एक्सप्लोरर

Guru Pushya Nakshatra 2024: दिवाली से पहले आज बनेगा गुरु-पुष्य का महासंयोग, कर सकेंगे ये सारे काम

Guru Pushya Nakshatra 2024 Today: दिवाली से पहले आज गुरु पुष्य योग बना है. आज खरीदारी, निवेश का लाभ मिलेगा. अगर आप कुछ नहीं खरीद सकते तो ये काम जरूर करें.

Guru Pushya Nakshatra 2024: दीपावली पर्व के पहले इस बार गुरु-पुष्य का महासंयोग बन रहा है. गुरु-पुष्य के साथ ही अमृतसिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग, साध्य योग, लक्ष्मी योग भी है, जिससे इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है. इन शुभ संयोग पर महालक्ष्मी के साथ अपने कुलदेव या आराध्य देव और धन कुबेर की पूजा अर्चना करने से घर में महालक्ष्मी का वास होगा. जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी.

नक्षत्रों का राजा है पुष्य

पुष्य नक्षत्रों का राजा है. पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं. पुष्य नक्षत्र की राशि कर्क है. सभी नक्षत्रों में इसे सर्वाधिक शुभ नक्षत्र की संज्ञा दी गई है. इसमें किया गया कोई भी कार्य पुण्यदायी और तुरंत फल देने वाला होता है. यह नक्षत्र इतना शुभ है कि विवाह को छोड़कर बिना पंचांग देखे इस दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत की जा सकती है. वार के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा. दीपावली महापर्व के पहले पुष्य नक्षत्र में जो भी खरीदेंगे, वो अक्षय रहेगा यानी कभी खत्म नहीं होगा.

इन कामों के लिए 24 अक्टूबर का दिन अतिशुभ

इस दिन गृह प्रवेश, सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम के आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि खरीदने से परिवार में धन की वृद्धि होती है, स्थायी लाभ मिलता है, परिवार के सदस्यों की प्रगति होती है. शुभ काम, पूजा-पाठ और घर के उपयोगी सामान के साथ रियल एस्टेट में निवेश, भी श्रेष्ठ है. यदि आपको किसी संपत्ति का पंजीकरण कराना है या कोई भूमि संबंधित लेनदेन करना है, खास तौर पर जमीन, फ्लैट या संपत्ति के लिए तो पुष्य नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ है.

 पुष्य नक्षत्र में कर सकते हैं ये काम

  • अगर आप पुष्य नक्षत्र में कुछ भी नहीं खरीद सकते है, तो विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी की पूजा जरुर करें. इस नक्षत्र में पूजा से शीघ्र शुभ फल मिलता है.  
  • कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी गुरुवार, 24 अक्टूबर के दिन पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा. इसी दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है.
  • दुकान-ऑफिस-फैक्ट्री और घर में इस दिन अभिमंत्रित श्रीयंत्र स्थापित कर श्रीसूक्त, महालक्ष्मी सूक्त, विष्णु श्रीसूक्त, लक्ष्मी स्त्रोत या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. इससे माता महालक्ष्मी प्रसन्न होंगी, उनकी विशेष कृपा के पात्र बनेंगे एवं व्यापार में उन्नति और घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होगा. रोजाना इनका पाठ करने से वैभव की प्राप्ति होती है.
  • यदि आपकी कुंडली में देवगुरु बृहस्पति कमजोर है, तो ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान करें और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें. इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. केसर और चने की दाल का दान करें.

ये भी पढ़ें: Diwali Puja 2024: दिवाली पर हर साल लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति क्यों खरीदी जाती है, जान लीजिए वजह

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget