एक्सप्लोरर

Gemini Weekly Horoscope 2024: मिथुन वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ, पढ़िए अपना साप्ताहिक राशिफल

Gemini Weekly Horoscope 2024 (11 to 17 August): मिथुन राशि के लिए आने वाला नया सप्ताह कैसा रहेगा. आइये ज्योतिषाचार्य से जानते हैं 11 से 17 अगस्त 2024 तक मिथुन का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

Gemini Weekly Horoscope 11 to 17 August 2024: मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है और इसके स्वामी ग्रह बुध हैं. आइये जानते हैं मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह नया सप्ताह यानी 11 से 17 अगस्त 2024 तक का समय कैसा रहेगा और आपको समस्याओं से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

ज्योतिषाचार्य (India Best Astrologer) से जानें मिथुन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल विस्तार से  (Mithun Saptahik Rashifal 2024)-

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)-

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा. इस सप्ताह रोजी-रोजगार से से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी. वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है.

पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश का आपको इस सप्ताह बड़ा लाभ मिल सकता है. कारोबार को विस्तार देने की योजना फलीभूत होती नजर आएगी. बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा. यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपको इस दिशा में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है.

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी. किसी भी कार्य को करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा.

सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नए संबंधों का विस्तार करने वाली रहेगी. प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी. लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.

मिथुन राशि के लिए उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

ये भी पढें: Taurus Weekly Horoscope 2024: वृषभ राशि की झोली में आएगी ये बड़ी खुशी, पढ़ें अपना वीकली राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget