एक्सप्लोरर

Holi 2024: होली पर लगेगा 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, ज्योतिषी से जानें रंग खेल सकते हैं या नहीं?

Holi 2024: चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) का होली पर प्रभाव पड़ेगा, होली 25 मार्च हो है. इस दिन क्या रंग खेल सकते हैं या नहीं? ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिसका उत्तर सभी जानना चाहते हैं.

Holi 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024), होली पर लगने जा रहा है. इस तरह के होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस साल होली 25 मार्च को है. 

इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा.जब-जब ग्रहण लगता है तब-तब इसका खगोलीय और धार्मिक महत्व विशेष रूप से माना जाता है. 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को काफी खास माना जाता है. 25 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे जहां पर पहले से राहु विराजमान होंगे. इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान होली का त्योहार मनाया जाएगा. 

हिंदी पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी सोमवार 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. साल का पहला चंद्रग्रहण सुबह 10:23 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 03:02 मिनट तक रहेगा.

24 को होलिका दहन और 25 को धुलंडी (Dhulandi 2024)

रविवार 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और सोमवार 25 मार्च को धुलंडी यानी रंगों से होली खेली जायेगी. 25 मार्च को ही प्रातः 10:23 से दोपहर 3:02 तक चंद्र ग्रहण रहेगा.

चंद्र ग्रहण किन देशों में दिखाई देगा

चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह चंद्र ग्रहण इन देशों में दिखाई देगा-

  • अमेरिका
  • जापान
  • रूस
  • आयरलैंड
  • इंग्लैंड
  • स्पेन
  • पुर्तगाल
  • इटली
  • जर्मनी
  • फ्रांस
  • हॉलैंड
  • बेल्जियम
  • दक्षिणी नॉर्वे
  • स्विट्जरलैंड

चंद्र ग्रहण के साए में होली मना सकते हैं या नहीं?

शास्त्रों के अनुसार खगोलीय चक्र के अनुसार भारतवर्ष में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा. जब चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देता है, तो इसको माद्य चंद्र ग्रहण कहा जाता है. माद्य चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका कोई शास्त्रीय महत्व नहीं होता है. 

जब भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, तो भारत में सारे कार्य सुचारू रूप से चलेंगे.सब खुशियों के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं. बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं सभी लोग बाहर निकल सकते हैं. इसका किसी पर कोई बुरा असर भी नहीं होगा.

यह भी पढे़ं- Holi 2024 Upay: होलिका दहन के दिन आजमाएं कपूर के उपाय, जिंदगी में होंगे पॉजीटिव बदलाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 6 अक्टूबर 2026: तुला को पद-प्रतिष्ठा का तोहफा, वृश्चिक व वृषभ को अचानक धन लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 6 अक्टूबर 2026: तुला को पद-प्रतिष्ठा का तोहफा, वृश्चिक व वृषभ को अचानक धन लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Astrological Analysis: वोटर लिस्ट पर विवाद, आगे क्या मोड़ ले सकता है SIR मामला?
वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान और सड़कों पर प्रदर्शन...आगे ग्रहों की चाल क्या इशारा कर रही है?
Indira Ekadashi 2026: श्राद्ध कर लिया, तो क्या व्रत भी जरूरी है?
इंदिरा एकादशी 2026: श्राद्ध कर लिया, तो क्या व्रत भी रखना जरूरी है?
Kal Ka Rashifal 6 October 2026: मंगलवार को साध्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बंपर धन लाभ और करियर में पदोन्नति के योग!
Kal Ka Rashifal 6 October 2026: मंगलवार को साध्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बंपर धन लाभ और करियर में पदोन्नति के योग!

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget