एक्सप्लोरर

Holi 2024: इस साल 4 शुभ योगों में मनेगी होली, समृद्धि और उन्नति का है संकेत

Holi in India 2024: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो दुनिया भर में मनाया जाता है. जानते हैं कि इस साल होली कब मनाई जाएगी.

Holi Date 2024: हिंदू धर्म में होली का खास महत्व है. यह त्योहार, हर साल फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. होली का त्योहार हंसी-ठिठोली, आपसी मतभेद भूलाकर प्रेम-सद्भाव से रहने का संदेश देता है. होली नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाती है.  

इस बार होलिका दहन 24 मार्च को होगी और 25 मार्च को धुलंडी यानी रंग वाली होली मनाई जाएगी. साथ ही साल का पहला चंद्रग्रहण भी 25 मार्च को लगने जा रहा है. हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. 

इस दिन से शुरू होगा होलाष्टक (Holashtak 2024)

होली से लगभग आठ दिन पहले फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाता है. होलाष्टक के समय ग्रहों का स्वभाव उग्र रहता है, शुभ कार्यों के लिए ग्रहों की ये स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है. इस साल होलाष्टक 17 मार्च से 24 मार्च तक रहेगा. 

होलाष्टक के दिनों में घर की जरूरत का छोटा-बड़ा सामान खरीदा जा सकता है, लेकिन विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन एवं अन्य मंगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. ये समय पूजा-पाठ के लिहाज से बहुत अच्छा रहता है. अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें. 

होलिका दहन (Holika Dahan 2024)

पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को मान्य रहेगी. 24 मार्च को होलिका दहन है. इस दिन सुबह 9 बजकर 56 मिनट से रात 11 बजकर 14 मिनट तक भद्रा रहेगी. इस कारण होलिका दहन शुभ मुहूर्त भद्रा के बाद रात 11 बजकर 14 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 14 मिनट बजे तक रहेगा.

पुराणों के अनुसार भद्रा सूर्य की पुत्री और शनिदेव की बहन है. भद्रा क्रोध की स्वभाव की मानी गई है. इसी वजह से भद्रा के समय किसी भी काम की शुरुआत वर्जित मानी गई है. भद्र योग कर्क, सिंह, कुंभ व मीन राशि में चन्द्रमा के विचरण पर भद्रा विष्टिकरण का योग होता है तब भद्रा पृथ्वी लोक में निवास करती है. 

होलिका दहन की पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi)

इस दिन एक थाली में रोली, कच्चा सूत, अक्षत, पुष्प, साबुत मूंग, बताषे, नारियल, उंबी और बड़कुले यानि छोटे-छोटे उपलों की माला ले लें और साथ में पानी से भरा पात्र भी रख दें. फिर इन सभी चीजों से होलिका की पूजा कर लें और होलिका दहन होने पर परिक्रमा अवष्य करें.होलिका दहन में पूजा,परिक्रमा और प्रसाद का बहुत महत्व होता है. इससे दुःखों का नाश हो जाता हैं और इच्छाएं पूर्ण होने का वरदान मिलता है. होलिका दहन की पूजा करने से होलिका की अग्नि में सभी दुख जलकर खत्म हो जाते हैं और ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं.

होली के दिन बनेंगे शुभ योग (Holi Shubh Yog 2024) 

इसके साथ ही होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गण्ड़ योग, बुधादित्य का संयोग भी है. 25 मार्च को होली के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस पूरे दिन वृद्धि योग,बुधादित्य योग,वाशी योग,सुनफा योग बनने के कारण यह दिन अति शुभ रहेगा. इन शुभ योगों में होलिका दहन और होली होने से देश में सुख, समृद्धि और उन्नति के संकेत मिल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

मीन राशि में उदित होकर बुध बढ़ाएंगे इन राशियों की परेशानियां, जानें अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA 2026: आखिर क्या कहता है ज्योतिष? जानिए अर्जेंटीना के झंडे का नीला और सफेद रंग कैसे बदलता है खिलाड़ियों की किस्मत!
आखिर क्या कहता है ज्योतिष? जानिए अर्जेंटीना के झंडे का नीला और सफेद रंग कैसे बदलता है खिलाड़ियों की किस्मत!
Aaj ka Vrishabh Rashifal 20 July 2026: पंचम भाव का चंद्रमा, आकस्मिक धन लाभ के योग, करियर में मिलेगी नई सफलता
पंचम भाव का चंद्रमा, आकस्मिक धन लाभ के योग, करियर में मिलेगी नई सफलता
Lucky Zodiac: अगले 24 जुलाई तक इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
Lucky Zodiac: अगले 24 जुलाई तक इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
Mangal Upay: अगर कुंडली में मंगल कमजोर है तो इन उपायों को नजरअंदाज न करें
Mangal Upay: अगर कुंडली में मंगल कमजोर है तो इन उपायों को नजरअंदाज न करें

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget