एक्सप्लोरर

Eclipse In India 2024: साल 2024 कितने ग्रहण लग रहे हैं? सूर्य और चंद्र ग्रहण की पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Eclipse 2024 Dates: भारत में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं. इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे. जानते हैं कि अगले साल कब-कब सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेगा.

Eclipse 2024: विज्ञान में ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है. चंद्र और सूर्य दोनों घटनाएं चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की स्थिति के कारण बनती हैं. धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है. साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने वाला है. जानते हैं इस साल के ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी.

25 मार्च को लगेगा पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Date 2024) 

साल 2024 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो 25 मार्च को लगेगा. यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा. भारत में दिखाई ना देने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका में दिखाई देगा. 

चंद्र ग्रहण का समय: सुबह 10:23 मिनट से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक 
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 36 मिनट तक

8 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण  (Surya Grahan Date 2024) 

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका धार्मिक महत्व नहीं होगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा. यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में ही दिखाई देगा. 

सूर्य ग्रहण का समय: 8 अप्रैल की रात 09:12 मिनट से  मध्य रात्रि 01:25 मिनट तक
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 25 मिनट 

18 सितंबर को लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse Of 2024)

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा. ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा. इसे यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा का एक छोटा हिस्सा ही गहरी छाया में प्रवेश करेगा.

दूसरे चंद्र ग्रहण का समय: सुबह 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट तक 
दूसरे चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 04 मिनट तक

2 अक्टूबर को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Solar Eclipse Of 2024) 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा. इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण होगा. इस सूर्य ग्रहण का ज्यादातर पथ प्रशांत में होगा. दक्षिण अफ्रीका के चिली और अर्जेंटीना में यह एकदम साफ दिखेगा.

सूर्य ग्रहण का समय: 2 अक्टूबर की रात 09:13 मिनट से मध्य रात्रि 03:17 मिनट तक
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 6 घंटे 04 मिनट 

ये भी पढ़ें

मंगल का गोचर बढ़ाएगा इन राशियों की परेशानी, धन और पद-प्रतिष्ठा की होगी हानि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Krishna Chhathi 2026: कृष्ण छठी की रात खाली कागज और कलम क्यों रखते हैं? जानें इसके पीछे की मान्यता
कृष्ण छठी की रात खाली कागज और कलम क्यों रखते हैं? कम लोग जानते हैं वजह
Aaj Ka Rashifal 8 September 2026: आज दोपहर 3:26 से पहले निपटा लें जरूरी काम? राशि देखकर बनाएं दिन का प्लान
Aaj Ka Rashifal: 8 सितंबर को आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा? जानें आज का राशिफल
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर को सूर्य करेंगे कन्या राशि में गोचर, जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर को सूर्य करेंगे कन्या राशि में गोचर, जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
Kal Ka Rashifal 8 September 2026: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से इन राशियों को मिलेगा अटका धन, जानें मेष से मीन कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 8 September 2026: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से इन राशियों को मिलेगा अटका धन, जानें मेष से मीन कल का राशिफल

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, बंगाल का वीडियो वायरल
देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, बंगाल का वीडियो वायरल
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? खुद बता दी वजह
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
कौन से 2 नेताओं को पसंद करते हैं नितिन गडकरी, खुद किया खुलासा
कौन से 2 नेताओं को पसंद करते हैं नितिन गडकरी, खुद किया खुलासा
How To Store Bhindi: फ्रिज में भिंडी हो जाती है चिपचिपी? 1 आसान ट्रिक से रखें फ्रेश
फ्रिज में भिंडी हो जाती है चिपचिपी? 1 आसान ट्रिक से रखें फ्रेश
Embed widget