एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2022 Upay: हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें ये उपाय, टल जाएंगे सभी संकट

Hariyali Teej 2022 Upay According Zodiac: हरियाली तीज का दिन महिलाओं के लिए काफी शुभ माना जाता है.इस दिन महिलाएं अगर राशि के अनुसार कुछ उपाय करती हैं,तो जीवन के तमाम संकटों से छुटकारा पा सकती हैं.

Hariyali Teej Upay According To Your Zodiac Sign: हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है. इस साल हरियाली तीज (Hariyali Teej) 31 जुलाई 2022, दिन रविवार को मनाई जाएगी.इस बार हरियाली तीज पर शुभ संयोग भी बन रहे हैं. हरियाली तीज (Hariyali Teej) के दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना के साथ महादेव और पार्वती का व्रत रखती हैं और विधि विधान से उनका पूजन करती हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और महिलाओं को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देते हैं.शिव-पार्वती को समर्पित यह त्योहार आध्यात्मिक और आत्मिक विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन अगर महिलाएं अपनी राशियों से संबंधित कुछ उपाय (Upay)करें, तो वह जरूर फलदायी साबित होते हैं. आइए जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन राशि के अनुसार किन उपायों को करने से जीवन के सारे कष्ट छूमंतर हो जाएंगे और किस्मत चमक उठेगी.

हरियाली तीज के दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय (Rashi Ke Anusaar Upay)

मेष राशि (Aries)
इस राशि के महिलाएं व्रत के दिन मंदिर में जाकर महादेव और माता पार्वती का पूजन करें. शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें. साथ ही भगवान शिव और मां पार्वती को रेशमी वस्त्र अर्पित करें और उन्हें पंचामृत का भोग लगाएं. ब्राह्मण को केले का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि की महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं. साथ ही माता पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें और चुनरी पहनाएं. पांच सुहागिनों को हरी चूड़ियों का दान करें.

मिथुन राशि (Gemini)
तीज के दिन मिथुन राशि की महिलाएं माता पार्वती को हल्दी और शिव जी को सफेद चंदन अर्पित करें. पूजा करने के बाद बच्चों को खीर खिलाएं और किसी जरूरतमंद को भी खीर दान करें.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि की महिलाएं व्रत के दिन माता पार्वती को इत्र और सफ़ेद फूल चढ़ाएं. तीज के दिन शिव जी और मां पार्वती को श्रृंगार भेंट करते हुए, “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि की महिलाएं व्रत के दिन शिवलिंग पर दूध, चीनी और कच्चे चावल अर्पित करें. अगर संभव हो तो यही चीजें दान भी करें.शिव जी और मां पार्वती को पीले फूल की माला अर्पित करें और स्वयं इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें.

कन्या राशि (Virgo)
तीज के दिन इस राशि के महिलाएं पति के साथ मिलकर रुद्राभिषेक करें. भगवान शिव और मां पार्वती को हल्दी मिला हुआ जल चढ़ाएं और मेहंदी भेट करें .

तुला राशि (Libra)
तीज के दिन तुला राशि की महिलाएं शिव जी को पंचामृत व मां पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें.माता पार्वती को हरे रंग की साड़ी अर्पित करें और बच्चों को हरे रंग के वस्त्र दान करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि की महिलाएं तीज के दिन शिव जी को इत्र और जल अर्पित करें साथ ही मां पार्वती को पीले वस्त्र और पीली चूड़ियां भेट करें.

धनु राशि (Sagittarius)
इस राशि की महिलाएं भगवान शिव-पार्वती को सुगन्धित पुष्प अर्पित करते हुए शिव चालीसा का पाठ करें. पूजा करने के बाद किसी अनाथालय में जाकर जरूरतमंद बच्चों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि की महिलाएं शाम के समय चन्द्रमा को अर्घ्य दें व किसी भी मंदिर में शिव जी और मां पार्वती के समक्ष एक-एक घी का दीपक जलाएं. व्रत के दिन बुजुर्गों की सेवा करें और उन्हें फल और मिष्ठान दान करें और उनका आशीर्वाद लें.

कुंभ राशि (Aquarius)
इस राशि की महिलाएं व्रत के दिन शिव जी को सफेद पुष्प और मां पार्वती को गुलाबी वस्त्र भेट करें. पूजन के बाद किसी गरीब को हरी दाल और हरी सब्जियां दान करें.

मीन राशि  (Pisces)
मीन राशि की महिलाएं भगवान शिव और पार्वती को पीले रंग के वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं. इस दिन भगवान नारायण की भी पूजा करें और उन्हें पीले फूल चढ़ाएं.

ये भी पढ़ें :-Hariyali Teej 2022 Rashifal: हरियाली तीज पर कैसा रहेगा आपका दिन, सुहागिन स्त्रियां जानें राशि अनुसार राशिफल

August Festival 2022: सावन का शुक्ल पक्ष कल से शुरू, आने वाले 15 दिनों के व्रत और पर्व की लिस्ट यहां देखें

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Vaibhav Suryavanshi: ब्लैक सूट में दिखे वैभव सूर्यवंशी, ज्योतिष के अनुसार किन लोगों के लिए शुभ होता है काला रंग?
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों पहना ब्लैक सूट? ज्योतिष में काला रंग हर किसी के लिए शुभ नहीं, जानिए इसकी बड़ी विशेषता
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 20 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शिव जी की कृपा से पूरे होंगे रुके काम
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 20 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शिव जी की कृपा से पूरे होंगे रुके काम
Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget