एक्सप्लोरर

Vaishakh Month 2023: वैशाख माह कब से होगा शुरू? जानें इसका महत्व और नियम

Vaishakh Month 2023: चैत्र पूर्णिमा के बाद हिंदू कैलेंडर के दूसरे माह वैशाख मास की शुरुआत होती है. जानते हैं इस साल वैशाख माह कब से शुरू हो रहा है, क्या है इसका महत्व और इस महीने में क्या करें.

Vaishakh Month 2023: हनुमान जयंती पर चैत्र महीना समाप्त हो जाएगा. पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के बाद हिंदू कैलेंडर के दूसरे माह वैशाख मास की शुरुआत होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख मास भगवान विष्णु की उपासना के लिए समर्पित है. इस मास में स्नान-दान, जाप और तप करने से साधकों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. स्कंद पुराण में वैशाख माह को  'माधव मास' कहा गया है. इस महीने में संयम,अहिंसा,आध्यात्म,स्वाध्याय और जनसेवा  करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है. आइए जानते हैं इस साल वैशाख माह कब से शुरू हो रहा है, क्या है इसका महत्व और इस महीने में क्या करें.

वैशाख माह 2023 डेट (Vaishakh Month 2023 Date)

वैशाख माह की शुरुआत 7 अप्रैल 2023 को हो रही है. इसका समापन 5 मई 2023 को होगा. इसके बाद ज्येष्ठ मास आरंभ हो जाएगा. इस मास के विशाखा नक्षत्र से संबंध होने की वजह से इसे वैशाख महीना कहा जाता है. इसमें गंगा स्नान, दान, तप, जप करने का खास महत्व है.

वैशाख माह महत्व (Vaishakh Month Significance)

न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्।

न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंङ्गया समम्।।

वैशाख माह का महत्व बताते हुए इस श्लोक में कहा गया है कि वैशाख के समान कोई मास नहीं है, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान को शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है. वैशाख को ब्रह्माजी ने सब मासों में उत्तम बताया है. पुराणों के अनुसार वैशाख मास माता की तरह सब जीवों की मनचाही इच्छाओं को पूरा करने वाला माना जाता है. मान्यता है कि इस महीने में जन कल्याण के खातिर देवी-देवता जल में निवास करते हैं

वैशाख महीने में क्या करें (Vaishakh Month Do's)

  • वैशाख में जल दान को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. इस महीने से गर्मी चरम पर होती है ऐसे में जो वैशाख के महीने में राहगीरों के लिए जल सेवा करता है, प्याउ लगाता है उसे पितर, देवता और समस्त ऋषियों का आशीर्वाद मिलता है. पितर भी तृप्त होते हैं.
  • वैशाख के महीने में छायादार वृक्ष की सेवा, छाया चाहने वालों को छाता, गर्मी से त्रस्त व्यक्ति को पंखा, जूते-चप्पल, पशु-पक्षियों के लिए दाना, पानी की व्यवस्था करना चाहिए. मान्यता है इससे चार धाम तीर्थ और दस हजार राजसूय यज्ञ करने के समान फल प्राप्त होता है.
  • वैशाख में भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए थे, उनकी उपासना करें. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अक्षय तृतीया पर शुभ चीजों की खरीदारी करें.
  • इस माह में खरमास खत्म होने के बाद भूमि, भवन, वाहन, सोना-चांदी आदि खरीदने से उसमें वृद्धि होती है. नए कार्य की शुरुआत के लिए वैशाख का महीना शुभ माना गया है.

वैशाख महीने में क्या न करें (Vaishakh Month Dont's)

  • वैशाख में गर्मी की मात्रा तीव्र होती जाती है. ऐसे में दिनचर्या में जल का प्रयोग अधिक करें. मसालेदार और बासी चीजें खाने से बचें.
  • प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठें और ठंडे पानी से स्नान कर कार्य शुरू करें.

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 7 अद्भुत योग, इस समय खरीदारी का मिलेगा कई गुना लाभ

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mangla Gauri Vrat Katha: मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Som Pradosh Vrat 2026 Live: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
LIVE: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget