एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2022 Rashifal: हरियाली तीज पर कैसा रहेगा आपका दिन, सुहागिन स्त्रियां जानें राशि अनुसार राशिफल

Hariyali Teej 2022 Horoscope 31 July: हरियाली तीज का पावन पर्व 31 जुलाई 2022 को है. इस दिन सुहागिन स्त्रियों के सितारे क्या खुशियां लेकर आ रहे हैं आइए जानते हैं हरियाली तीज राशिफल .

Hariyali Teej 2022, Horoscope, Rashifal in Hindi: हरियाली तीज, या तीज का पर्व सुहागिन स्त्रियों को समर्पित है. सुहागिन स्त्रियों इस दिन अपने सुखद दांपत्य जीवन और पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं. तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. इस दिन ग्रहों की चाल आपके लिए क्या कुछ लेकर आ रही है आइए जानते हैं, राशिफल (Rashifal) -

मेष राशि (Aries)- हरियाली तीज का पर्व आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है. पति की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है. दांपत्य जीवन में खुशियां बढे़गीं. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगी. माता पार्वती की पूजा आपके लिए लाभकारी साबित होगी.

वृषभ राशि (Taurus)- वृष राशि वालों के लिए ये दिन विशेष होने जा रहा है. जल्दबाजी में कई कार्य छूट सकते हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है. मन को शांत रखें और श्रद्धा भाव से व्रत को पूर्ण करें. पति की दृष्टि में आपके सम्मान में वृद्धि होगी. लक्ष्मी जी और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें.

मिथुन राशि (Gemini)- हरियाली तीज का पर्व आपके दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही सुखद होने जा रहा है. इस दिन तनाव से बचने का प्रयास करें. पति का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सेहत का ध्यान रखें. गणेश जी की पूजा लाभ प्रदान करेगी.

कर्क राशि (Cancer)- हरियाली तीज के दिन आपका उत्साह दूसरों को प्रभावित करेगा. सहेलियों के बीच आपकी सराहना होगी. आप सभी को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती हैं. आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा. शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा सुखों में वृद्धि करेगी.

सिंह राशि (Leo)- हरियाली तीज पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा. धैर्य का परिचय देना होगा. आज आपका आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेगा. आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. आपके सितारे पति के भाग्य में वृद्धि कराएंगे.

कन्या राशि (Virgo)- तीज का पर्व आपके लिए विशेष खुशियां लेकर आ रहा है. घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी. आय में भी वृद्धि का संकेत मिल रहा है. भवन, वाहन आदि की इच्छा भी पूर्ण हो सकती है. घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. मां दुर्गा की पूजा बाधाओं को दूर करेगी.

तुला राशि (Libra)- तुला राशि वालों के लिए हरियाली तीज का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन आप अपनी कुशलता और टाइम मैनेजमेंट से दूसरों को प्रभावित करेंगी. हर चीज को सही और बेहतर बनाने की चाहत आपके सम्मान में वृद्धि कर रही है. पति का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- हरियाली तीज का पर्व आपके लिए खास है. इस दिन आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है. किसी समारोह आदि में भी शामिल होने का अवसर मिल सकता है. आपके द्वारा किए गए कार्य दूसरों को प्रेरणा प्रदान करते हैं. संतोषी माता की पूजा आपके भाग्य में वृद्धि करेगी.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि की महिलाएं इस दिन कुछ तनाव और चिंता महसूस कर सकती है. समय पर कार्य पूर्ण न होने से तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन इससे बचने का प्रयास करें. पति का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. शिव और माता पार्वती की पूजा से मानसिक तनाव दूर होंगे.

मकर राशि (Capricorn)- हरियाली तीज का पर्व आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है, जिन कामों में अड़चन और बाधा महसूस कर रहीं थीं, उनमें सकारात्मक परिणाम आना आरंभ हो जाएंगे. पति की तरक्की में आपके योगदान की चर्चा होगी. मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)- हरियली तीज का व्रत बेहद कठिन माना गया है. इसलिए हरियाली तीज के दिन आपको अपने सेहत का भी पूरा ध्यान रखना होगा. आज के दिन आपके गुणों की सराहना होगी. पति भी तारीफ करते नहीं थकेंगे. घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. भगवान राम और सीता जी की पूजा लाभ प्रदान करेगी.

मीन राशि (Pisces)- हरियाली तीज का पर्व आपके जीवन में ऊर्जा का संचार करेगा. घर परिवार के लिए आप भाग्यशाली हैं. पति की सफलता में आपके योगदान की अहम भूमिका है. आज सभी का स्नेह और प्रेम आपको प्राप्त हो रहा है. भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आप पर बनी हुई है.

August Festival 2022: सावन का शुक्ल पक्ष कल से शुरू, आने वाले 15 दिनों के व्रत और पर्व की लिस्ट यहां देखें

Horoscope 29 July to 12 August 2022: सावन का शुक्ल पक्ष तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे? जानें राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: सिद्ध योग और चित्रा नक्षत्र में चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
21 जुलाई 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
Aaj ka Meen Rashifal 21 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
Aaj ka Kumbh Rashifal 21 July 2026: नवम भाव का चंद्रमा, धैर्य और समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता, नई योजना टालें
नवम भाव का चंद्रमा, धैर्य और समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता, नई योजना टालें
Aaj ka Makar Rashifal 21 July 2026: करियर में फोकस बनाए रखें, नए काम से बचें, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
करियर में फोकस बनाए रखें, नए काम से बचें, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget