एक्सप्लोरर

Earthquake: हिंदू नववर्ष से पहले भूतड़ी अमावस्या पर तेज भूकंप, पूर्णिमा और अमावस्या के पास आते हैं भूकंप! क्या है इसका ज्योतिष कनेक्शन, जानें

Earthquake: भूतड़ी या चैत्र अमावस्या के दिन 22 मार्च को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. ज्योतिष के अनुसार अमावस्या और पूर्णिमा के दिन भूकंप आने की संभावना अधिक होती है. जानें आखिर क्या है इसका कारण.

Earthquake Connection of Amavasya and Purnima: 22 मार्च 2023 की रात करीब 10 बजे उत्तर भारत समेत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है. ज्योतिष शास्त्र में भूकंप आने की संभावना की भविष्यवाणी पहले ही कर दी जाती है. यह भविष्यवाणी संभावित समय से लेकर एक माह तक की होती है.

ज्योतिष शास्त्र में भूकंप की भविष्यवाणी

ज्योतिष शास्त्र ग्रह-नक्षत्रों के साथ ही खगोलीय घटनाओं की गणना की सटीक जानकारी देता है. ज्योतिष को वेदों का नेत्र कहा जाता है. पंचांग मात्र से ही ज्योतिष गणना के आधार पर सालों तक आने वाले ग्रहण, अमावस्या और पूर्णिमा की सटीक जानकारी दे देता है और यहां तक कि भूकंप का पूर्वानुमान भी लगाया जा सकता है.

अमावस्या-पूर्णिमा का भूकंप से कनेक्शन

  • गर्ग संहिता में बताया गया है कि मंगल, शनि, राहु और गुरु जैसे बड़े ग्रह जब परस्पर क्रेंद या त्रिकोण में होते हैं तब भूकंप आने की आशंका काफी बढ़ जाती है.
  • ज्योतिष के अनुसार, अधिकतर बड़े भूकंप रात्रि, मध्यरात्रि, मध्याह्न या ब्रह्म मुहूर्त के समय ही आते हैं.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अधिकतर भूकंप सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण, पूर्णिमा और अमावस्या के आसपास आते हैं.
  • हाल ही में तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप के दिन 5 फरवरी को पूर्णिमा थी अगली सुबह भूकंप आया. संयोग से 22 मार्च को आए भूकंप के दिन भूतड़ी अमावस्या या चैत्र अमावस्या थी.
  • बड़े ग्रह जैसे मंगल, शनि, राहु और गुरु जब पृथ्वी तत्व की राशियां जैसे वृषभ, कन्या व मकर और वायु तत्व की राशियां जैसे कुंभ, तुला या मिथुन में होती हैं तो ऐसी स्थिति में विनाशकारी भूकंप आने की संभावना अधिक होती है. 

ग्रहण से भूकंप का कनेक्शन

ज्योतिष के अनुसार, जब ग्रहण पड़ते हैं या ग्रहण लगने वाला होता है तो उसके 40 दिन पहले और 40 दिन बाद यानी 80 दिनों के अंतराल में भूकंप आने की संभावना होती है. सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के पहले या बाद आए भूकंप के कई तथ्य भी मिलते हैं. 22 मार्च को भी भूकंप आया और 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है.

भूकंप आने से पहले के संकेत

बृहत् संहिता ग्रंथ के 32वें अध्याय में ‘भूकंप लक्षण’ में बताया गया है कि, भूकंप आने से पहले आसमान में चारों ओर धुंआ, धूल भरी आंधी, सूर्य की किरणों का धीमा पड़ना, अग्नि मंडल के नक्षत्रों में तारे टूटना, उल्का पात होना, जंगल में आग लगना आदि जैसे संकेत दिखाई पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: Earthquake: सच हुई इस एक्सपर्ट की भविष्यवाणी! तुर्किए के बाद अफगानिस्तान में आया तेज भूंकप, उत्तर भारत की भी धरती कांपी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vrishchik Rashifal 22 August 2026: 2रे चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से वृश्चिक राशि वालों को होगा वित्तीय लाभ, कोर्ट-कचहरी में मिलेगी जीत
Vrishchik Rashifal 22 August 2026: 2रे चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से वृश्चिक राशि वालों को होगा वित्तीय लाभ, कोर्ट-कचहरी में मिलेगी जीत
Tula Rashifal 22 August 2026: 3रे चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से तुला राशि वालों को कोर्ट-कचहरी में मिलेगी जीत, दोस्तों से मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स
Tula Rashifal 22 August 2026: 3रे चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से तुला राशि वालों को कोर्ट-कचहरी में मिलेगी जीत, दोस्तों से मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स
Kanya Rashifal 22 August 2026: 4थे चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कन्या राशि वाले जोखिम भरे कामों से बचें, कानूनी पेपर्स को पढ़कर ही करें साइन
Kanya Rashifal 22 August 2026: 4थे चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कन्या राशि वाले जोखिम भरे कामों से बचें, कानूनी पेपर्स को पढ़कर ही करें साइन
Singh Rashifal 22 August 2026: 5वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से सिंह राशि वालों के दूर होंगे अधिकारियों से मतभेद, पैसों की होगी आवक
Singh Rashifal 22 August 2026: 5वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से सिंह राशि वालों के दूर होंगे अधिकारियों से मतभेद, पैसों की होगी आवक

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget