एक्सप्लोरर

त्रिशूल का निशान हथेली पर हो तो क्या होता है, क्या ये भाग्यशाली बनाता है?

हाथ में मौजूद रेखाएं और निशान जीवन के हर पहलू के बारे में जानकारी देते हैं. इन रेखाओं और निशानों के माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि धनवान बनने के लिए किस्मत आपका साथ देगी या नहीं.

Hast Rekha: व्यक्ति के भविष्य को उसके हाथ की लकीरों से जाना जा सकता है. हमारी हाथों की रेखाएं और निशान हमारे भाग्य और जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताते हैं. आपने अपने आसपास ऐसे कई लोग देखें होंगे जिन्होंने कम समय में ही बड़ा बिजनेस स्थापित किया और बहुत नाम कमाया. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कुछ व्यक्तियों के हाथ पर खास निशान होते हैं. ऐसे निशान व्यक्ति को सफलता दिलाते हैं. आइए जानते हैं इन रेखाओं और लकीरों के बारे में जो किसी व्यक्ति को सफल बनाती हैं. जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा मणिबंध स्थान से शुरू हो रही हो और शनि पर्वत तक पहुंच रही हो और इस रेखा पर कोई अशुभ निशान न हो तो ऐसे व्यक्ति व्यापार में काफी उच्च स्तर पर पहुंच सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा में कोई दोष न हो तो साथ ही भाग्य रेखा से कोई शाखा जीवन रेखा छूकर निकल जाए तो ऐसा व्यक्ति बड़ा बिजनेसमैन बनता है. इतना ही नहीं ऐसा लोगों का व्यापार देश और विदेश दोनों जगहों पर फैलता है.  

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास बताते हैं कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत पर मछली का निशान बना हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत प्रभावी और आकर्षक होता है. साथ ही ऐसा लोगों का भाग्य उनका पूरा सहयोग करता है. ऐसा व्यक्ति सेलिब्रिटी या बड़ा कारोबारी बन सकता है. इतना ही नहीं ऐसे लोग कम उम्र में ही व्यापार में अच्छी सफलता हासिल करने के साथ ही बड़े व्यापारी बन सकते हैं. साथ ही ऐसे लोगों को समाज में विशेष स्थान मिला है. साथ ही वह अपने व्यवहार के बल पर लोगों का दिल जीत लेते हैं.

साथ ही ऐसे लोग अपने संबंधों को लंबे समय तक बनाए रखते हैं. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में चंद्रमा पर्वत भाग्य रेखा से निकल रहा हो और अंगूठा पीछे की तरफ झुका हुआ रहा हो तो ऐसा व्यक्ति प्रतिष्ठित व्यवसायी होता है और खूब धन कमाता है. ऐसे लोग अपने बिजनेस में बढ़ाने के लिए नए-नए आइडिया का प्रयोग करते रहते हैं और उनके प्रयोग सफल भी होते हैं. यदि हाथ में भाग्य रेखा और जीवन रेखा एक साथ चल रहीं है तो ऐसे लोग बहुत व्यवहारिक होते हैं और हर क्षेत्र में आसानी से सफलता प्राप्त करते हैं. यदि किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा टूटी हुई है तो उसे अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

विष्णुजी का मिलता है आशीर्वाद
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कमल का चिन्ह मौजूद है तो यह बहुत शुभ माना जाता है. कमल भगवान विष्णु का चिन्ह माना गया है और हथेली पर यह निशान है तो विष्णु योग कहलाता है. ऐसे व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और भाग्य भी हमेशा इनका साथ देता है. कमल का निशान होने से व्यक्ति नेतृत्व और वाकपटुता में काफी माहिर होता है और इनको जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता.
 
भगवान शिव की कृपा 
त्रिशूल का निशान हथेली पर होना बहुत भाग्यशाली माना जाता है. अगर यह निशान किसी रेखा या पर्वत के ऊपर मौजूद है तो उस व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है. त्रिशूल का निशान अगर मंगल पर्वत पर मौजूद है तो इससे यह शिव योग बनता है. ऐसे व्यक्ति को जीवन में कभी किसी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन में हमेशा तरक्की मिलती है.

कभी नहीं होती धन-धान्य की कमी 
अगर आपकी हथेली पर सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत ऊंचा उठा हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती. समाज में इनकी प्रतिष्ठा बढ़ती रहती है और यह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते. ऐसे व्यक्ति काफी दानवीर भी होते हैं, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. यह लोग करियर बनाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं और नई-नई चीजों में अपना दिमाग लगाते रहते हैं, जिससे सफलता इनके कदम चूमती है.

भाग्य हमेशा देता है साथ 
किसी व्यक्ति के मणिबंध से निकलती हुई रेखा सीधी और स्पष्ट हो और वह शनि पर्वत तक पहुंच रही हो तो ऐसा व्यक्ति काफी भाग्यशाली माना जाता है क्योंकि इस रेखा को भाग्य रेखा कहा जाता है. ऐसे व्यक्ति काफी धनवान होता है और जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है. वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर दो सूर्य रेखा बन रही हों तो ऐसे व्यक्ति को समाज में काफी सम्मान मिलता है और धन संपत्ति से काफी समृद्ध रहता है.

अचानक धन की प्राप्ति 
हथेली के ऊपरी भाग में मणिबंध के पास जीवन रेखा से लगा हुआ मछली का चिन्ह मिलता है तो यह काफी शुभ माना जाता है. ऐसे व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है और उनको विदेशों से भी अच्छा लाभ मिलता है. इनके आसपास के लोग इनकी काफी इज्जत करते हैं और पैतृक संपत्ति भी काफी मिलती है.

यह भी पढ़ें- Hindu Nav Varsh 2025: हिंदू नववर्ष कब से शुरू हो रहा है, इस बार सूर्य-शनि की युति क्या करने वाली है?

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget