एक्सप्लोरर

Gupt Navratri Totka: गुप्त नवरात्रि में करें चावल के ये टोटके, घर में आती है बरकत

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि 22 से 30 जनवरी तक है. इस नवरात्रि में किए गए टोटके विशेष फलदायी साबित होते हैं. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में चावल से जुड़े कुछ टोटकों के बारे में.

Gupt Navratri 2023: माघ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है जो 30 जनवरी को समाप्त होगी. इस नवरात्रि में तंत्र साधनाओं का विशेष महत्व होता है. जैसा कि नाम से ही पता चलता है, गुप्त का मतलब है छिपा हुआ. गुप्त नवरात्रि में  गुप्त विद्याओं की सिद्धि के लिए साधना की जाती है.

गुप्त नवरात्रि में गुप्त तरीके से तंत्र साधनी की जाती है. विशेष कामनाओं की सिद्धि के लिए इस नवरात्रि को बहुत खास माना जाता है. मोक्ष की कामना के लिए भी यह नवरात्रि बहुत अहम है. गुप्त नवरात्रि में अघोर तांत्रिक महाविद्याओं को सिद्ध करने के लिए उपासना करते हैं. इस दिन किए गए टोटके भी विशेष फलदायी साबित होते हैं. गुप्त नवरात्रि में चावल के कुछ टोटके करने से घर में बरकत आती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

चावल के चमत्करी टोटके

अगर आपके पास अक्सर आर्थिक तंगी बनी रहती है या फिर घर में बरकत नहीं होती तो गुप्त नवरात्रि पर चावल के टोटके आपके काम आ सकते हैं. इसके लिए गुप्त नवरात्रि के दिनों में सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत हो जाएं. सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहने कर पूजा स्थल के सामने बैठ जाएं.

अब लाल चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर इस पर शंख और एक मोती रख दें. अब शंख पर केसर से स्वास्तिक का चिह्न बनाए. अब स्फटिक माला से  “श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:” मंत्र का जाप करते हुए अखंडित चावल को एक- एक करके शंख में डालें. 

इसके बाद इन चावलों से भरे इस शंख को एक सफेद रंग के कपड़े में पोटली बनाकर अपने धन वाले स्थान या तिजोरी में रख दें. चावल के ये उपाय पूरी गुप्त नवरात्रि करने से घर की बरकत बढ़ने लगती है. गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल केसर डाल कर बनाएं. ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं.

माता लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती. चावल के ये उपाय करने से धन लाभ होता है और घर से कंगाली दूर होती है. गुप्त नवरात्रि में चावल के ये उपाय कर के आप भी अपनी तिजोरी को धन से भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

फरवरी में इन 4 राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-दौलत का होगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का महासंयोग, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 20 जुलाई: शिव योग में किस राशि पर बरसेगी महादेव की कृपा?
Aaj ka Meen Rashifal 20 July 2026: शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Aaj ka Kumbh Rashifal 20 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ
अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ
Aaj ka Makar Rashifal 20 July 2026: नवम भाव का चंद्रमा, भाग्य देगा साथ, बिजनेस और करियर में बनेंगे सफलता के योग
नवम भाव का चंद्रमा, भाग्य देगा साथ, बिजनेस और करियर में बनेंगे सफलता के योग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget