एक्सप्लोरर

Diwali 2022: 2000 साल में पहली बार दिवाली पर दुर्लभ संयोग, सुख-संपत्ति बढ़ाने वाले 5 राजयोग

Diwali 2022 Adabhut Sanyog: इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जायेगी. इसके अगले दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा. इस बार दिवाली पर अद्भुत संयोग बन रहा है जो कि 2000 सालों में पहली बार बन रहा है.

Diwali 2022 Adabhut Sanyog: पंचांग के मुताबिक, दिवाली हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इस बार यह तिथि दो दिन यानी 24 अक्टूबर को शुरू होकर 25 अक्टूबर को समाप्त हो रही है, लेकिन मां लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को ही प्राप्त हो रहा है और 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. ऐसे में दिवाली का उत्सव और मां लक्ष्मी पूजा 24 अक्टूबर 2022 को ही मनाया जाएगा.

ज्योतिष गणना के मुताबिक, दीपावली 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को मनेगी. इस दिन कार्तिक अमावस्या शाम 5.30 के बाद शुरू होगी. दिवाली के दिन शाम को लक्ष्मी पूजा के समय चित्रा नक्षत्र रहेगा और पांच राजयोग बनेंगे. इसके साथ ही इस समय बुध, गुरु, शुक्र, और शनि का एक दुर्लभ संयोग बनेगा जोकि 2000 सालों के इतिहास में पहली बार बनने जा रहा है. इससे यह लक्ष्मी पर्व कई गुना पुण्य फलदायी होगा तथा यह सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा.

चार ग्रहों का योग देश के लिए भी होगा शुभ

ज्योतिष के मुताबिक, बुध से आगे वाली राशि में सूर्य-शुक्र होने से आर्थिक तरक्की का योग बनेगा. वहीं इस दौरान शुक्र और बुध लोगों के व्यापार बेहतर करेंगे. वहीं वे आर्थिक मजबूती भी लायेंगे. गुरु और बुध अपनी राशियों में होकर आमने-सामने रहेंगे. इस विशेष धन योग के प्रभाव से भारत की व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी. भारत में मंदी दूर होगी आईटी और संचार के क्षेत्रों में मजबूती आएगी.

23 अक्टूबर को शनि मकर राशि में मार्गी हो चुके है, ऐसे में शनि की दृष्टि गुरु पर रहेगी. इसलिए दिवाली से करीब तीन महीने बाद चांदी की कीमतों में उछाल आयेगा. बाकी धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव रहेगा.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिवाली पर मालव्य, शश, गजकेसरी, हर्ष और विमल नाम के 5 राजयोग भी बन रहे हैं. इन पांच शुभ योग में पूजा के साथ खरीदारी, लेन-देन, निवेश और नए कामों की शुरुआत बेहद शुभकारी और शुभ फलदायी होगी. इन 5 राजयोगों का शुभ फल पूरे साल दिखेगा.

यह भी पढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget