एक्सप्लोरर

Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर होगा हर समस्या का समाधान, करें राशि अनुसार उपाय

Guru Purnima 2025: हिंदू धर्म के महान गुरु महर्षि वेद व्यास के सम्मान में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से समस्याएं दूर होंगी और गुरु ग्रह से शुभ फल मिलेंगे.

आषाढ़ महीने की पूर्णिमा (Ashadha Purnima 2025) के दिन को गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. यह दिन परंपरागत रूप से गुरु पूजन या गुरु अराधना के लिए समर्पित होता है. गुरु पूर्णिमा पर शिष्य अपने गुरुजनों की पूजा करते हैं, उन्हें सम्मान देते हैं और कृतज्ञता प्रकट करते हैं.

हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. इस साल गुरु पूर्णिमा गुरुवार 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. पूर्णिमा तिथि 10 जुलाई को दोपहर 01:36 से शुरू होकर 11 जुलाई दोपहर 02:06 तक रहेगी. गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार उपाय करने से विशेष लाभ मिलता है और समस्या दूर होती है. ज्योतिष में 12 राशियों के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं. आप अपनी राशि अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ये उपाय कर सकते हैं.

गुरु पूर्णिमा के दिन करें राशि अनुसार उपाय (Guru Purnima 2025 Upay)

मेष राशि (Aries)– गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर जाकर भगवान विष्णु की पूजा करें. फिर जरूरतमंदों में पीले वस्त्र या पीली मिठाई दान करें. इस दिन अपने गुरु के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

वृषभ राशि (Taurus)- गुरु पूर्णिमा पर गुरु, भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें. इस दिन भगवद गीता या अन्य आध्यात्मिक ग्रंथों का पाठ करें. इसके बाद अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंद लोगों की सहायता करें.

मिथुन राशि (Gemini)- गुरु द्वारा दिए गए मंत्रों का जाप करें. गुरु को उपहार देकर आभार प्रकट करें. गुरु की अनुपस्थिति में, इस दिन आप भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं. पूजा में भगवान को चावल की खीर का भोग लगाएं.

कर्क राशि (Cancer)- मंदिर या पूजाघर में अपने गुरु की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं. इस दिन यदि आप भगवान विष्णु की पूजा करेंगे तो कई गुना लाभ मिलेगा. साथ ही गुरु मंत्र का भी जाप करें.

सिंह राशि (Leo): गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर बच्चों और छात्रों में शैक्षिक सामग्री का दान करें और ज़रूरतमंदों की मदद करें. इसके अलावा किसी शैक्षणिक संस्थान में जाकर अपने ज्ञान को समृद्ध करने पर विचार करें. बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि वाले जातक गुरु पूर्णिमा पर रात के समय चंद्रमा के उदित होने पर जल अर्पित कर पूजन करें. 

तुला राशि (Libra)- तुला राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएं, आध्यात्म और धर्म के बारे में चर्चा करें. किसी धार्मिक स्थान पर जाकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि वाले गुरु मंत्र का जाप करें. जरूरतमंदों और गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था कराएं, अपने गुरु से आशीर्वाद ले और उन्हें कोई उपहार दें.

धनु राशि (Sagittarius)- गुरु पूर्णिमा के दिन किसी धार्मिक स्थल की तीर्थ यात्रा कर सकते हैं. घर में सत्यनारायण कथा सुनने से भी लाभ होगा.

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के लोग इस दिन चंद्रमा की पूजा करे और गुरु मंत्र का जाप करे. आप गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में हवन भी करा सकते हैं. भगवान विष्णु को चरणामृत का भोग लगाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)- इस दिन सत्य को बनाएं रखने का संकल्प लें और अपने गुरु की सेवा के लिए कुछ समय निकालें. इस उपाय से लंबित कार्यों का समाधान होगा और घर की समृद्धि बढ़ेगी.

मीन राशि (Pisces)- इस दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं. अपने गुरु का आशीर्वाद लें उनके पैर छूएं. इससे स्वास्थ्य मिलेगा और समस्याएं दूर होंगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 12 July 2026: टैरो राशिफल, सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत, वहीं इन 3 राशियों पर मंडराया संकट; पढ़ें अपना भाग्य
टैरो राशिफल 12 जुलाई 2026 सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत, वहीं इन 3 राशियों पर मंडराया संकट; पढ़ें अपना भाग्य
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Kal Ka Rashifal 12 July 2026: कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस
कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस; पढ़ें राशिफल
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget