एक्सप्लोरर

Mangal Gochar 2024: मंगल का गोचर बढ़ाएगा इन राशियों की परेशानी, धन और पद-प्रतिष्ठा की होगी हानि

Mars Transit in Aquarius 2024: मंगल 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाला है. मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं रहने आने वाला है. जानते हैं किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

Mars Transit 2024: ज्योतिष में मंगल को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है. नवग्रहों में मंगल को योद्धा और सेनानायक का दर्जा प्राप्त है जो स्वभाव से बहुत उग्र ग्रह माना गया है. कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत हो तो जातक को सभी प्रकार की सुख-सुविधा, अच्छी सेहत मिलती है और तेज बुद्धि प्राप्त होती है. 

जिन जातकों की कुंडली में मंगल अच्छी स्थिति में होता है उन्हें अपने करियर में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है. वहीं मंगल की अशुभ स्थिति अन चीजों की हानि कराती है. मंगल 15 मार्च 2024 की शाम 05 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं. मंगल का यह गोचर कुछ लोगों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. जानते हैं इन राशियों के बारे में. 

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रहेंगे. यह गोचर आपके खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर काफी धन खर्च करना पड़ सकता है. इस अवधि में जातकों को संपत्ति संबंधित विवादों से भी दो-चार होना पड़ सकता है. 

वृषभ राशि वालों को इस गोचर के दौरान नौकरी में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आपको नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक बढ़ सकता है. इन राशि के लोगों को सफलता पाने के लिए कई चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा. इस समय आपका कोई भी काम आसानी से नहीं होगा. रिश्तों में भी परेशानियां आएंगी.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है. इस समय आप मानसिक रूप से बेहद परेशान रहेंगे. अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. इस समय आपको कोई बदलाव करने से रुकना चाहिए वरना आपको और भी नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. इस गोचर के दौरान आपको धन हानि होने की संभावना है.

कर्क राशि के लोगों को इस अवधि में कई तरह के खर्चों से गुजरना पड़ सकता है. करियर के लिहाज़ से, कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर अनुकूल नहीं रहने वाला है. आपको नौकरी में संतुष्टि नहीं प्राप्त होगी. इस राशि के लोगों को अपनी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे. इस गोचर से आपको व्यवसाय में भी भारी नुकसान हो सकता है.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है. आप अपने काम से संतुष्टी नहीं महसूस करेंगे. इस समय आपके प्रगति में कई तरह की बाधाएं आएंगी. कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है. तुला राशि के जातकों को अपने व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. 

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टिकोण से काफी परेशानी लेकर आने वाला है. आप कई तरह की जिम्मेदारियों से घिर सकते हैं और इस कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. पार्टनर के साथ आपके संबंधों में खटास आ सकती है. इस गोचर के दौरान आपको परिवारिक रूप से कुछ समस्याएं आ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें

भोलेनाथ को पसंद नहीं ये 5 चीजें, महाशिवरात्रि की पूजा में गलती से भी ना करें इस्तेमाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget