एक्सप्लोरर

Garuda Purana: सर्व पितृ अमावस्या पर करें गरुड़ पुराण के उपाय, पितर प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

Garuda Purana: ज्ञात-अज्ञात पितरों के श्राद्ध के लिए सर्व पितृ अमावस्या को खास माना गया है. गरुड़ पुराण में ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिसे इस दिन करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ है, इसमें जन्म और मृत्यु के साथ ही मृत्यु के बाद की घटनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बतलाया गया है. आमतौर पर गरुड़ पुराण का पाठ घर पर किसी परिजन की मृत्यु के बाद 13 दिनों तक कराया जाता है.

गरुड़ पुराण को सद्गति प्रदान करने और पुण्य कर्म करने के लिए प्रेरित करने वाला ग्रंथ कहा गया है. इसलिए हर व्यक्ति को इसका पाठ करना चाहिए और इसमें बताए नीति-नियमों का आत्मसात करना चाहिए.

सर्व पितृ अमावस्या 2023

सर्व पितृ अमावस्या 16 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है. सर्व पितृ अमावस्या के साथ ही पितृपक्ष का समापन भी हो जाता है. इस साल सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर 2023 को है. इस दिन भूले-बिसरे, ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा है. यदि आपको अपने पितरों की मृत्यु तिथि याद न हो तो आप इस दिन उनका श्राद्ध कर सकते हैं. लेकिन इसी के साथ गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे काम या उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या पर करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है और पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.

गरुड़ पुराण के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 काम

  • पंचबलि कर्म: गरुड़ पुराण के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या पर पंचबलि कर्म जरूर करें. पंचबलि में पितरों के निमित्त 5 जगह भोजन निकालकर उन्हें ग्रहण कराई जाती है. पंचबलि यानी गोबलि (गाय), श्वानबलि (कुत्ता), काकबलि (कौआ), देवबलि (देव) और पिपलिकादि बलि (चीटियों) के लिए भोजन निकाला जाता है.
  • तर्पण और पिंडदान: सर्व पितृ अमावस्या पर तर्पण और पिंडदान का खास महत्व होता है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, सामान्य विधि के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या पर चावल, दूध, घी, गुड़ और शहद मिलाकर पिंड बनाकर पितरों को अर्पित किया जाता है.
  • गरुड़ पुराण का पाठ: मृत्यु के बाद घर पर 13 दिनों तक गरुड़ पुराण का पाठ होता है. यह मृतक की आत्मा को सुनाया जाता है. इसलिए सर्व पितृ अमावस्या पर गरुड़ पुराण में कुछ विशेष अध्यायों का पाठ जरूर करें. इसके अलावा आप इस दिन गीता का पाठ भी कर सकते हैं. इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.
  • दान: सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों के निमित्त यथाशक्ति दान करना चाहिए. इससे पितृ प्रसन्न होते हैं. सर्व पितृ अमावस्या पर अन्न-धन के दान के साथ ही दीपदान, छायादान और श्रमदान भी करना चाहिए.
  • 16 ब्राह्मणों को कराएं भोजन: सर्व पितृ अमावस्या पर बटुक ब्राह्मण (ऐसे छोटे ब्राह्मण जो वेद अध्ययन कर रहे हों) को भोजन कराना चाहिए. इन्हें पेटभर भोजन कराने के साथ ही दक्षिणा देकर विदा करें.

ये भी पढ़ें: क्यों जरूरी है श्राद्ध, और नहीं किया तो क्या होगा? पितृ पक्ष को लेकर क्या कहते वेद-पुराण? जानने के लिए पढे़ं ये विशेष लेख

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
Makar Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
Dhanu Weekly Rashifal 10-16 August 2026: धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
Vrishchik Weekly Rashifal 10-16 August 2026: वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget