एक्सप्लोरर

Donald Trump Oath Ceremony: ट्रंप का शपथ ग्रहण आज, किस नक्षत्र और योग में संभालेंगे अमेरिका की कमान?

Donald Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप आज 20 जनवरी 2025 को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. आज किस ग्रह-नक्षत्र में शपथ लेंगे ट्रंप, आइये जानते हैं.

Donald Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. आज सोमवार 20 जनवरी 2025 को ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा, जोकि भारतीय समयानुसार रात करीब 10:30 बजे होगा. मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्टस ट्रंप को शपथ दिलाएंगे.

डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी पर दुनियाभर की निगाहें हैं. इसका कारण यह है कि इस समय बहुत कुछ ऐसा हुआ जोकि दशकों में नहीं हुआ. अमेरिकी राजनीति में व्हाइट हाउस छोड़ने के चार साल बाद फिर से वापसी करना लगभग असंभव सा होता है, लेकिन ट्रंप ने वो कर दिखाया और आज ट्रंप इतिहास रचने जा रहे हैं. बता दें कि ट्रंप से पहले ग्रोवर क्लीवलैंड पहले ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने व्हाइट हाउस से बाहर होने के चार साल बाद वापसी की थी. आइये जानते हैं आज जब ट्रंप राष्ट्रपति पद  शपथ लेंगे तब कैसी रहने वाली ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, जिसका ट्रंप के कार्यकाल पर भी पड़ेगा प्रभाव.

शपथ ग्रहण के दिन ग्रहों की स्थिति

जब नई सरकार बनती है तो लोगों के मन में नई उम्मीदों का भी जन्म होता है. ट्रंप से भी अमेरिका सहित विभिन्न देशों के लोगों को कई उम्मीदें हैं. इसलिए हम 20 जनवरी 2025 को शपथ ग्रहण के समय के दिन का पंचांग देखें तो, आज माघ महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे. सूर्य उत्तरायण है. ट्रंप के शपथ ग्रहण के समय राहुकाल और भद्राकाल का साया नहीं रहेगा. आज के दिन सुकर्मा और शिववास योग रहेगा. साथ ही हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. वहीं वणिज करण का शुभ संयोग भी है.

ट्रंप की ताजपोशी पर वक्री मंगल का प्रभाव

20 जनवरी को ट्रंप शपथ लेंगे. फिलहाल मंगल वक्री अवस्था में कर्क राशि में और सूर्य मकर राशि में हैं. मंगल के तीसरे भाव में चंद्रमा और केतु का ग्रहण दोष बनेगा, बृहस्पति वृषभ राशि में होंगे. साथ ही शुक्र और शनि कुंभ राशि में और राहु मीन में रहेंगे. बुध धनु राशि में सूर्य से पिछले घर में होंगे. हालांकि ट्रंप के शपथ लेगें के बाद मंगल की स्थिति में बदलाव होगा और मंगल वक्री अवस्था में ही 21 जनवरी को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.  

ट्रंप दो बाइबल पकड़कर लेंगे शपथ

सभी धर्मों में धार्मिक ग्रंथों का खास महत्व होता है. अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ में बाइबल थमाया जाता है. लेकिन ट्रंप एक नहीं बल्कि दो बाइबल के साथ शपथ लेंगे. इनमें एक बाइबल ट्रंप की दिवंगत मां मैरी एमी मैकलियोड ने उन्हें उपहार के तौर पर दी थी और दूसरी लिंकन बाइबल होगी.

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप' की शपथ से पहले अमेरिका में लगी आग किसी अपशकुन का संकेत तो नहीं?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 24 July 2026: मीन राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि और भद्र योग से मिलेगी तरक्की, बढ़ेगा सोशल नेटवर्क
Meen Rashifal 24 July 2026: मीन राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि और भद्र योग से मिलेगी तरक्की, बढ़ेगा सोशल नेटवर्क
Kumbh Rashifal 24 July 2026: कुंभ राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा बंपर लाभ, दूर होंगी बिजनेस की सभी बाधाएं
Kumbh Rashifal 24 July 2026: कुंभ राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा बंपर लाभ, दूर होंगी बिजनेस की सभी बाधाएं
Makar Rashifal 24 July 2026: मकर राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा किस्मत का साथ, बिजनेस में नए निवेश से होगा बड़ा धन लाभ
Makar Rashifal 24 July 2026: मकर राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा किस्मत का साथ, बिजनेस में नए निवेश से होगा बड़ा धन लाभ
Dhanu Rashifal 24 July 2026: धनु राशि वाले आज कानूनी मामलों और अनबन से रहें बेहद सावधान, व्यय भाव का चंद्रमा बढ़ाएगा चिंताएं
Dhanu Rashifal 24 July 2026: धनु राशि वाले आज कानूनी मामलों और अनबन से रहें बेहद सावधान, व्यय भाव का चंद्रमा बढ़ाएगा चिंताएं

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget