एक्सप्लोरर

Gemini Weekly Horoscope (11 to 17 Nov 2024): मिथुन साप्ताहिक राशिफल, किसी के बहकावे में आकर न लें फैसला

Gemini Weekly Horoscope 11 to 17 Nov 2024: नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है. ज्योतिष (Best Astrologer) से जानें मिथुन राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल में क्या खास है (Mithun Saptahik Rashifal).

Gemini Weekly Horoscope 11 to 17 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह सप्ताह यानी 11- 17 नवंबर 2024 तक का समय कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे मिथुन राशि वालों के लिए नए सप्ताह के आने वाले सात दिन कैसे रहेंगे.

बात करें मिथुन (Mithun Rashi) की तो, यह राशिचक्र की तीसरी राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं. ज्योतिष के अनुसार 11 से 17 नवंबर 2024 तक का समय मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा.

इस सप्ताह आपको अपने किसी भी काम के लिए फैसला लेते समय बहुत सोच-विचार करने की जरूरत रहेगी. इसलिए दिमाग का पूरा इस्तेमाल करें और शुभचिंतकों की भी सलाह लें. आइये जानते हैं मिथुन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal 2024)

  • सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा फैसला लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी पूरा इस्तेमाल करें, वरना बाद में पछतावा करना पड़ सकता है. किसी के बहकावे में आकर या असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा फैसला (Decision) न लें. नौकरीपेशा वालों को ऑफिस (Office) में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके सामने आपकी तारीफ और पीठ पीछे आपका नुकसान करने की फिराक में लगे रहते हैं.
  • व्यापारियों (Businessman) को पैसों से जुड़े फैसले खूब सोच-विचार करने के बाद लें. यदि आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने या बिजनेस को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
  • करियर-बिजनेस (Career-Business) की दृष्टि से आपके लिए समय अनुकूल रहने वाला है. आपके सोचे हुए काम तेजी से निबटते हुए नजर आएंगे, लेकिन आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना है. सेहत की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहने वाला है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से शुभता लिए है. 
  • प्रेमी के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी. आप एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे, जिससे लोग आपकी जोड़ी की प्रशंसा करेंगे. परिवार के लोगों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी (Life Partner) आपके हर फैसले पर आपका साथ देंगे. संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Predictions 2025: बाबा वेंगा की 2025 को लेकर अच्छी नहीं हैं भविष्यवाणियां, मंडरा रहा युद्ध का खतरा!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamine Yamal: 18 साल की उम्र में दुनिया पर छाए लामिन यामाल, क्या कम उम्र में सफलता दिलाते हैं ये 3 ज्योतिषीय योग?
Lamine Yamal: 18 साल की उम्र में दुनिया पर छाए लामिन यामाल, क्या कम उम्र में सफलता दिलाते हैं ये 3 ज्योतिषीय योग?
Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का महासंयोग, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 20 जुलाई: शिव योग में किस राशि पर बरसेगी महादेव की कृपा?
Aaj ka Meen Rashifal 20 July 2026: शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Aaj ka Kumbh Rashifal 20 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ
अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget