एक्सप्लोरर

कोरोना रिटर्न क्या फिर ले लगाएगा लॉकडाउन, हिमाचल के ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Covid in India: कोविड JN.1 के मामले में भारत में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं. क्या एक बार फिर कोरोना (Corona) का कहर विश्वभर में फैल जाएगा और लॉक डाउन की नौबत आएगी. क्या है ग्रहों के संकेत आइए जाने.

Covid in India: साल 2020 की तरह मई 2025 में भी कोरोना के कुछ कैसे भारत में देखने को मिले हैं. क्या कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे और  लॉक डाउन का कारण बनेंगे? यह सब हम राहु, केतु, बृहस्पति और शनि के गोचर के माध्यम से जानने का प्रयास करेंगे.

2020 की परिस्थिति क्या 2025 में फिर से आएगी

2020 में जब कोविड-19 तेजी से बढ़ा, लॉक डाउन लगाया और पूरे विश्व में लोग घरों में बंद हो गए थे. तब राहु से सप्तम में बृहस्पति+केतु की युति थी और बृहस्पति गोचर में शनि की तरफ बढ़ रहा था. इन चारों ग्रहों की परिस्थितियों ने और रोग संबंधित प्रमादी नामक संवत्सर ने पूरे विश्व की हालत खराब कर दी थी.

साल 2025 में सिद्धार्थी नामक संवत्सर है, जिसका बड़े स्तर के रोग से कुछ लेना देना तो नहीं है, लेकिन राहु, शनि और बृहस्पति की गोचरीय स्थिति इस रोग को बढ़ाने में भूमिका निभा सकती है.

जब भी शनि और बृहस्पति की नजदीकी बढ़ती है और बृहस्पति कमजोर होता है तो विश्व में रोग बढ़ने के आसार हो जाते हैं. क्योंकि बृहस्पति को जीवन शक्ति का ग्रह कहते हैं और शनि के प्रभाव में आने से जीवन असामान्य रूप से प्रभावित होता है. शनि 2020 में बृहस्पति और शनि मकर राशि में थे और उससे पहले धनु राशि में बृहस्पति केतु से पीड़ित था.

अब शनि मीन राशि में है और बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर है. जैसे ही 14 मई 2025 को बृहस्पति का मिथुन राशि में प्रवेश हुआ, वैसे ही कोरोना के मामले बढ़ने लगे.

इसका कारण बृहस्पति का शनि से चतुर्थ भाव में जाना है, ज्योतिष में केंद्र बल का सूत्र भी है कि कोई ग्रह अपने से चतुर्थ भाव के ग्रह को केंद्र बल से प्रभावित करता है जोकि दृष्टि जितना प्रभाव रखता है. इसलिए शनि का केन्द्रीय बल बृहस्पति को कुछ समय तक झकझोर कर रखेगा और कोरोना प्रभाव दिखाता रहेगा.

बृहस्पति का अस्त होना कोरोना को बढ़ाएगा क्योंकि अस्त होने पर बृहस्पति की जीवन शक्ति कमजोर होगी और जनता में डर बढ़ेगा. 10 जून से 6 जुलाई 2025 तक बृहस्पति अस्त रहेगा, इस समय कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हालांकि 31 जुलाई 2025 तक कोरोना के मामलों में कमी आ जाएगी और कोरोना फिर से कंट्रोल में होगा.

ये भी पढ़ें: Eid al-Adha 2025: जून में मुसलमान कब मनाएंगे ईद उल अजहा, नोट कर लें बकरीद की तारीख

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 29 सितंबर 2026: 8वें चंद्रमा से अचानक यात्रा के योग, बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय टालें, सरकारी जॉब में बरतें सावधानी
आज का कन्या राशिफल 29 सितंबर 2026: 8वें चंद्रमा से अचानक यात्रा के योग, बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय टालें, सरकारी जॉब में बरतें सावधानी
आज का सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से दान-पुण्य का भाव, दोपहर बाद बिजनेस में बड़ा ऑर्डर, ऑफिस में उन्नति व मान-सम्मान
आज का सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से दान-पुण्य का भाव, दोपहर बाद बिजनेस में बड़ा ऑर्डर, ऑफिस में उन्नति व मान-सम्मान
आज का कर्क राशिफल 29 सितंबर 2026: 10वें चंद्रमा व मालव्य योग से जॉब में प्रसिद्धि, सुलझेंगे सरकारी नोटिस, हर्षण योग से बढ़िया बिजनेस
आज का कर्क राशिफल 29 सितंबर 2026: 10वें चंद्रमा व मालव्य योग से जॉब में प्रसिद्धि, सुलझेंगे सरकारी नोटिस, हर्षण योग से बढ़िया बिजनेस
आज का मिथुन राशिफल 29 सितंबर 2026: 11वें चंद्रमा से कर्तव्यों की पहचान, पुरानी कंपनी से वापसी का कॉल, हर्षण योग से पूरे होंगे अधूरे कार्य
आज का मिथुन राशिफल 29 सितंबर 2026: 11वें चंद्रमा से कर्तव्यों की पहचान, पुरानी कंपनी से वापसी का कॉल, हर्षण योग से पूरे होंगे अधूरे कार्य

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget