एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2021: गणपति बप्पा की स्थापना और विदाई की क्या है विधि?  जानें शुभ मुहूर्त 

Ganesh Chaturthi 2021 Date: गणेश चतुर्थी से गणेश महोत्सव का आरंभ हो रहा है. गणेश चतुर्थी कब और गणपति बप्पा की स्थापना और विदाई की विधि क्या है? आइए जानते हैं.

Ganesh Chaturthi 2021 September: गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. पूरे भारत में गणपति बप्पा के इस पर्व को बहुत ही श्रद्धा-भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. सितंबर में इस पर्व को मनाया जाता है.

पंचांग के अनुसार 10 सितंबर 2021, शुक्रवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. इसी दिन गणेश महोत्सव का आरंभ भी माना जाता है. गणेश चतुर्थी पर ही घरों में गणेश जी की स्थापना की परंपरा है. पंचांग के अनुसार गणेश महोत्सव का समापन 19 सितंबर 2021, रविवार के दिन अनंत चतुर्दशी के पर्व पर किया जाएगा.

गणेश भगवान की स्थापना कैसे करें
गणेश भगवान को घर पर लाने से पूर्व घर की विशेष रूप से साफ-सफाई अवश्य करें. घर को सुदंर ढ़ग से सजाएं, रंगोली आदि बनाएं. घर के मुख्य द्वार को फूल माला आदि से सजाएं. इसके बाद प्रसन्न मन से गणेश जी की मूर्ति को घर के पूर्व ईशान कोण में चौकी लगाकर स्थापित करें. धूप-अगरबत्ती जलाएं. गणेश जी की प्रिय चीजों का भोग लगाएं. गणेश जी को स्थापित करते समय गणेश जी की आरती और गणेश मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.

गणेश विसर्जन की विधि
गणेश विसर्जन के दौरा विधि का ध्यान पूर्वक पालन करना चाहिए. विसर्जन के दिन घर में शुभ मुहूर्त में हवन आदि का आयोजन करें. इसके साथ ही गणेश का स्वस्तिवाचन का पाठ करें. सम्मान पूर्वक लकड़ी के पाट पर स्वच्छता के साथ गणेश जी की मूर्ति रखें, इसके बाद फूल, मिष्ठान, अगरबत्ती आदि चढ़ाएं. गणेश जी की आरती उतारें. इसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ गणेश जी को विसर्जन स्थल पर ले जाएं. विसर्जन के दौरान स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए. भगवान गणेश का विसर्जन करते समय गणेश मंत्र आदि का जाप करते रहना चाहिए.

गणेश चतुर्थी 2021- शुभ मुहूर्त
मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त- प्रातः 11:03 से दोपहर 01:32 बजे तक (10 सितंबर 2021)
चतुर्थी तिथि शुरू- 10 सितंबर 2021, को दोपहर 12:18 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त- 10 सितंबर 2021, को रात 09:57 बजे
गणेश महोत्सव आरंभ- 10 सितंबर, 2021
गणेश महोत्सव समापन- 19 सितंबर, 2021
गणेश विसर्जन- 19 सितंबर 2021, रविवार

यह भी पढ़ें:
Shradh 2021: श्राद्ध कब से आरंभ हो रहा है, जानें पहले श्राद्ध की डेट और तिथि

Radha Ashtami 2021: राधा अष्टमी कब है? जानें इस पर्व का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

गुरु और शनि आ रहे हैं एक साथ, शनि के साथ गुरु बना रहे हैं 'नीचभंग राजयोग', इन राशियों को रहना होगा बहुत ही संभल कर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 31 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 31 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kanya Rashifal November 2026: कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन में होंगे बड़े बदलाव, पुश्तैनी काम में मुनाफा, विदेश यात्रा व मासिक भविष्यफल
Kanya Rashifal November 2026: कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन में होंगे बड़े बदलाव, पुश्तैनी काम में मुनाफा, विदेश यात्रा व मासिक भविष्यफल
Singh Rashifal November 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर? लग्न में त्रिग्रही योग से बढ़ेगा रुतबा, करियर में सफलता व मासिक भविष्यफल
Singh Rashifal November 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर? लग्न में त्रिग्रही योग से बढ़ेगा रुतबा, करियर में सफलता व मासिक भविष्यफल
Kark Rashifal November 2026: लव लाइफ में मिलेगा परिवार का साथ, कला और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा दौर; पेट व मांसपेशियों का रखें ध्यान
Kark Rashifal November 2026: लव लाइफ में मिलेगा परिवार का साथ, कला और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा दौर; पेट व मांसपेशियों का रखें ध्यान

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget