एक्सप्लोरर

Diwali and Dhanteras Daan: इन चीजों के दान से प्रसन्न होती हैं लक्ष्मी जी, धनतेरस और दिवाली पर जरूर करें इनका दान

Diwali and Dhanteras Date 2022: धनतेरस और दिवाली के दिन किए जाने वाले उपाय विशेष फलकारी होते हैं. इस दिन दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

Diwali and Dhanteras 2022: धनतेरस और दिवाली के दिन लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे. धनतेरस और दिवाली दोनों ही दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के टोटके किए जाते हैं. धनतेरस के दिन से ही दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस के दिन सोना, चांदी या फिर बर्तन खरीदने की परंपरा है. धनतेरस और दिवाली के दिन करना भी बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. आइए जानते हैं कि धनतेरस और दिवाली पर किन चीजों का दान करना चाहिए.

दिवाली और धनतेरस पर करें अन्न का दान

धनतेरस और दिवाली के दिन अन्न दान करना बहुत शुभ माना जाता है. अनाज के दान से पुण्य मिलता है. माना जाता है कि धनतेरस के दिन अनाज का दान करने से घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते हैं.धनतेरस या दिवाली के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराने से भी पुण्य मिलता है. भोजन कराने के बाद उस व्यक्ति को दक्षिणा देकर विदा करना चाहिए.

लोहा का दान

धनतेरस के दिन लोहे का दान करना बहुत फलदायी माना गया है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे का दान करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है. लोहे को शनिदेव का धातु माना जाता है. धनतेरस या दिवाली के दिन लोहा दान करने से लक्ष्मी मां की कृपा के साथ शनि के शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है. 

झाड़ू का दान

धनतेरस और दिवाली के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ और फलदायी माना गया है. माना जाता है कि इन दोनों दिन झाड़ू का दान करने से लक्ष्मी माता की कृपा होती है और पैसों से जुड़ी तंगी दूर हो जाती है. इसके अलावा आप किसी मंदिर में भी झाड़ू का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से भी धन की देवी मां लक्ष्‍मी की कृपा होती है और धन की कभी कमी नहीं होती है.

वस्त्र का दान

दिवाली और धनतेरस के दिन किसी जरूरमंद को कपड़े दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है. माना जाता है कि इससे भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. कुबेर की कृपा से घर में धन के भंडार कभी खाली नहीं होते हैं. धनतेरस के दिन वस्त्र के दान को महादान माना गया है. 

मिठाई़ का दान

धनतेरस और दिवाली पर अन्‍न-वस्‍त्र के अलावा किसी जरुरतमंद व्यक्ति को नारियल और मिठाई का दान जरूर करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से धन के भंडार भरे रहते हैं और जीवन में शुभता आती है. 

ये भी पढ़ें

दिवाली की सफाई में इन 5 चीजों का मिलना होता है बेहद शुभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 23 july 2026: राहुकाल से पहले कर लें ये काम, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: नौकरी, पैसा और रिश्तों में आज किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी?
Aaj ka Meen Rashifal 23 July 2026: विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
Aaj ka Kumbh Rashifal 23 July 2026: आय बढ़ने के प्रबल योग, नौकरी में बदलाव के संकेत, भाग्य देगा हर कदम पर साथ
आय बढ़ने के प्रबल योग, नौकरी में बदलाव के संकेत, भाग्य देगा हर कदम पर साथ
Aaj Ka Makar Rashifal 23 July 2026: करियर में बदलाव देगा फायदा, बिजनेस में सोच-समझकर लिया फैसला दिलाएगा सफलता
करियर में बदलाव देगा फायदा, बिजनेस में सोच-समझकर लिया फैसला दिलाएगा सफलता

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget