन के समय होलिका की पूजा करती हैं और विभिन्न पूजन सामग्री होलिका में अर्पित करती हैं. इसमें उंबी, गोबर से बने बड़कुले, नारियल आदि चढ़ाने की परंपरा है. लेकिन परंपरागत रूप से होलिका पर चढ़ाई जाने वाली इन सामग्रियों के पीछे कुछ भाव छिपे हुए हैं.

  • उंबी- यह नए धान्य का प्रतीक होता है. इस समय गेहूं की फसल कटती है. ईश्वर को धन्यवाद देने के उद्देश्य से होलिका में उंबी अर्पित की जाती है. इसलिए अग्नि को भोग लगाते हैं और प्रसाद के रूप में अन्न उपयोग में लेते हैं.
  • गोबर के बड़कुले की माला- अग्नि और इंद्र बसंत की पूर्णिमा के देवता माने गए हैं. इस माला को अग्नि को गहने पहनाने के प्रतीक रूप में चढ़ाया जाता है.
  • नारियल- नारियल को श्रीफल भी कहा गया है. फल के रूप में इसे होलिका दहन में चढ़ाकर वापस लाते हैं और परिवार के सभी सदस्य इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं.  

होलिका दहन के दिन जरूर करें ये काम

  • सुबह उठकर स्नानादि से निवृत होकर भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और अपने गुरुदेव की पूजा-अर्चना करें.
  •  पूजा-अर्चना के बाद घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लें.  
  •  होलिका दहन के दिन जरुरतमंदों को कुछ दानादि अपने सामर्थनुसार जरूर करें. इससे बहुत पुण्य मिलता है.

होलिका की तीन परिक्रमाएं, पूर्ण करेगी तीन इच्छाएं

होलिका पूजा और दहन में परिक्रमा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से यदि परिक्रमा करते हुए अपनी इच्छा कह दी जाए तो वह जरूर पूरी हो जाती है. आपको अपनी मनोकामना के अनुसार होलिका की परिक्रमा करनी होगी, जितनी कामना उतनी ही बार परिक्रमा.

ये भी पढ़ें: Holi Bhadra 2023: होली पर भद्रा का साया! यहां जानें अपने शहर के अनुसार होलिका दहन का सही मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का राशिफल: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget