एक्सप्लोरर

Diwali 2022: दशहरे के ठीक 21 दिन बाद ही क्यों मनाई जाती है दिवाली? जानें यह दिलचस्प तथ्य

Diwali Interesting Facts: दिवाली हर साल दशहरे के ठीक 21 दिनों बाद आती है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक 21वें दिन ही भगवान राम श्रीलंका से अयोध्या लौटे थे. हालांकि इसके पीछे एक दिलचस्प तथ्य भी है..

Diwali Facts: दिवाली का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. 5 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार था. दशहरे और दिवाली के बीच 21 दिनों का अंतर होता है. हर साल दशहरे के इक्कीस दिन बाद ही दिवाली मनाई जाती है. इसके पीछ मान्यता है कि रावण का वध करने के बाद भगवान राम इक्कीस दिनों के बाद ही लंका से अयोध्या वापस लौटे थे. हालांकि कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि 21 दिनों का ये अंतराल कितना सटीक है. ये बीस या बाइस भी तो हो सकता है. आइए जानते हैं धर्म और वर्तमान समय के गूगल मैप से जुड़ा ये दिलचस्प तथ्य.

दशहरा और दिवाली से जुड़ी दिलचस्प बातें

हर साल दशहरे के बाद ठीक 21 दिन बाद ही दिवाली मनाई जाती है. पुराणों के अनुसार प्रभु श्री राम लंका जीतने के बाद वहां से अयोध्या पैदल चल कर आए थे, जिसमें उन्हें 21 दिन का समय लग गया था. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस पौराणिक मान्यता को आज के जमाने का गूगल मैप भी सही सिद्ध करता है. भगवान राम को श्रीलंका से अयोध्या तक पैदल चलकर आने में 21दिन यानी 491 घंटे लगे. दिन के हिसाब से यह साढ़े बीस दिन आता है. यानी साढ़े बीस दिन तक चल कर जब भगवान राम लंका से अयोध्या पहुंचे थे तो शाम को दिए जलाए गए थे और दिवाली मनाई गई.

अपने गूगल मैप से ऐसे करें तथ्य की जांच

अगर आप भी पुराणों की इस मान्यता को मौजूदा समय से परखना चाहते हैं तो इसके लिए अपने मोबाइल के गूगल मैप पर जाएं. यहां से स्टार्ट डेस्टिनेशनमें श्रीलंका और एंड डेस्टिनेशन में अयोध्या, उत्तर प्रदेश डालें. इसमें कुल दूरी 3127 किलोमीटर आएगी. इसमें वॉकिंग डिस्टेंस आइकन पर जाएंगे तो ये आपके लिए 491 घंटे आएगा. अगर आप इसे दिन में बदलेंगे तो यह साढ़े बीस दिन आएगा. यानी गूगल भी इस तथ्य को प्रमाणित करता है और इतने सदियों बाद भी दिवाली दशहरे के इक्कीसवें दिन ही मनाई जाती है .

ये भी पढ़ें

इन चीजों के दान से प्रसन्न होती हैं लक्ष्मी जी, धनतेरस और दिवाली पर जरूर करें इनका दान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget