एक्सप्लोरर

Dussehra 2023: दशहरा का दिन मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ, जानें इस दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए

Vijayadashami 2023 : दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर युद्ध में जीत हासिल की थी. इस पर्व को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में भी मनाया जाता है. जानते हैं इस दिन का महत्व

Dussehra Date 2023: दशहरा या विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. हिंदू धर्म में दशहरा के पर्व का विशेष महत्व है. दशहरा का पर्व इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर युद्ध में जीत हासिल की थी. इस पर्व को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में भी मनाया जाता है. इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. रावण दहन के साथ-साथ इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है.

दशहरे के दिन किए जाते हैं ये कार्य

दशहरा या विजयादशमी सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है. इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य फलकारी माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन आदि कार्य शुभ माने गए हैं.  दशहरे के दिन पूरे श्रद्धा भाव से श्री रामचरितमानस का पाठ करना अति उत्तम माना जाता है.  दशहरे के दिन गुप्त दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

दशहरे के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

विजयादशमी के दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है. दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, ऐसे में इस दिन भूलकर भी कोई बुरा कार्य नहीं करना चाहिए.
मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आशीर्वाद प्राप्त करना है तो अपनी गलती से भी मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए.  किसी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए. विजयादशमी के दिन न तो किसी के साथ वाद-विवाद करें और न हीं किसी को झूठ या कटु वचन बोलें. इस दिन व्यक्ति को मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए. इस दिन पेड़-पौधों को काटना भी अशुभ माना जाता है.

दशहरे का महत्व

जगहों पर दशहरे का त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. शस्त्र का प्रयोग करने वाले लोग इस दिन शस्त्र पूजन भी करते हैं. वहीं कई लोग इस दिन पुस्तकों और वाहनों की भी पूजा की जाती है. किसी नए काम को शुरू करने के लिए यह दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. कई जगहों पर दशहरे के दिन नया सामान खरीदने की भी परंपरा है. अधिकतर जगहों पर इस दिन रावण का पुतला जलाया जाता है. दशहरे का त्योहार सामाजिक एकता, सहयोग और सौहार्द का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय बरतें सावधानी, नियमों की अनदेखी से नाराज होती हैं मां दुर्गा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 5 July 2026: मकर राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, साथी के साथ बिताएंगे यादगार पल
मकर राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, साथी के साथ बिताएंगे यादगार पल
Shukra-Ketu Yuti 2026: शुक्र-केतु की दुर्लभ युति आज से; 4 राशियों के लिए 'राजयोग' जैसे दिन, तो इन 6 राशियों को रहना होगा अलर्ट!
Shukra-Ketu Yuti 2026: शुक्र-केतु की दुर्लभ युति आज से; 4 राशियों के लिए 'राजयोग' जैसे दिन, तो इन 6 राशियों को रहना होगा अलर्ट!
Tarot Rashifal 5 July 2026: टैरो राशिफल, कर्क और धनु राशि वालों पर मंडरा रहे हैं परेशानी के बादल, जानें रविवार को किसे रहना होगा सावधान!
टैरो राशिफल 5 जुलाई 2026: कर्क और धनु राशि वालों पर मंडरा रहे हैं परेशानी के बादल, जानें रविवार को किसे रहना होगा सावधान!
Rahu Gochar 2026: किस्मत का बड़ा टर्निंग पॉइंट! 5 दिसंबर को राहु बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों के छात्रों का चमकेगा करियर
Rahu Gochar 2026: किस्मत का बड़ा टर्निंग पॉइंट! 5 दिसंबर को राहु बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों के छात्रों का चमकेगा करियर

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget