एक्सप्लोरर

Holashtak 2024: होलाष्टक कब समाप्त होगा? अगले 6 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

Holashtak 2024: आज से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है. होली से पहले के 8 दिनों को होलाष्टक कहा जाता है. इस समय ग्रहों में उग्रता का स्वभाव रहता है. इन 8 दिनों में कुछ खास काम करने की मनाही होती है.

Holashtak 2024: 17 मार्च यानी आज से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है. होली के पहले के 8 दिनों को होलाष्टक कहा जाता है. 17 मार्च शुरू होलाष्टक फाल्गुन पूर्णिमा यानी 24 मार्च पर समाप्त होगा. इस दिन होलिका दहन होगा और इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी. 

होलाष्टक के इन 8 दिनों को बहुत अशुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जाएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं. फाल्गुन की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक आठों ग्रह अपने उग्र भाव में रहते हैं. 

होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है क्योंकि इन कार्यों पर उग्र ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं कि आज से अगले 8 दिनों तक आपको कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए.

होलाष्टक में गलती से भी न करें ये काम

  • अगर आप कोई वाहन या सोना-चांदी जैसी कीमती चीजें खरीदना चाहते हैं तो इसे फिलहाल के लिए टाल दें. होलाष्टक का समय इन चीजों की खरीद के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इस समय आपको किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए. होलाष्ट के समय लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी चाहिए. 
  • होलाष्टक में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. यह समय भूमि पूजन, सगाई, गोद भराई, शादी, गृह प्रवेश, 16 संस्कार, यज्ञ, हवन आदि जैसे शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. होलाष्टक में किसी भी तरह की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से भी बचना चाहिए. 
  • गृह प्रवेश या भवन निर्माण शुरू करने के लिए भी होलाष्टक का समय शुभ नहीं माना जाता है. होलाष्टक अवधि के दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. इस समय शुरु किया गया व्यवसाय भारी नुकसान कराता है. 
  • होलाष्टक में ना तो किसी नए काम की शुरुआत करनी चाहिए और न ही किसी जगह नई नौकरी शुरू करनी चाहिए. इससे व्यावसायिक जीवन में तनाव बढ़ता है.
  • होलाष्टक में विवाह करने या विवाह की तारीख निश्चित करना भी वर्जित माना जाताा है. इससे जोड़े के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा होलाष्टक में नामकरण और मुंडन संस्कार करना भी अशुभ माना जाता है. होलाष्टक में नामकरण करने से बच्चे पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें

सौभाग्य और विद्या छीन लेती हैं व्यक्ति की ये आदतें, जानें गरुड़ पुराण की खास बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से परोपकार व जनहित, शोभन योग से न्यू जॉब का ऑफर, ऑनलाइन बिजनेस से वित्तीय लाभ
आज का मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से परोपकार व जनहित, शोभन योग से न्यू जॉब का ऑफर, ऑनलाइन बिजनेस से वित्तीय लाभ
आज का कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से सुख में कमी, बिजनेस सीक्रेट्स रखें सुरक्षित, निवेश से बचें, संतान की चिंता
आज का कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से सुख में कमी, बिजनेस सीक्रेट्स रखें सुरक्षित, निवेश से बचें, संतान की चिंता
आज का सिंह राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, मार्केटिंग बिजनेस में बंपर मुनाफा, शोभन योग से नई नौकरी मिलने के योग
आज का सिंह राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, मार्केटिंग बिजनेस में बंपर मुनाफा, शोभन योग से नई नौकरी मिलने के योग
आज का कर्क राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से आलस्य और कठोरता से बचें, सरकारी कर्मचारियों के टारगेट पूरे, लंबित कार्य होंगे संपन्न
आज का कर्क राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से आलस्य और कठोरता से बचें, सरकारी कर्मचारियों के टारगेट पूरे, लंबित कार्य होंगे संपन्न

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget