एक्सप्लोरर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार जाने वो 16 घोर नरक, जिसके बारे में जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में कुल 14 लाख नरक का वर्णन है. लेकिन इसमें भगवान विष्णु ऐसे 16 घोर नरक के बारे में बताते हैं, जिसका कष्ट बुरे कर्म वाली आत्मा को झेलना पड़ता है. जानते हैं इसके बारे में.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti: मृत्यु अटल सत्य है. इसे ना कोई बदल सकता है और ना ही टाल सकता है. जिस प्राणी का पृथ्वीलोक पर जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है. लेकिन मृत्यु के बाद व्यक्ति की जीवात्मा का क्या होगा यह उसके कर्मों पर जरूर निर्भर करती है. इसके बावजूद भी जीवित रहते हुए लोग इन बातों को नहीं समझते है और बुरे कर्म करते रहते हैं.

कहा जाता है कि जो व्यक्ति जीवन में अच्छे कर्म करता है उसका जीवन सुखमय बीतता है और मृत्यु के बाद उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है. वहीं बुरे कर्म करने वालों को मरने के बाद यमराज के यमदूत सताते हैं और ऐसी आत्मा को नरक का कष्ट भी भोगना पड़ता है. गरुण पुराण जोकि हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में एक है. इसमें विशेषकर जन्म, मृत्यु, स्वर्ग, नरक और यमलोक आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है.

गरुड़ पुराण ग्रंथ में भगवान विष्णु अपने प्रिय वाहन पक्षीराज गरुड़ से मृत्यु और मृत्यु के बाद की घटनाओं को लेकर बातचीत करते हैं. इसी का वर्णन गरुड़ पुराण में किया गया है. वैसे तो गुरुड़ पुराण में कुल 14 लाख नरक के बारे में बताया गया है. लेकिन इसमें 16 ऐसे घोर नरक बताए गए हैं जिसे जानकर किसी भी व्यक्ति की रूह कांप जाएगी. इन नरक में ऐसे लोगों की आत्मा जाती है, जिसमें जीवन में बहुत बुरे कर्म किए हों. जानते हैं इन 16 नरक को इसमें मिलने वाले दंड के बारे में.

गरुड़ पुराण के अनुसार 16 घोर नरक

  •  तमिश्रम नरक: एसे लोग लोग दूसरे की संपत्ति हड़पते हैं. उनकी आत्मा को बंदी बनाकर तमिश्रम नरक में तब तक पीटा मारा जाता है, जबतक वह बेहोश न हो जाए.
  • अंधतामिस्त्र नरक: ऐसे पुरुष या स्त्री जो एक दूसरे को केवल उपयोग और भोग की वस्तु समझते है और स्वार्थ की दृस्टि से रहते है. तो ऐसे लोगों को यह नकर मिलता है
  • वैतरणी नरक: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इसी नदी को पार करना पड़ता है. लेकिन यह सामान्य नदी नहीं होती, बल्कि इसे गंगा नदी का रौद्र रूप माना जाता है. इसमें मलमूत्र ,मरे हुए कीड़े,सांप, मांस और आग की लपटे होती है. इस नदी का रंग लाल होता है. एसे लोग जिन्होंने अपने जीवन में खूब पाप किए हो उनकी आत्मा को इस नदी से गुजरना पड़ता है.
  • तप्तमूर्ति नरक: रत्नों और धातुओं की चोरी करने वालों को तप्तमूर्ति नरक की आग में रखा जाता है.
  • पुयोड़कम नरक: शास्त्रों के वर्णन अनुसार, यह नरक कुंआ के समान होता है. इसमें रक्त, मानव मल-मूत्र और कई धृणित वस्तुएं होती हैं. जो लोग बिना विवाह किए शारीरिक संबंध बनाते हैं और विश्वासघात करते हैं.
  • कुंभीपाकम नरक: ऐसो लोग जो अपने स्वार्थ के लिए जानवरों की हत्या करते हैं. उनकी आत्मा मरने के बाद इसी नरक में आती है. वहां आत्मा को खौलते गर्म तेल में डालकर यातनाएं दी जाती है. 
  • विलपक नरक: जो ब्राह्मण मदिरा पान करते हैं उन्हें इस नरक की आग में रखा जाता है.
  • अविसि नरक: झूठ बोलने वाले लोगों को इस नरक में भेजा जाता है. इसमें जीवात्मा को बहुत ऊंचाई से नीचे फेंका जाता है.
  • ललाभक्षम नरक: जो लोग दूसरों के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाते या बलात्कार करते हैं उन्हें इस नरक में भेजा जाता है.
  • असितापत्रम नरक: गैरजिम्मेदार और अपने कर्तव्य से पीछा छुड़ाने वाले लोगों को यह नरक मिलता है. यहां जीवात्मा को चाकू मार-मारकर छलनी की जाती है और यातना दी जाती है.
  • कलसूत्रम नरक: जो लोग बड़ों का आदर-सम्मान नहीं करते उन्हें इस नरक में गर्म जगह पर तब तक रखा जाता है, जबतक यातना समय समाप्त नहीं हो जाती.
  • सुकरमुखम नरक: इस नरक में मरने के बाद उन लोगों की आत्मा को भेजा जाता है जो दूसरो को अपने इशारे पर नचाते हैं और बुरा बर्ताव करते है.
  • महावीचि नरक: यह नरक खून और नकीले कांटों से भरा होता है. गायों की हत्या करने वालों को इस नकर में कष्ट दी जाती है.  
  • शाल्मलि नरक: ऐसी स्त्री जो पराए पुरुष के साथ अनैतिक संबंध बनाती है, उसे इस नरक में जलते हुए कांटों को आलिंगन करना पड़ता है.
  • वज्रा कुठार नरक: पेड़ काटने वाले लोगों को मरने के बाद इस नरक में वज्रो से पीटा जाता है.
  • दुर्धर नरक: यह नरक बिच्छूओं से भरा होता है. लोग ब्याज आदि का धंधा करते हैं और असहायों से सूद वसूलते हैं उन्हें इस नरक में लाया जाता है.

ये भी पढ़ें: Vaishakh Month 2023: वैशाख माह कब से होगा शुरू? जानें इसका महत्व और नियम

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kark Rashifal 24 July 2026: कर्क राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा अचानक धन लाभ, पूरी होंगी बिजनेस प्लानिंग
Kark Rashifal 24 July 2026: कर्क राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा अचानक धन लाभ, पूरी होंगी बिजनेस प्लानिंग
Mithun Rashifal 24 July 2026: मिथुन राशि वालों को अज्ञात स्रोत से होगा धन लाभ, बिजनेस में पूरे होंगे सोचे हुए काम
Mithun Rashifal 24 July 2026: मिथुन राशि वालों को अज्ञात स्रोत से होगा धन लाभ, बिजनेस में पूरे होंगे सोचे हुए काम
Vrishabha Rashifal 24 July 2026: वृषभ राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगी बिजनेस में बड़ी डील, करियर में खुलेंगे नए रास्ते
Vrishabha Rashifal 24 July 2026: वृषभ राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगी बिजनेस में बड़ी डील, करियर में खुलेंगे नए रास्ते
Mesh Rashifal 24 July 2026: मेष राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगी सफलता, कागजी कार्रवाई में बरतें बड़ी सावधानी
Mesh Rashifal 24 July 2026: मेष राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगी सफलता, कागजी कार्रवाई में बरतें बड़ी सावधानी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget