एक्सप्लोरर

Garuda Purana: क्या आप जानते हैं स्वर्ग या नरक का सुख-दुख भोगने के बाद कहां जाती है 'आत्मा'

Garuda Purana: गरुड़ पुराण ग्रंथ के अनुसार व्यक्ति केवल पृथ्वी पर ही सुख-दुख नहीं भोगते बल्कि मृत्यु पश्चात जीवात्मा को स्वर्ग या नरक की प्राप्ति होती है और सुख-दुख भोगना पड़ता है.

Garuda Purana, Niti Grantha: पृथ्वी पर कोई ऐसा प्राणी नहीं है जिसे मृत्यु का सामान न करना पड़े. जो दुनिया में आया है उसे एक निश्चित अवधि पूरी करने के बाद दुनिया से जाना है.

मृत्यु को रोक नहीं सकते लेकिन अपने कर्मों से इसे संवार जरूर सकते हैं. गरुड़ पुराण ग्रंथ में भगवान विष्णु पक्षी गरुड़राज को बताते हैं कि व्यक्ति अपने कर्मों से ही मृत्यु के बाद स्वर्ग या नरक में स्थान प्राप्त करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मृत्यु के बाद स्वर्ग या नरक का सुख-दुख भोगने के बाद जीवात्मा का क्या होता है और ये कहां जाती हैं.

कहां है स्वर्ग और नरक लोक

गरुड़ पुराण के अनुसार धरती के ऊपर स्वर्ग लोक है और धरती के नीचे नरक लोक है. नरक लोक को अधोलोक भी कहा जाता है. महाभारत में राजा परीक्षित द्वारा शुकदेवजी से यह पूछे जाने पर कि नकर लोक कहां है, तब वे कहते हैं- नरक त्रिलोक के भीतर है, जो दक्षिण की ओर पृथ्वी से नीचे और जल के ऊपर है.

वहां सूर्य पुत्र और शनि के भ्राता यमराज का वास होता है जो दूतों द्वारा लाए जीवात्मा को उनके बुरे कर्मों का दंड देते हैं. तमिस्रा, अन्धतामिसरा ,रौरव , महारौरव, कुम्भीपाक, कालसूत्र, असिपत्रवन ,सुकरमुख, अंधकूप ,क्रमिभोजन, सनडांस, तप्तसुरमी, वज्रकांतका, वैतरणी ,पुयोडा, लालभक्ष , सरमेदाना, अयहपना, रकसोगना भोजन ,सुलप्रोत, दंडसुका, अवतनिरोधन, पर्यवर्तन, सुचिमुख, अविचि , कसरदमना आदि जैसे कई प्रकार के नरक होते हैं. इसमें कर्मों के लेखा-जोखा के अनुसार जीवात्मा को दंड दिया जाता है.

नरक में दंड भोगने के बाद कहां जाती है आत्मा

हमने पुराणों में पढ़ा है कि जीवन में बुरे कर्म करने वालों को मरने के बाद नरक की प्राप्ति होती है. लेकिन नरक के बाद फिर आत्मा कहां जाती है या नरक आत्मा का स्थाई स्थान बन जाता है. ग्रंथों के अनुसार नरक वह स्थान नहीं है जहां आत्मा को स्थाई रूप से रहना होता है. जैसे ही जीवात्मा के पापकर्म का दंड पूरा हो जाता है उसे फिर से मर्त्यलोक आना होता है और जीवन फिर से शुरु करना होता है.

क्या मृत्यु के बाद नरक-स्वर्ग ही है स्थाई स्थान

आत्मा के लिए नरक या स्वर्ग दोनों में कोई भी स्थायी स्थान नही होता है. आत्मा का यहां आना- जाना केवल पाप और पुण्य कर्मों को भोगना होता है. यदि आत्मा स्वर्ग में जाती है तो भी वहां अनंत समय तक नहीं रहना होता है. जैसे ही उसके सद्कर्मों का प्रभाव खत्म हो जाता है फिर आत्मा भूलोक लौटती है. पृथ्वी पर आत्मा का इसी तरह आना जाना और योनि प्राप्त करना लगा रहता है,  जब तक कि वह सद्कर्मो से मोक्ष न प्राप्त कर ले.

ये भी पढ़ें: Chandra Darshan 2022: पौष अमावस्या के बाद इस दिन होगा साल का अंतिम चंद्र दर्शन, जानें समय, तिथि, पूजन और लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget