एक्सप्लोरर

Durga Saptashati Path Niyam: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय बरतें सावधानी, नियमों की अनदेखी से नाराज होती हैं मां दुर्गा

Shardiya navratri 2023: दुर्गा सप्तशती (Durga Saptashati) मां दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि के उत्सव में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इसका पाठ किया जाता है.

Shardiya navratri 2023: नवरात्रि के नौ दिनों में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इन नौ दिनों में मां को प्रसन्न करने के तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक श्री दुर्गा सप्तशती (Durga Saptashati) का पाठ करना अति उत्तम माना जाता है. दुर्गा सप्तशती में 13 अध्याय और 700 श्लोक हैं. इनके पाठ कर मां दुर्गा की आराधना की जाती है. 

दुर्गा सप्तशती के लाभ

दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों में मां दुर्गा के तीन चरित्रों के बारे में बताया गया है. इन्हें प्रथम, मध्यम और उत्तम के नाम से जाना जाता है. दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. मान्यता है कि इसके पाठ से माता रानी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करती हैं. दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है. दुर्गा सप्तशती शक्ति का प्रतीक है. इसके द्वारा व्यक्ति को शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होती है. दुर्गा सप्तशती पाठ करने के भी कुछ खास नियम होते हैं. 

दुर्गा सप्तशती के पाठ में रखें इन बातों का ध्यान

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए. इसका पाठ उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिसने अपने घर में कलश स्थापिता किया है. श्री दुर्गा सप्तशती की पुस्तक को कभी भी हाथ में लेकर नहीं पढ़ना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछा लें. अब इस पर दुर्गा सप्तशती पुस्तक रखें.  कुमकुम, चावल और फूल से इसकी पूजा करने के बाद ही इस पाठ का आरंभ करना चाहिए.

पाठ शुरू करने से पहले और खत्म करने के बाद हर बार इसके नर्वाण मंत्र 'ओं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' का जाप जरूर करना चाहिए. इस मंत्र के जाप के बाद ही यह पाठ पूर्ण माना जाता है. दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय एक बात ध्यान रखना चाहिए. इस समय तन और मन दोनों को ही पूरी तरह साफ रखना चाहिए. स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद ही दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू करें. दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय इसके हर एक का शब्द का बिल्कुल स्पष्ट उच्चारण करना जरूरी है. यह पाठ धीमी आवाज में करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

आज सूर्य के तुला राशि में गोचर से बनेगा क्रूर योग, इन 4 राशियों को होगा भारी नुकसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Prediction 2026: ज्योतिषाचार्य का जुलाई में पुल टूटने और भारी तबाही का था अनुमान, अब सच साबित हुई ABP Live की यह बड़ी भविष्यवाणी!
ज्योतिषाचार्य का जुलाई में पुल टूटने और भारी तबाही का था अनुमान, अब सच साबित हुई ABP Live की यह बड़ी भविष्यवाणी!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 8 जुलाई को इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, ग्रहों के खास संयोग से मिलेगा बड़ा लाभ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget